• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home देश

Independence Day 2023: पीएम मोदी ने लाल किले पर 10वीं बार तिरंगा फहराया; देश को कर रहे संबोधित

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
August 15, 2023
in देश
0
Independence Day 2023: पीएम मोदी ने लाल किले पर 10वीं बार तिरंगा फहराया; देश को कर रहे संबोधित
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भारत आज अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने फूलों की वर्षा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले पर झंडा फहराने के बाद देश को संबोधित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस बार प्राकृतिक आपदा ने देश के अनेक हिस्सों में अकल्पनीय संकट पैदा किए। जिन परिवारों ने इस संकट को सहन किया है मैं उन सभी परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता हूं। राज्य-केंद्र सरकार मिलकर उन सभी संकटों से मुक्त होकर तेजी से विकास की ओर आगे बढ़ेंगी, ये विश्वास दिलाता हूं।  इससे पहले  77वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने राजघाट पर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने 77 वें स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को बधाई दी और उनसे वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को और सशक्त बनाने का आह्वान किया। ऐसी उम्मीदें हैं कि पीएम मोदी अगले साल के आम चुनाव से पहले कुछ प्रमुख घोषणाएं करेंगे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्‍ली सहित देशभर में सुरक्षा व्‍यवस्‍था का पुख्‍ता इंतजाम किया गया है।

देश में अनंत अवसर प्रदान करने की क्षमता- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज हमारे पास जन सांख्यिकी, लोकतंत्र और विविधता है – ये तीनों मिलकर देश के सपनों को साकार करने की क्षमता रखते हैं। देश में अवसरों की कोई कमी नहीं है। देश में अनंत अवसर प्रदान करने की क्षमता है।

भारत के अमृतकाल का यह पहला वर्ष है- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि हम ऐसे कालखंड में जी रहे हैं, हमारा सौभाग्य है कि भारत के अमृतकाल का यह पहला वर्ष है। या तो हम जवानी में जी रहे हैं या मां भारत की गोद में जन्म ले चुके हैं। मेरे शब्द लिखकर रखिए, इस कालखंड में हम जो करेंगे, जो कदम उठाएंगे, त्याग करेंगे, तपस्या करेंगे, आने वाले एक हजार साल का देश का स्वर्णिम इतिहास उससे अंकुरित होने वाला है। इस कालखंड में होने वाली घटनाएं आगामी एक हजार साल के लिए प्रभाव पैदा करेंगी. देश पंच प्रण को समर्पित होकर एक नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है।

Previous Post

Bageshwar By-Election: कांग्रेस ने आप छोड़कर आए बसंत कुमार को बनाया अपना प्रत्याशी

Next Post

Independence Day 2023: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फहराया तिरंगा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया नमन

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

Nirjala Ekadashi: धर्मनगरी हरिद्वार में उमड़े श्रद्धालु, गंगा स्नान से मिलता है अमृत के समान फल, जानिए क्या है धार्मिक मान्यता ?

Nirjala Ekadashi: धर्मनगरी हरिद्वार में उमड़े श्रद्धालु, गंगा स्नान से मिलता है अमृत के समान फल, जानिए क्या है धार्मिक मान्यता ?

June 18, 2024
किसानों के लिए वरदान साबित होगा ये एप, आकाशीय बिजली से भी बचाएंगे

किसानों के लिए वरदान साबित होगा ये एप, आकाशीय बिजली से भी बचाएंगे

June 18, 2024
यहां हुआ दर्दनाक सड़क हादसा…15 यात्रियों की मौत; 51 घायल, दर्शन करने जा रहे थे यात्री

यहां हुआ दर्दनाक सड़क हादसा…15 यात्रियों की मौत; 51 घायल, दर्शन करने जा रहे थे यात्री

May 30, 2024
कैंची धाम दर्शन के लिए पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोगों का उमड़ा सैलाब

कैंची धाम दर्शन के लिए पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोगों का उमड़ा सैलाब

May 30, 2024
देश में एक जुलाई से लागू होंगे 3 नए कानून, उत्तराखंड की तैयारी पूरी

देश में एक जुलाई से लागू होंगे 3 नए कानून, उत्तराखंड की तैयारी पूरी

May 22, 2024
दर्दनाक हादसा: 60 यात्रियों से भरी बस में लगी आग, 9 लोगों की मौत, करीब 24 झुलसे

दर्दनाक हादसा: 60 यात्रियों से भरी बस में लगी आग, 9 लोगों की मौत, करीब 24 झुलसे

May 18, 2024
Next Post
Independence Day 2023: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फहराया तिरंगा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया नमन

Independence Day 2023: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फहराया तिरंगा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया नमन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.