• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

अंकिता भंडारी मामले में सरकार प्रतिबद्ध, माता-पिता की भावनाओं के अनुसार होगा अगला कदम- सीएम धामी

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
January 7, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
0
अंकिता भंडारी मामले में सरकार प्रतिबद्ध, माता-पिता की भावनाओं के अनुसार होगा अगला कदम- सीएम धामी
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया है कि उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है और इस दिशा में सरकार ने हर स्तर पर गंभीर, संवेदनशील और पारदर्शी कार्रवाई की है। सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़े सवालों के जवाब दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस जघन्य अपराध की निष्पक्ष और गहन जांच सुनिश्चित करने के लिए महिला अधिकारी रेणुका देवी के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था। एसआईटी ने मामले के सभी पहलुओं की विस्तृत जांच की, जिसके बाद सरकार की प्रभावी कानूनी पैरवी के चलते तीनों दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा चुकी है।

सीएम धामी ने बताया कि एसआईटी की जांच पर न केवल निचली अदालत, बल्कि उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय ने भी संतोष जताया है। इससे जांच प्रक्रिया की निष्पक्षता और मजबूती की पुष्टि होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में कथित ऑडियो क्लिप को लेकर प्रदेश में भ्रम और अनावश्यक माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि सच्चाई यह है कि न्यायिक प्रक्रिया पूरी गंभीरता के साथ अपने निष्कर्ष तक पहुंच चुकी है और दोषियों को कड़ी सजा मिल चुकी है। सीबीआई जांच की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में प्रदेशवासियों की भावनाएं अंकिता के साथ जुड़ी हुई हैं, लेकिन इस दुखद घटना से सबसे अधिक प्रभावित उसके माता-पिता हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह स्वयं अंकिता के माता-पिता से संवाद करेंगे और उनकी भावनाओं, पीड़ा और अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए ही आगे का कोई निर्णय लिया जाएगा।

Previous Post

देहरादून में माल्टा महोत्सव: सीएम धामी ने चखा पहाड़ी माल्टा का स्वाद, स्थानीय फलों को मिलेगी वैश्विक पहचान

Next Post

अंकिता भंडारी मामले में सरकार प्रतिबद्ध, माता-पिता की भावनाओं के अनुसार होगा अगला कदम- सीएम धामी

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

मुख्यमंत्री ने की राज्य में प्रस्तावित एवं निर्माणाधीन रेल परियोजनाओं की समीक्षा

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुआरियों और सट्टेबाजों की अब खैर नहीं, 5 साल की जेल और 10 लाख तक जुर्माना।

March 7, 2026

March 7, 2026
चंपावत के अनुज पंत ने UPSC में हासिल की 69वीं रैंक, मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने फोन कर दी बधाई

चंपावत के अनुज पंत ने UPSC में हासिल की 69वीं रैंक, मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने फोन कर दी बधाई

March 7, 2026
पर्यटन को लगेंगे पंख: सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने की झील सौंदर्यीकरण परियोजनाओं की समीक्षा

पर्यटन को लगेंगे पंख: सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने की झील सौंदर्यीकरण परियोजनाओं की समीक्षा

March 6, 2026
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम,टिहरी लेक फेस्टिवल’ शुरू, सीएम नेे की घोषणा-कोटी कालोनी-नई टिहरी रोपवे निर्माण होगा,नौ मार्च तक चलने वाले ‘टिहरी लेक फेस्टिवल’ की भव्य शुरूआत

मुख्य सचिव ने की SARA की समीक्षा: सॉन्ग और कमल नदी पुनर्जीवन परियोजनाओं पर जोर

मुख्य सचिव ने की SARA की समीक्षा: सॉन्ग और कमल नदी पुनर्जीवन परियोजनाओं पर जोर

March 6, 2026
Next Post
देहरादून: कड़कड़ाती ठंड में बेसहारा लोगों का सहारा बना जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कंबल वितरित किए

देहरादून: कड़कड़ाती ठंड में बेसहारा लोगों का सहारा बना जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कंबल वितरित किए

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.