• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home देश

World Malaria Day 2024: मलेरिया का वक्त रहते पहचान ही है वरदान, इन लक्षणों से लगाएं इसका पता

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
April 25, 2024
in देश
0
World Malaria Day 2024: मलेरिया का वक्त रहते पहचान ही है वरदान, इन लक्षणों से लगाएं इसका पता
0
SHARES
639
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मछरों के बढ़ते आतंक को देखते हुए, इनसे होने वाली बीमारियों के प्रति सतर्क होना बेहद जरूरी है। मछरों से होने वाली बीमारियों में सबसे आम बीमारी मलेरिया है, जो वक्त पर इलाज न मिलने की वजह से जानलेवा भी साबित हो सकता है। इस बीमारी के बारे में लोगों को जागरूक बनाने के लिए हर साल 25 अप्रैल को वर्ल्ड मलेरिया डे मनाया जाता है।

इस दिन मलेरिया से बचाव और उसके लक्षणों के बारे में लोगों को जागरूक करने की कोशिश की जाती है। इस साल की थीम भी मलेरिया के बेहतर इलाज और बचाव पर जोर देती है। इसलिए इस आर्टिकल में हम मलेरिया के कुछ लक्षणों के बारे में बताने वाले हैं, जिनसे इसका जल्दी पता लगाने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं मलेरिया के कुछ शुरुआती लक्षण क्या हो सकते हैं।

क्या है मलेरिया?

मलेरिया प्लास्मोडियम नाम के पैरासाइट की वजह से होता है, जो मछर के काटने की वजह से हमारे शरीर में प्रवेश करता है। मलेरिया के पैरासाइट फैलाने वाले मछर एनोफिलीस नाम से जाने जाते हैं। हालांकि, मछर के काटने से बचकर, इस बीमारी से बचाव किया जा सकता है।

अपने घर के आस-पास पानी न इकट्ठा होने देना, शाम के समय पूरी बाजू के कपड़े पहनना, मछरदानी का इस्तेमाल करना, इंसेक्ट रिपेलेंट का इस्तेमाल करना, अपने कूलर का पानी नियमित रूप से बदलना और साफ-सफाई रखने से मछरों को पनपने से रोका जा सकता है, जो मलेरिया के खतरे को कम करते हैं।

यह बीमारी नॉन कम्यूनिकेबल है, यानी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलती है। इसके कुछ लक्षणों की मदद से इस बीमारी का वक्त पर पता लगाया जा सकता है, जिससे मरीज की जान बचाने में काफी मदद मिल सकती है।

क्या हैं मलेरिया के लक्षण?

तेज बुखार- मलेरिया के सबसे आम और सबसे पहले नजर आने वाले लक्षणों में तेज बुखार शामिल है। हालांकि, तेज बुखार के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से बुखार आने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना मददगार हो सकता है।
ठंड लगना- तेज बुखार की वजह से ठंड लगने या कंपकंपी की समस्या भी हो सकती है। इसलिए इस लक्षण पर भी खास ध्यान दें।
यूरिन में खून आना- मलेरिया की पहचान इस लक्षण से भी की जा सकती है। यूरिन से खून आना इस बीमारी का संकेत हो सकता है। इसलिए यह लक्षण दिखने पर अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
डायरिया- मलेरिया की वजह से पेट खराब होने और लूज मोशन्स की समस्या हो सकती है।
मितली या उल्टी- मलेरिया की वजह से मितली या उल्टी की समस्या हो सकती है। ज्यादा उल्टी होने की वजह से शरीर में पानी की कमी भी हो सकती है, इसलिए डॉक्टर से तुंरत संपर्क करना जरूरी है।
बहुत ज्यादा थकान- मलेरिया के आम लक्षणों में बहुत अधिक थकान होना भी शामिल है।
शरीर में दर्द- पेट और सिर में दर्द, मांसपेशियों में ऐठन जैसी समस्या भी हो सकती है।
दौरा पड़ना- इन्फेक्शन की वजह से मांसपेशियों में अकड़न और शेकिंग होने लगती है, जिसे दौरा पड़ना कहते हैं। हालांकि, यह मलेरिया के गंभीर लक्षणों में शामिल है।
सांस लेने में तकलीफ- मलेरिया की वजह से सांस फुलना या ठीक से सांस न ले पाने जैसी तकलीफें भी हो सकती हैं।
बेहोश होना या कंफ्यूजन- मलेरिया के गंभीर मामलों में व्यक्ति का होश में न रहना या कंफ्यूजन होने जैसी शिकायत भी हो सकती है।

Previous Post

गर्मीयां आते ही अस्पताल में बढ़ी डायरिया के मरीज, यह है लक्षण; ऐसे करें बचाव

Next Post

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की मुख्य धारा से जु़ड़े 53 अफसर, निभाएंगे अहम जिम्मेदारियां

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

Nirjala Ekadashi: धर्मनगरी हरिद्वार में उमड़े श्रद्धालु, गंगा स्नान से मिलता है अमृत के समान फल, जानिए क्या है धार्मिक मान्यता ?

Nirjala Ekadashi: धर्मनगरी हरिद्वार में उमड़े श्रद्धालु, गंगा स्नान से मिलता है अमृत के समान फल, जानिए क्या है धार्मिक मान्यता ?

June 18, 2024
किसानों के लिए वरदान साबित होगा ये एप, आकाशीय बिजली से भी बचाएंगे

किसानों के लिए वरदान साबित होगा ये एप, आकाशीय बिजली से भी बचाएंगे

June 18, 2024
यहां हुआ दर्दनाक सड़क हादसा…15 यात्रियों की मौत; 51 घायल, दर्शन करने जा रहे थे यात्री

यहां हुआ दर्दनाक सड़क हादसा…15 यात्रियों की मौत; 51 घायल, दर्शन करने जा रहे थे यात्री

May 30, 2024
कैंची धाम दर्शन के लिए पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोगों का उमड़ा सैलाब

कैंची धाम दर्शन के लिए पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोगों का उमड़ा सैलाब

May 30, 2024
देश में एक जुलाई से लागू होंगे 3 नए कानून, उत्तराखंड की तैयारी पूरी

देश में एक जुलाई से लागू होंगे 3 नए कानून, उत्तराखंड की तैयारी पूरी

May 22, 2024
दर्दनाक हादसा: 60 यात्रियों से भरी बस में लगी आग, 9 लोगों की मौत, करीब 24 झुलसे

दर्दनाक हादसा: 60 यात्रियों से भरी बस में लगी आग, 9 लोगों की मौत, करीब 24 झुलसे

May 18, 2024
Next Post
भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की मुख्य धारा से जु़ड़े 53 अफसर, निभाएंगे अहम जिम्मेदारियां

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की मुख्य धारा से जु़ड़े 53 अफसर, निभाएंगे अहम जिम्मेदारियां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.