• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uncategorized

 धामी 2.0 सरकार के कार्यकाल को दो साल पूरे, जानें क्या-क्या उपलब्धियां की हासिल

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
March 23, 2024
in Uncategorized
0
 धामी 2.0 सरकार के कार्यकाल को दो साल पूरे, जानें क्या-क्या उपलब्धियां की हासिल
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। मुख्यमंत्री के रूप में आज अपना दो साल का कार्यकाल पूरा होने पर सीएम धामी ने उत्तराखंड की जनता को धन्यवाद कहा है। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा- प्रिय राज्यवासियों, एक बार फिर, मुझे राज्य की सेवा करने का अवसर देने के लिए मैं आपको हृदय से धन्यवाद देता हूं! मैं राज्य आंदोलन के उन सभी शहीदों को नमन करता हूं, जिनके सपने हम उत्तराखंड में साकार करने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहे हैं।

धामी सरकार के दो साल पूरे

सीएम धामी ने कहा कि हमारी सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में देवभूमि की विकास यात्रा को जारी रखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। आज हमारी सरकार के कार्यकाल के 2 वर्ष पूरे हो रहे हैं।  इस अवसर पर मुझे वह दिन भी याद है, जब आपके प्यार, समर्थन और आशीर्वाद ने मुझे लगातार दूसरी बार सेवा करने का अवसर देकर इतिहास बदल दिया था। वह क्षण मेरे लिए बेहद भावुक था। उसी क्षण मैंने भी जीवन भर के लिए आपकी सेवा में स्वयं को समर्पित करने का संकल्प ले लिया था।

सीएम धामी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपनी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि- एक तरफ समान नागरिक संहिता लागू कर उत्तराखंड पूरे देश के लिए पथ प्रदर्शक बना, वहीं दूसरी तरफ नकल विरोधी कानून सख्ती से लागू करके नकल माफिया को राज्य से बाहर करने का भी काम किया। जहां हमने देवभूमि के मूल स्वरूप को बनाए रखने के लिए सख्त धर्मांतरण कानून के साथ-साथ अतिक्रमण मुक्त राज्य के लिए अभियान चलाया, वहीं हमने सख्त दंगा विरोधी कानून के जरिए दंगाइयों और उपद्रवियों पर भी अंकुश लगाया। आपके आशीर्वाद से, आने वाले वर्षों में हम उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों में से एक बनाने के अपने संकल्प को भी सफलता की ओर ले जाएंगे।

2022 में 23 मार्च को ली थी धामी ने सीएम पद की शपथ

धामी 2.0 सरकार के कार्यकाल को आज दो साल का समय पूरा हो गया है। अपनी सरकार के दो साल पूरे होने पर शुक्रवार को सीएम धामी ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई थीं। सीएम धामी ने कहा था- इन्वेस्टर्स समिट से उत्तराखंड चौमुखी विकास की राह पर आगे बढ़ता जा रहा है। सीएम धामी ने अपनी सरकार के कई अन्य महत्वपूर्ण कार्यों का भी जिक्र किया था। उधर सीएम धामी और अपनी सरकार के आज दो साल पूरे होने पर उत्तराखंड बीजेपी ने कई कार्यक्रम आयोजित किए हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से आम जनता को राज्य और केंद्र सरकार द्वारा जनता के हित में लाई गई योजनाओं की जानकारी देते हुए उनसे पूछा जा रहा है कि जनता ने इनका लाभ उठाया या नहीं।

Previous Post

चारधाम यात्रा 2024: बदरीनाथ धाम और हेमकुंड के लिए भी शुरू होगी हेली सेवा, इतना होगा किराया, पढ़ें

Next Post

Holika Dahan 2024: होलिका दहन के दौरान रहेगा भद्राकाल, पूजा के लिए मिलेगा बस इतना समय

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

टनकपुर में संस्कृति और समरसता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने लिया खिचड़ी प्रसाद,माघ खिचड़ी भोज में मुख्यमंत्री धामी, खड़ी होली की धुनों पर झूम उठा टनकपुर

टनकपुर में संस्कृति और समरसता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने लिया खिचड़ी प्रसाद,माघ खिचड़ी भोज में मुख्यमंत्री धामी, खड़ी होली की धुनों पर झूम उठा टनकपुर

February 7, 2026
शहीद हवलदार गजेंद्र सिंह गढ़िया को नम आंखों से अंतिम विदाई: सरयू-खीरगंगा संगम पर सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

शहीद हवलदार गजेंद्र सिंह गढ़िया को नम आंखों से अंतिम विदाई: सरयू-खीरगंगा संगम पर सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

January 20, 2026
परफ्यूम बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, सिलिंडरों के धमाके की आवाज से गूंजा सेलाकुई

परफ्यूम बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, सिलिंडरों के धमाके की आवाज से गूंजा सेलाकुई

December 15, 2025
परफ्यूम बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, सिलिंडरों के धमाके की आवाज से गूंजा सेलाकुई

परफ्यूम बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, सिलिंडरों के धमाके की आवाज से गूंजा सेलाकुई

December 15, 2025
उत्तराखण्ङ में पीएमश्री योजना की तर्ज पर बनेगी स्कूलों के लिए योजनाः मुख्य सचिव

उत्तराखण्ङ में पीएमश्री योजना की तर्ज पर बनेगी स्कूलों के लिए योजनाः मुख्य सचिव

October 17, 2025
धामी सरकार की प्रतिबद्धता से साकार हो रही सुरक्षित चारधाम यात्रा, अब तक 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग

धामी सरकार की प्रतिबद्धता से साकार हो रही सुरक्षित चारधाम यात्रा, अब तक 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग

June 8, 2025
Next Post
Holika Dahan 2024: होलिका दहन के दौरान रहेगा भद्राकाल, पूजा के लिए मिलेगा बस इतना समय

Holika Dahan 2024: होलिका दहन के दौरान रहेगा भद्राकाल, पूजा के लिए मिलेगा बस इतना समय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.