• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home देश

राम मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अमेरिका में उत्साह, हिंदू रहवासियों ने रैली निकालकर मनाया जश्न

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
December 17, 2023
in देश, विदेश
0
राम मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अमेरिका में उत्साह, हिंदू रहवासियों ने रैली निकालकर मनाया जश्न
0
SHARES
33
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को भव्य राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है। इसे लेकर पूरे देश में एक उत्साह और उल्लास का माहौल है। ऐसा ही उत्साह और उल्लास अमेरिका में रहने वाले हिंदू समुदाय के लोगों में भी है। यही वजह है कि राम मंदिर के उद्घाटन से पहले अमेरिका में महीने भर तक इसका उत्सव मनाया जाएगा। शनिवार को इस उत्सव की शुरुआत एक विशाल कार रैली से हुई। वॉसिंगटन डीसी के उपनगरीय इलाकों में यह कार रैली निकाली गई।

अमेरिका में महीने भर तक चलेगा उत्सव
अमेरिका में रहने वाले हिंदू समुदाय के कई सदस्य शनिवार को मैरीलैंड के नजदीक स्थित फ्रेडरिक सिटी में श्री भक्त आंजनेय मंदिर में इकट्ठा हुए और राम मंदिर के उद्घाटन की खुशी में कार रैली निकाली। अमेरिका में विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष महेंद्र सापा ने बताया कि 500 सालों के हिंदुओं के संघर्ष के बाद भगवान श्री राम के मंदिर का अयोध्या में उद्घाटन होने जा रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर हम अमेरिका में भी उत्सव मना रहे हैं। 20 जनवरी को वॉशिंगटन, डीसी इलाके में करीब 1000 हिंदू परिवारों के साथ ऐतिहासिक जश्न मनाया जाएगा।

उत्सव के दौरान ये कार्यक्रम होंगे
सापा ने बताया कि उत्सव के दौरान राम लीला का आयोजन भी कराया जाएगा। साथ ही भगवान श्री राम की कहानियां, भगवान राम की आरती, भजन भी गाए जाएंगे। इस दौरान अमेरिका में पैदा हुए बच्चों को भी भगवान राम के जीवन के बारे में बताया जाएगा। इन उत्सवों के सह-संयोजक और स्थानीय तमिल हिंदू नेता प्रेम कुमार स्वामीनाथन ने कार रैली के दौरान तमिल भाषा में भगवान राम का भजन गाया और साथ ही सभी परिवारों को 20 जनवरी के उत्सव के लिए आमंत्रित किया।

Previous Post

Uttarkashi Tunnel Reacue:  21 दिसंबर को होगा रैट माइनर्स का सम्मान, सीएम धामी भी करेंगे मुलाकात

Next Post

इंडियन आइडल शो के मंच पर सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमवीर ने बयां की संघर्ष की कहानी; भावुक हुए लोग

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

Nirjala Ekadashi: धर्मनगरी हरिद्वार में उमड़े श्रद्धालु, गंगा स्नान से मिलता है अमृत के समान फल, जानिए क्या है धार्मिक मान्यता ?

Nirjala Ekadashi: धर्मनगरी हरिद्वार में उमड़े श्रद्धालु, गंगा स्नान से मिलता है अमृत के समान फल, जानिए क्या है धार्मिक मान्यता ?

June 18, 2024
किसानों के लिए वरदान साबित होगा ये एप, आकाशीय बिजली से भी बचाएंगे

किसानों के लिए वरदान साबित होगा ये एप, आकाशीय बिजली से भी बचाएंगे

June 18, 2024
यहां हुआ दर्दनाक सड़क हादसा…15 यात्रियों की मौत; 51 घायल, दर्शन करने जा रहे थे यात्री

यहां हुआ दर्दनाक सड़क हादसा…15 यात्रियों की मौत; 51 घायल, दर्शन करने जा रहे थे यात्री

May 30, 2024
कैंची धाम दर्शन के लिए पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोगों का उमड़ा सैलाब

कैंची धाम दर्शन के लिए पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोगों का उमड़ा सैलाब

May 30, 2024
देश में एक जुलाई से लागू होंगे 3 नए कानून, उत्तराखंड की तैयारी पूरी

देश में एक जुलाई से लागू होंगे 3 नए कानून, उत्तराखंड की तैयारी पूरी

May 22, 2024
दर्दनाक हादसा: 60 यात्रियों से भरी बस में लगी आग, 9 लोगों की मौत, करीब 24 झुलसे

दर्दनाक हादसा: 60 यात्रियों से भरी बस में लगी आग, 9 लोगों की मौत, करीब 24 झुलसे

May 18, 2024
Next Post
इंडियन आइडल शो के मंच पर सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमवीर ने बयां की संघर्ष की कहानी; भावुक हुए लोग

इंडियन आइडल शो के मंच पर सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमवीर ने बयां की संघर्ष की कहानी; भावुक हुए लोग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.