• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home राजनीति

इन राज्यों में BJP का बड़ा फेरबदल, प्रदेश अध्यक्ष बदले, जानें कहां-किसे मिली जिम्मेदारी

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
March 23, 2023
in राजनीति
0
इन राज्यों में BJP का बड़ा फेरबदल, प्रदेश अध्यक्ष बदले, जानें कहां-किसे मिली जिम्मेदारी
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भाजपा ने गुरुवार को बड़ा फैसला लेते हुए दिल्ली, बिहार समेत चार राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदले हैं। दिल्ली में भाजपा की कमान वीरेंद्र सचदेवा को सौंपी गई है। वहीं बिहार में बिहार विधान परिषद के सदस्य सम्राट चौधरी को भाजपा की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। लोकसभा सदस्य सी पी जोशी को भाजपा की राजस्थान इकाई, मनमोहन सामल को ओडिशा इकाई की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी अलग-अलग विज्ञप्तियों के मुताबिक दिल्ली भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष और ओडिशा के पूर्व मंत्री व वरिष्ठ नेता मनमोहन सामल को प्रदेश इकाई के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पार्टी महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी अलग-अलग विज्ञप्तियों के मुताबिक दिल्ली भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष और ओडिशा के पूर्व मंत्री व वरिष्ठ नेता मनमोहन सामल को प्रदेश इकाई के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इन नियुक्तियों को हरी झंडी दी है और यह तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। कुशवाहा समाज से आने वाले सम्राट चौधरी बिहार के दिग्गज नेता रहे शकुनी चौधरी के पुत्र हैं। शकुनी चौधरी सात बार विधायक रहे हैं। वह बिहार भाजपा अध्यक्ष के रूप में संजय जायसवाल की जगह लेंगे।

सम्राट चौधरी बिहार भाजपा के उपाध्यषक्ष भी रह चुके हैं। वह 1999 में कृषि मंत्री और 2014 में शहरी विकास और आवास विभाग के मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। सी. पी. जोशी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भारी मतों से जीत दर्ज की और दूसरी बार संसद पहुंचे। वह प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सतीश पूनिया की जगह लेंगे।

सचदेवा को पिछले साल दिसंबर में दिल्ली भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। उन्होंने आदेश गुप्ता की जगह ली थी। मनमोहन सामल ओडिशा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में समीर मोहंती का स्थान लेंगे। प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मोहंती का तीन साल का कार्यकाल इसी साल जनवरी में समाप्त हुआ था।

Previous Post

पौड़ी में दर्दनाक हादसा, बेकाबू बोलेरो नदी में गिरी, एक की मौत

Next Post

Income Tax ने 10वीं पास मजदूर को भेजा 8 करोड़ का नोटिस, देखकर उड़ गए होश..

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

महाराष्ट्र की कंपनी की ताल पर नाचता पर्यटन विभाग

महाराष्ट्र की कंपनी की ताल पर नाचता पर्यटन विभाग

December 13, 2025
डबल इंजन की सरकार राहत का और कितना इंतजार ?

डबल इंजन की सरकार राहत का और कितना इंतजार ?

December 12, 2025
मुख्यमंत्री ने किया ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ आउटलेट का उद्घाटन ,उत्तराखण्ड की पारंपरिक धरोहर और जैविक उत्पादों को राष्ट्रीय राजधानी में मिला नया मंच

मुख्यमंत्री ने किया ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ आउटलेट का उद्घाटन ,उत्तराखण्ड की पारंपरिक धरोहर और जैविक उत्पादों को राष्ट्रीय राजधानी में मिला नया मंच

July 9, 2025
त्रिवेंद्र ने धामी के फैसले को बताया गलत”

त्रिवेंद्र ने धामी के फैसले को बताया गलत”

May 23, 2025
बड़ी खबर :दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 177 दिन बाद सुप्रीम कोर्ट से इन शर्तों पर मिली जमानत

बड़ी खबर :दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 177 दिन बाद सुप्रीम कोर्ट से इन शर्तों पर मिली जमानत

September 13, 2024
केदारनाथ उपचुनाव – सरदर्द बनेंगे भाजपा के लिए उम्मीदवार

केदारनाथ उपचुनाव – सरदर्द बनेंगे भाजपा के लिए उम्मीदवार

September 9, 2024
Next Post
Income Tax ने 10वीं पास मजदूर को भेजा 8 करोड़ का नोटिस, देखकर उड़ गए होश..

Income Tax ने 10वीं पास मजदूर को भेजा 8 करोड़ का नोटिस, देखकर उड़ गए होश..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.