• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home खेल

Asian Games 2023: पहली बार घुड़सवारी में भारत को मिला मेडल, अनुष अग्रवाल ने जीता ब्रॉन्ज

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
September 28, 2023
in खेल, देश
0
Asian Games 2023: पहली बार घुड़सवारी में भारत को मिला मेडल, अनुष अग्रवाल ने जीता ब्रॉन्ज
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चीन के हांगझाऊ में चल रहे 19वें एशियन गेम्स में भारत के लिए पांचवां दिन भी अब तक काफी बेहतर साबित हुआ है। भारत के अनूश अग्रवाल ने घुड़सवारी की ड्रेसेज (व्यक्तिगत) स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीतने में कामयाबी हासिल की। इस इवेंट में मलेशिया के खिलाड़ी ने 75.780 अंक हासिल करने के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं हॉन्ग कॉन्ग के खिलाड़ी ने 73.450 अंक लेने के साथ सिल्वर मेडल जीता।

अनूश अग्रवाल ने हासिल किया तीसरा स्थान

भारत के अनूश अग्रवाल इस इवेंट में 73.030 का स्कोर करते हुए तीसरा स्थान हासिल करने में कामयाब हुए और ब्रॉन्ज मेडल जीता। घुड़सवारी में व्यक्तिगत ड्रेसेज में यह भारत का अब तक के एशियन गेम्स इतिहास में पहला पदक है। इससे पहले 5वें दिन भारत की रोशिबिना देवी ने वूशु में सिल्वर मेडल जीता वहीं शूटिंग में एक और गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब रहे। वूशु के गोल्ड मेडल मैच में भारत की रोशिबिना देवी को चीन की खिलाड़ी से महिलाओं के 60 किलोग्राम भार वर्ग इवेंट में हार का सामना करना पड़ा।

भारत ने जीते अब 25  मेडल

एशियन गेम्स 2023 में भारत के पदकों की कुल संख्या अब 25 पहुंच चुकी हैं। इसमें 6 गोल्ड, 8 सिल्वर और 11 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। अभी आने वाले दिनों में भारत को पदकों की संख्या बढ़ने की पूरी उम्मीद है, जिसमें जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा से सभी को गोल्ड जीतने की उम्मीद है।

आज भारत को हॉकी और फुटबॉल में भी खेलने हैं मुकाबले

19वें एशियन गेम्स में भारत का 28 सितंबर को शेड्यूल देखा जाए तो उसमें फुटबॉल और हॉकी में भी टीम को अहम मैच खेलने हैं। फुटबॉल में भारतीय पुरुष टीम की भिड़ंत सऊदी अरब की टीम से प्री-क्वार्टर फाइनल में मुकाबले में होगी। वहीं हॉकी में पूल ए में भारत का सामना जापान की टीम से होगा। फुटबॉल का मैच भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे शुरू होगा। वहीं हॉकी मैच शाम 6:15 पर होगा।

Previous Post

जानवरों की चर्बी से देसी घी बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

Next Post

नहीं थम रहा गुलदार का आतंक, आंगन में खेल रही मासूम पर किया हमला, मौत

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

Nirjala Ekadashi: धर्मनगरी हरिद्वार में उमड़े श्रद्धालु, गंगा स्नान से मिलता है अमृत के समान फल, जानिए क्या है धार्मिक मान्यता ?

Nirjala Ekadashi: धर्मनगरी हरिद्वार में उमड़े श्रद्धालु, गंगा स्नान से मिलता है अमृत के समान फल, जानिए क्या है धार्मिक मान्यता ?

June 18, 2024
किसानों के लिए वरदान साबित होगा ये एप, आकाशीय बिजली से भी बचाएंगे

किसानों के लिए वरदान साबित होगा ये एप, आकाशीय बिजली से भी बचाएंगे

June 18, 2024
यहां हुआ दर्दनाक सड़क हादसा…15 यात्रियों की मौत; 51 घायल, दर्शन करने जा रहे थे यात्री

यहां हुआ दर्दनाक सड़क हादसा…15 यात्रियों की मौत; 51 घायल, दर्शन करने जा रहे थे यात्री

May 30, 2024
कैंची धाम दर्शन के लिए पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोगों का उमड़ा सैलाब

कैंची धाम दर्शन के लिए पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोगों का उमड़ा सैलाब

May 30, 2024
देश में एक जुलाई से लागू होंगे 3 नए कानून, उत्तराखंड की तैयारी पूरी

देश में एक जुलाई से लागू होंगे 3 नए कानून, उत्तराखंड की तैयारी पूरी

May 22, 2024
दर्दनाक हादसा: 60 यात्रियों से भरी बस में लगी आग, 9 लोगों की मौत, करीब 24 झुलसे

दर्दनाक हादसा: 60 यात्रियों से भरी बस में लगी आग, 9 लोगों की मौत, करीब 24 झुलसे

May 18, 2024
Next Post
नहीं थम रहा गुलदार का आतंक, आंगन में खेल रही मासूम पर किया हमला, मौत

नहीं थम रहा गुलदार का आतंक, आंगन में खेल रही मासूम पर किया हमला, मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.