• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

आपदा से प्रभावित किसानों की फसलों को लेकर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की विभागीय समीक्षा

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
September 3, 2025
in उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
0
आपदा से प्रभावित किसानों की फसलों को लेकर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की विभागीय समीक्षा
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को कैंप कार्यालय में कृषि एवं उद्यान विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में आपदा प्रभावित क्षेत्रों को फसलों को हुए नुकसान को लेकर चर्चा की गई। कृषि मंत्री जोशी ने जनपद उत्तरकाशी के धराली और आसपास के क्षेत्रों में शीघ्र अस्थायी स्टोरेज निर्माण कराने के निर्देश दिए। साथ ही, आपदा प्रभावित क्षेत्र के किसानों को समय पर फल, सब्जियों के बीज, मशीनें और उपकरण इत्यादि उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को आपदा से प्रभावित किसानों की फसलों का शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कार्य करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को आपदा प्रभावित क्षेत्र में एप्पल मिशन के अंतर्गत किसानों को योजना के तहत लाभान्वित किया जाए।

कृषि मंत्री ने विशेष रूप से निर्देश दिए कि यदि जनपद उत्तरकाशी के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सड़क मार्ग समय पर नहीं खुल पाया तो ऐसे में सेब उत्पादकों को नुकसान से बचाने के लिए एमएसपी का वैकल्पिक प्रस्ताव भी तैयार रखा जाए। उन्होंने सेब के ए और बी ग्रेड फलों की एमएसपी का प्रस्ताव शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए।

बैठक में कृषि मंत्री ने जायका परियोजना पर जोर देते हुए नवंबर माह से प्लांटेशन कार्य शुरू करने को कहा। उन्होंने बताया कि यह परियोजना प्रदेश के चार पर्वतीय जनपदों यथा टिहरी, उत्तरकाशी, नैनीताल और पिथौरागढ के 16 विकासखंडों में किसान उत्पादक संगठनों के सहयोग से लागू की जाएगी। इसके तहत औद्यानिकी के समग्र विकास पर ध्यान दिया जाएगा, जिसमें कीवी को गेम चौंजिंग क्रॉप के रूप में और सेब की अति सघन बागवानी को प्रमुखता से शामिल किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को मुख्यमंत्री मधुग्राम योजना की प्रगति तेज करने पर बल दिया और विभागीय प्रस्तावित कार्यक्रम विकसित कृषि संकल्प अभियान पर भी अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। इस दौरान विभागीय मंत्री ने केंद्र पोषित योजनाओं में तेजी से कार्य करने के भी निर्देश दिए।

Previous Post

दिव्य और भव्य होगा हरिद्वार कुंभ का आयोजन , कुंभ से संबंधित सभी स्थायी प्रकृति के कार्य अक्टूबर 2026 तक पूरे करने के निर्देश-मुख्यमंत्री

Next Post

उत्तराखंड में देश की सबसे बड़ी रोपवे परियोजना की स्थापना की दिशा में ऐतिहासिक कदम

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

मुख्यमंत्री ने की राज्य में प्रस्तावित एवं निर्माणाधीन रेल परियोजनाओं की समीक्षा

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुआरियों और सट्टेबाजों की अब खैर नहीं, 5 साल की जेल और 10 लाख तक जुर्माना।

March 7, 2026

March 7, 2026
चंपावत के अनुज पंत ने UPSC में हासिल की 69वीं रैंक, मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने फोन कर दी बधाई

चंपावत के अनुज पंत ने UPSC में हासिल की 69वीं रैंक, मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने फोन कर दी बधाई

March 7, 2026
पर्यटन को लगेंगे पंख: सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने की झील सौंदर्यीकरण परियोजनाओं की समीक्षा

पर्यटन को लगेंगे पंख: सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने की झील सौंदर्यीकरण परियोजनाओं की समीक्षा

March 6, 2026
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम,टिहरी लेक फेस्टिवल’ शुरू, सीएम नेे की घोषणा-कोटी कालोनी-नई टिहरी रोपवे निर्माण होगा,नौ मार्च तक चलने वाले ‘टिहरी लेक फेस्टिवल’ की भव्य शुरूआत

मुख्य सचिव ने की SARA की समीक्षा: सॉन्ग और कमल नदी पुनर्जीवन परियोजनाओं पर जोर

मुख्य सचिव ने की SARA की समीक्षा: सॉन्ग और कमल नदी पुनर्जीवन परियोजनाओं पर जोर

March 6, 2026
Next Post
उत्तराखंड में देश की सबसे बड़ी रोपवे परियोजना की स्थापना की दिशा में ऐतिहासिक कदम

उत्तराखंड में देश की सबसे बड़ी रोपवे परियोजना की स्थापना की दिशा में ऐतिहासिक कदम

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.