• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home देश

ISRO Aditya L1 Mission: कैसे 4 महीने का सफर तय करेगा आदित्‍य एल-1, जानें

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
September 2, 2023
in देश
0
ISRO Aditya L1 Mission: कैसे 4 महीने का सफर तय करेगा आदित्‍य एल-1, जानें
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान 3 की ऐतिहासिक लैंडिंग के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन  (इसरो) एक बार फिर इतिहास रचने की दहलीज पर है। अब देश के साथ-साथ विश्व देश की निगाहें ISRO के सूर्य मिशन यानी Aditya-L1 पर टिकी हैं। श्रीहरिकोटा के लॉन्चिंग सेंटर से ISRO के सूर्य मिशन आदित्य-L1 मिशन को आज 11.50 बजे लॉन्च कर दिया गया। आदित्य एल-1 अंतरिक्ष यान को पृथ्वी और सूर्य के बीच की एक फीसदी दूरी तय करके L-1 पॉइंट पर पहुंचा देगा। लॉन्चिंग के ठीक 127 दिन बाद यह अपने पॉइंट L1 तक पहुंचेगा। इस पॉइंट पर पहुंचने के बाद Aditya-L1 बेहद अहम डेटा भेजना शुरू कर देगा।

 

रॉकेट से अलग होकर अपनी यात्रा पर निकला आदित्य-L1

आदित्य-L1 अपनी यात्रा पर निकल चुका है। PSLV-XL रॉकेट से आदित्य-L1 अलग हो चुका है और अपनी यात्रा पर निकल गया है। यहां से इसकी 125 दिन की यात्रा शुरू हो चुकी है। यहां से यह धरती के चारों तरफ 16 दिनों तक पांच ऑर्बिट मैन्यूवर करके सीधे धरती की गुरुत्वाकर्षण वाले क्षेत्र यानी स्फेयर ऑफ इंफ्लूएंस (SOI) से बाहर जाएगा।

 

चार महीने के सफर में क्या करेगा आदित्‍य एल-1

यहां बड़ा सवाल यह है कि आखिर अगले चार महीने सफर के दौरान आदित्‍य एल-1 क्‍या कुछ करेगा। इस दौरान उसे किस प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है?

बता दें कि पोलर सेटलाइट पीएसएलवी सी57 की मदद से आदित्‍य एल-1 को पृथ्‍वी से रवाना किया गया है। आज इसरो ने सबसे पहले अलग-अलग स्‍तर के सेपरेशन के बाद धरती की सबसे निचली कक्षा में अपने सन मिशन को स्‍थापित किया है। इसके बाद अगले 16 दिन तक भारत का ‘आदित्‍य’ पृथ्‍वी की कक्षा में ही रहेगा। चंद्रयान-3 मिशन की तर्ज पर ही एक-एक कर ऑन बोर्ड प्रोपल्‍शन का प्रयोग कर इसे धीरे-धीरे पृथ्‍वी की अन्‍य कक्षाओं में भेजा जाएगा। पांच चरण के प्रोपल्‍शन के बाद इसे पृथ्‍वी के गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र से बाहर ले जाया जाएगा।

ऐसे आगे बढ़ेगा आदित्‍य एल-1

इसरो की तरफ से बताया गया कि पृथ्‍वी की कक्षा से बाहर जाने के बाद इसका क्रूज फेज शुरू होगा। आदित्‍य एल-1 का पूरा सफर कुल 125 दिन का है। 16 दिन पृथ्‍वी की कक्षा में रहने के बाद भारत का सूर्य मिशन लैग्रेंज प्वाइंट-1 की तरफ अपने कदम बढ़ाएगा। अगले 109 दिनों तक बेहद तेजी से भारत का आदित्‍य आगे बढ़ेगा। इसके बाद बड़े कर्व व यूटर्न की मदद से सूर्य मिशन को एल-1 प्‍वाइंट के हेलो ओर्बिट में स्‍थापित कर दिया जाएगा। यहां तक पहुंचने में इसे आज से करीब चार महीने का वक्‍त लेगा। जनवरी के मध्‍य में भारत का सन मिशन अपना सफर खत्‍म करेगा। हालांकि रिसर्च का काम इसरो फरवरी के अंत तक ही शुरु कर पाएगा।

Tags: #IndianSpaceResearchOrganization #ISRO #AdityaL1 #SuryaMission #Suryayan#orbit #earth #rocket#PSLVC57 #space#PSLVXL#SphereofInfluence #SOI #PolarSatellite#star #moon #chandrayan3 #nationalnews#Sun
Previous Post

सीएम धामी ने ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2023 का लोगो और वेबसाइट किया लॉन्च

Next Post

उत्तराखंड के लाल राजेश भंडारी ने वायुसेना में पाया ऊंचा ओहदा, बने उप प्रमुख

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

Nirjala Ekadashi: धर्मनगरी हरिद्वार में उमड़े श्रद्धालु, गंगा स्नान से मिलता है अमृत के समान फल, जानिए क्या है धार्मिक मान्यता ?

Nirjala Ekadashi: धर्मनगरी हरिद्वार में उमड़े श्रद्धालु, गंगा स्नान से मिलता है अमृत के समान फल, जानिए क्या है धार्मिक मान्यता ?

June 18, 2024
किसानों के लिए वरदान साबित होगा ये एप, आकाशीय बिजली से भी बचाएंगे

किसानों के लिए वरदान साबित होगा ये एप, आकाशीय बिजली से भी बचाएंगे

June 18, 2024
यहां हुआ दर्दनाक सड़क हादसा…15 यात्रियों की मौत; 51 घायल, दर्शन करने जा रहे थे यात्री

यहां हुआ दर्दनाक सड़क हादसा…15 यात्रियों की मौत; 51 घायल, दर्शन करने जा रहे थे यात्री

May 30, 2024
कैंची धाम दर्शन के लिए पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोगों का उमड़ा सैलाब

कैंची धाम दर्शन के लिए पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोगों का उमड़ा सैलाब

May 30, 2024
देश में एक जुलाई से लागू होंगे 3 नए कानून, उत्तराखंड की तैयारी पूरी

देश में एक जुलाई से लागू होंगे 3 नए कानून, उत्तराखंड की तैयारी पूरी

May 22, 2024
दर्दनाक हादसा: 60 यात्रियों से भरी बस में लगी आग, 9 लोगों की मौत, करीब 24 झुलसे

दर्दनाक हादसा: 60 यात्रियों से भरी बस में लगी आग, 9 लोगों की मौत, करीब 24 झुलसे

May 18, 2024
Next Post
उत्तराखंड के लाल राजेश भंडारी ने वायुसेना में पाया ऊंचा ओहदा, बने उप प्रमुख

उत्तराखंड के लाल राजेश भंडारी ने वायुसेना में पाया ऊंचा ओहदा, बने उप प्रमुख

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.