• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uncategorized

त्यूणी आग्निकांड में DGP ने अख्तियार किया सख्त रुख, नायब तहसीलदार समेत पांच निलंबित

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
April 8, 2023
in Uncategorized
0
त्यूणी आग्निकांड में DGP ने अख्तियार किया सख्त रुख, नायब तहसीलदार समेत पांच निलंबित
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून जिले की चकराता तहसील के त्यूणी क्षेत्र में एक मकान में आग लगने की घटना की उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने शुक्रवार को जांच के आदेश दिए, जबकि काम में लापरवाही बरतने के आरोप में क्षेत्र के नायब तहसीलदार के अलावा दमकल के चार कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया। इस बीच, घटनास्थल से दो बालिकाओं के झुलसे हुए शव बरामद किए गए जबकि दो अन्य की तलाश की जा रही है ।

चकराता की उपजिलाधिकारी युक्ता मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम त्यूणी पुल के पास स्थित लकड़ी के मकान में लगी आग में फंसी आयु ढाई से 12 साल की चार बालिकाओं में से दो के शव बरामद हो गए हैं जबकि एसडीआरएफ की मदद से अन्य दो की तलाश की जा रही है ।

उपजिलाधिकारी ने बताया कि प्रथमदृष्टया रसोई गैस सिलेंडर के फटने से आग लगी और इस पर करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका। उन्होंने बताया कि शाम को हुई घटना के समय इन बालिकाओं की माताएं बाहर कपड़े धोने गयी हुई थीं जबकि मकान में मौजूद एक पुरूष और एक लड़का आग से बचकर बाहर निकलने में सफल रहे।

उधर, घटनास्थल का जायजा लेने के लिए पहुंची देहरादून की जिलाधिकारी सोनिका के सामने लोगों ने त्यूणी के नायब तहसीलदार और तहसीलदार के मौके पर न पहुंचने की शिकायत की। इसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार को तत्काल निलंबित कर दिया और कहा कि तहसीलदार के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी ।

दमकल की गाड़ियों में पानी कम होने के कारण आग बुझने में हुई देरी की खबरों के बीच पुलिस महानिदेशक ने पुलिस उपमहानिरीक्षक (दमकल) निवेदिता कुकरेती को घटना की जांच करने के आदेश दिए हैं। कुमार ने कहा कि घटना में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए कुमार ने कुकरेती को घटना की जांच प्राथमिकता के आधार पर करने तथा तीन दिनों में रिपोर्ट उन्हें सौंपने के आदेश दिए हैं । कुमार ने कहा कि जांच रिपोर्ट में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की कमी पाए जाने पर उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी ।

इस बीच, देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि प्रथमदृष्टया कार्यों में लापरवाही बरतने के आरोप में दमकल की स्थानीय इकाई के प्रभारी समेत चार कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

Previous Post

उत्तराखंड में यहां हुआ बड़ा हादसा, खाई में गिरी कार, मौके पर तीन की मौत

Next Post

चारधाम यात्रा के रजिस्ट्रेशन में तीर्थयात्रियों को मिलेगी राहत, धामी सरकार ने बनाया यह नया नियम,

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

टनकपुर में संस्कृति और समरसता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने लिया खिचड़ी प्रसाद,माघ खिचड़ी भोज में मुख्यमंत्री धामी, खड़ी होली की धुनों पर झूम उठा टनकपुर

टनकपुर में संस्कृति और समरसता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने लिया खिचड़ी प्रसाद,माघ खिचड़ी भोज में मुख्यमंत्री धामी, खड़ी होली की धुनों पर झूम उठा टनकपुर

February 7, 2026
शहीद हवलदार गजेंद्र सिंह गढ़िया को नम आंखों से अंतिम विदाई: सरयू-खीरगंगा संगम पर सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

शहीद हवलदार गजेंद्र सिंह गढ़िया को नम आंखों से अंतिम विदाई: सरयू-खीरगंगा संगम पर सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

January 20, 2026
परफ्यूम बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, सिलिंडरों के धमाके की आवाज से गूंजा सेलाकुई

परफ्यूम बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, सिलिंडरों के धमाके की आवाज से गूंजा सेलाकुई

December 15, 2025
परफ्यूम बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, सिलिंडरों के धमाके की आवाज से गूंजा सेलाकुई

परफ्यूम बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, सिलिंडरों के धमाके की आवाज से गूंजा सेलाकुई

December 15, 2025
उत्तराखण्ङ में पीएमश्री योजना की तर्ज पर बनेगी स्कूलों के लिए योजनाः मुख्य सचिव

उत्तराखण्ङ में पीएमश्री योजना की तर्ज पर बनेगी स्कूलों के लिए योजनाः मुख्य सचिव

October 17, 2025
धामी सरकार की प्रतिबद्धता से साकार हो रही सुरक्षित चारधाम यात्रा, अब तक 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग

धामी सरकार की प्रतिबद्धता से साकार हो रही सुरक्षित चारधाम यात्रा, अब तक 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग

June 8, 2025
Next Post
इस बार नए ट्रांजिट कैंप से होगा चारधाम यात्रा संचालन, मिलेगी यह सुविधा

चारधाम यात्रा के रजिस्ट्रेशन में तीर्थयात्रियों को मिलेगी राहत, धामी सरकार ने बनाया यह नया नियम,

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.