• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

उत्तराखंड में जोरों पर ऑपरेशन कालनेमि, 1,182 बहुरूपिए लोगों के खिलाफ कार्रवाई

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
September 8, 2025
in उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
0
उत्तराखंड में जोरों पर ऑपरेशन कालनेमि, 1,182 बहुरूपिए लोगों के खिलाफ कार्रवाई
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड में ऑपरेशन कालनेमि के तहत पुलिस की कार्रवाई जारी है. अब तक पुलिस प्रदेशभर में अभियान के तहत 5,500 से ज्यादा लोगों का सत्यापन कर चुकी है. जिसमें से 1,182 बहुरूपिए लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. वहीं, 14 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी भी की गई है. बता दें कि ऑपरेशन कालनेमि अभियान का मुख्य उद्देश्य और सामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई करना है, जो अपनी वास्तविक पहचान छुपाकर समाज में घुल मिलकर धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करते हैं. साथ ही इसकी आड़ में ठगी, धोखाधड़ी और धर्मांतरण अपराधों को अंजाम देते हैं.

हरिद्वार जिले में सबसे ज्यादा 2,704 लोगों का सत्यापन किया गया. जिसमें 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जिसमें छद्म वेशभूषा में 1, विवाह आदि के लिए परिवर्तन कर धोखाधड़ी में 1,औषधि चमत्कारिक इलाज के संबंध में भ्रामक जानकारी देने पर 1 आरोपी की गिरफ्तारी की गई है. वहीं, 491 आरोपियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई हुई है.

देहरादून जिले में 922 लोगों का सत्यापन किया गया. जिसमें से 5 लोगों की गिरफ्तारी की गई. जिसमें 2 अवैध विदेशी घुसपैठ और 3 विवाह आदि के लिए परिवर्तन कर धोखाधड़ी शामिल हैं. वहीं, 237 आरोपियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई हुई है.

उत्तरकाशी जिले में 167 लोगों के सत्यापन किए गए हैं.

टिहरी जिले में 299 लोगों के सत्यापन किए गए, जिसमें धोखा देने के लिए बनाए फर्जी पहचान पत्र मामले में 1 व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है. जबकि, 123 आरोपियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है.

चमोली जिले में 90 लोगों के सत्यापन किए गए, जिसमें 7 आरोपियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई हुई है.

रुद्रप्रयाग जिले में 82 लोगों के सत्यापन किए गए, जिसमें 21 आरोपियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई हुई है.

पौड़ी जिले में 206 लोगों के सत्यापन किए गए, जिसमें 192 आरोपियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई हुई है.

अल्मोड़ा जिले में 65 लोगों के सत्यापन किए गए हैं, जिसमें छद्म वेशभूषा में 1 आरोपी की गिरफ्तारी और 1 आरोपी के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई हुई है.

बागेश्वर जिले में 115 लोगों के सत्यापन किए गए, जिसमें 3 आरोपियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई हुई है.

चंपावत जिले में 34 लोगों के सत्यापन किए गए हैं, जिसमें 4 आरोपियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई हुई है.

पिथौरागढ़ जिले में 168 लोगों के सत्यापन किए गए हैं, जिसमें 3 आरोपियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई हुई है.

नैनीताल जिले में 463 लोगों के सत्यापन किए गए हैं, जिसमें 68 आरोपियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई हुई है.

उधमसिंह नगर जिले में 167 लोगों के सत्यापन किए गए हैं, जिसमें 18 आरोपियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई हुई है.

Previous Post

किसानों के साथ खड़ी है सरकार, हर्षिल में हरसंभव मदद का वादा: कृषि मंत्री गणेश जोशी

Next Post

हरिद्वार-मोतीचूर रेल मार्ग पर भूस्खलन, कई ट्रेनें प्रभावित

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

मुख्यमंत्री ने की राज्य में प्रस्तावित एवं निर्माणाधीन रेल परियोजनाओं की समीक्षा

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुआरियों और सट्टेबाजों की अब खैर नहीं, 5 साल की जेल और 10 लाख तक जुर्माना।

March 7, 2026

March 7, 2026
चंपावत के अनुज पंत ने UPSC में हासिल की 69वीं रैंक, मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने फोन कर दी बधाई

चंपावत के अनुज पंत ने UPSC में हासिल की 69वीं रैंक, मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने फोन कर दी बधाई

March 7, 2026
पर्यटन को लगेंगे पंख: सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने की झील सौंदर्यीकरण परियोजनाओं की समीक्षा

पर्यटन को लगेंगे पंख: सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने की झील सौंदर्यीकरण परियोजनाओं की समीक्षा

March 6, 2026
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम,टिहरी लेक फेस्टिवल’ शुरू, सीएम नेे की घोषणा-कोटी कालोनी-नई टिहरी रोपवे निर्माण होगा,नौ मार्च तक चलने वाले ‘टिहरी लेक फेस्टिवल’ की भव्य शुरूआत

टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम,टिहरी लेक फेस्टिवल’ शुरू, सीएम नेे की घोषणा-कोटी कालोनी-नई टिहरी रोपवे निर्माण होगा,नौ मार्च तक चलने वाले ‘टिहरी लेक फेस्टिवल’ की भव्य शुरूआत

March 6, 2026
मुख्य सचिव ने की SARA की समीक्षा: सॉन्ग और कमल नदी पुनर्जीवन परियोजनाओं पर जोर

मुख्य सचिव ने की SARA की समीक्षा: सॉन्ग और कमल नदी पुनर्जीवन परियोजनाओं पर जोर

March 6, 2026
Next Post
हरिद्वार-मोतीचूर रेल मार्ग पर भूस्खलन, कई ट्रेनें प्रभावित

हरिद्वार-मोतीचूर रेल मार्ग पर भूस्खलन, कई ट्रेनें प्रभावित

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.