• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आपदा परिचालन केंद्र में ली आपदा समीक्षा बैठक, राहत-बचाव को लेकर दिए सख्त निर्देश

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
July 21, 2025
in उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आपदा परिचालन केंद्र में ली आपदा समीक्षा बैठक, राहत-बचाव को लेकर दिए सख्त निर्देश

Oplus_16908288

0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी वर्षा के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को अचानक राज्य आपदा परिचालन केंद्र (SEOC) पहुंचे और आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक कर वर्षा जनित आपदा की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और राहत-बचाव कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री धामी ने सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जन सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रभावित लोगों को शीघ्र राहत पहुंचाने में कोई कोताही न बरती जाए।

इससे पहले सचिवालय में लगातार तीन अहम बैठकों की अध्यक्षता के बाद मुख्यमंत्री सीधे आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे, जिससे हालात की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्राउंड लेवल पर काम कर रही टीमें सक्रिय रहें, SDRF व अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय बनाए रखें और आपदा से निपटने के लिए सभी संसाधनों का भरपूर उपयोग करें।

राज्य सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए तत्पर है।

Previous Post

धामी सरकार का अल्टीमेटम : मरीजों की जिंदगी से नहीं होगा खिलवाड़, रैफर प्रक्रिया होगी जवाबदेह

Next Post

बड़ी खबर: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति को सौंपा पत्र

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पर्यटन को लगेंगे पंख: सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने की झील सौंदर्यीकरण परियोजनाओं की समीक्षा

पर्यटन को लगेंगे पंख: सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने की झील सौंदर्यीकरण परियोजनाओं की समीक्षा

March 6, 2026
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम,टिहरी लेक फेस्टिवल’ शुरू, सीएम नेे की घोषणा-कोटी कालोनी-नई टिहरी रोपवे निर्माण होगा,नौ मार्च तक चलने वाले ‘टिहरी लेक फेस्टिवल’ की भव्य शुरूआत

मुख्य सचिव ने की SARA की समीक्षा: सॉन्ग और कमल नदी पुनर्जीवन परियोजनाओं पर जोर

मुख्य सचिव ने की SARA की समीक्षा: सॉन्ग और कमल नदी पुनर्जीवन परियोजनाओं पर जोर

March 6, 2026
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 7 मार्च को हरिद्वार में विकास एवं न्याय संहिता प्रदर्शनी का करेंगे अवलोकन, जनसभा को भी करेंगे संबोधित

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 7 मार्च को हरिद्वार में विकास एवं न्याय संहिता प्रदर्शनी का करेंगे अवलोकन, जनसभा को भी करेंगे संबोधित

March 5, 2026
होली पर दून मेडिकल कॉलेज अलर्ट: 24 घंटे में आए 610 मरीज, 47 सड़क हादसों का शिकार

होली पर दून मेडिकल कॉलेज अलर्ट: 24 घंटे में आए 610 मरीज, 47 सड़क हादसों का शिकार

March 5, 2026
होली पर आपात स्थिति से निपटने को ‘108’ और ‘खुशियों की सवारी’ अलर्ट पर, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

होली पर हुड़दंग और हादसों के बीच ‘108’ आपातकालीन सेवा रही मुस्तैद, तीन दिनों में 1229 लोगों को मिली मदद

March 5, 2026
Next Post
बड़ी खबर: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति को सौंपा पत्र

बड़ी खबर: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति को सौंपा पत्र

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.