• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

विकासनगर में गांव की गलियों में पहुंचा 12 फीट लंबा किंग कोबरा, रेस्क्यू टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
July 12, 2025
in उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
0
विकासनगर में गांव की गलियों में पहुंचा 12 फीट लंबा किंग कोबरा, रेस्क्यू टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सावन में नाग का दिखना शुभ माना जाता है, लेकिन जब वही नागराज गांव के बीचोंबीच आ जाएं, तो डर और दहशत लाजमी है। उत्तराखंड के विकासनगर में कुछ ऐसा ही हुआ, जहां बारह फीट लंबा किंग कोबरा ग्रामीण बस्ती में पहुंच गया — और फिर जो हुआ, वो किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था उत्तराखंड के चौहड़पुर रेंज के रजौली गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब गांव की गलियों में जंगल से निकलकर एक विशालकाय किंग कोबरा ने दस्तक दे दी। करीब 12 फीट लंबे इस सांप को देखकर गांववालों की सांसें थम गईं। डरे-सहमे ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही चौहड़पुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी पंकज ध्यानी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद किंग कोबरा को सुरक्षित काबू में किया गया। रेस्क्यू टीम ने इस खतरनाक और दुर्लभ सांप को बाद में टिमली के गहरे जंगलों में ले जाकर सुरक्षित रूप से छोड़ दिया।

बता दें कि चौहड़पुर रेंज की ये रेस्क्यू टीम अब तक 500 से ज्यादा सांपों का सफल रेस्क्यू कर चुकी है — जिनमें कोबरा, रसल वाइपर, कॉमन करेट और वनसुंदरी जैसे विषैले सांप शामिल हैं। लेकिन किंग कोबरा के रेस्क्यू का ये पहला मामला है, और यही इसे खास बनाता है।

Previous Post

सीएम धामी के नेतृत्व में हरेला पर्व पर रिकॉर्ड बनाएगा उत्तराखंड , एक ही दिन पूरे प्रदेश में रोपे जाएंगे 05 लाख पौधे

Next Post

राज्य निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला: सिंबल आवंटन की प्रक्रिया सोमवार दोपहर 2 बजे तक स्थगित, हाईकोर्ट की सुनवाई पर टिकी निगाहें

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 7 मार्च को हरिद्वार में विकास एवं न्याय संहिता प्रदर्शनी का करेंगे अवलोकन, जनसभा को भी करेंगे संबोधित

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 7 मार्च को हरिद्वार में विकास एवं न्याय संहिता प्रदर्शनी का करेंगे अवलोकन, जनसभा को भी करेंगे संबोधित

March 5, 2026
होली पर दून मेडिकल कॉलेज अलर्ट: 24 घंटे में आए 610 मरीज, 47 सड़क हादसों का शिकार

होली पर दून मेडिकल कॉलेज अलर्ट: 24 घंटे में आए 610 मरीज, 47 सड़क हादसों का शिकार

March 5, 2026
होली पर आपात स्थिति से निपटने को ‘108’ और ‘खुशियों की सवारी’ अलर्ट पर, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

होली पर हुड़दंग और हादसों के बीच ‘108’ आपातकालीन सेवा रही मुस्तैद, तीन दिनों में 1229 लोगों को मिली मदद

March 5, 2026
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह का 7 मार्च, 2026 को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह का 7 मार्च, 2026 को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण

March 3, 2026
होली पर आपात स्थिति से निपटने को ‘108’ और ‘खुशियों की सवारी’ अलर्ट पर, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

होली पर आपात स्थिति से निपटने को ‘108’ और ‘खुशियों की सवारी’ अलर्ट पर, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

March 2, 2026
मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास के साथ आयोजित हुआ होली मिलन समारोह

मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास के साथ आयोजित हुआ होली मिलन समारोह

March 2, 2026
Next Post
राज्य निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला: सिंबल आवंटन की प्रक्रिया सोमवार दोपहर 2 बजे तक स्थगित, हाईकोर्ट की सुनवाई पर टिकी निगाहें

राज्य निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला: सिंबल आवंटन की प्रक्रिया सोमवार दोपहर 2 बजे तक स्थगित, हाईकोर्ट की सुनवाई पर टिकी निगाहें

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.