• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home देश

दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा का कहर! प्राइमरी स्कूल 10 नवंबर तक बंद

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
November 5, 2023
in देश
0
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा का कहर! प्राइमरी स्कूल 10 नवंबर तक बंद
0
SHARES
39
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देश की राजधानी में वायु गुणवत्ता जहरीली हो गई है। प्रदेश के लोग राजधानी में सांस लेने को मजबूर हैं। आसमान में धुएं की चादर फैली हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिल्ली में वायु गुणवत्ता  गंभीर श्रेणी में है। वहीं  वायु प्रदूषण को देखते हुए प्राइमरी स्कूलों को 10 नवंबर तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना ने एक्स पर कहा कि चूंकि प्रदूषण का स्तर लगातार ऊंचा बना हुआ है। इसलिए दिल्ली में प्राथमिक स्कूल 10 नवंबर तक बंद रहेंगे। कक्षा 6 से 12 के लिए स्कूलों को ऑनलाइन कक्षाओं में शिफ्ट होने का विकल्प दिया जा रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक(AQI) ‘गंभीर’ श्रेणी में बना हुआ है।  दिल्ली का AQI 468 दर्ज किया गया।

मौसमी बदलाव से जल्दी आया स्मॉग का दौर 
हवाओं के रुख व रफ्तार और तापमान के मिले-जुले असर से स्मॉग का दौर भी जल्दी आ रहा है। 1970 से 1993-94 तक नवंबर मध्य में दिखने वाली स्मॉग की चादर 1995 के बाद से अक्तूबर से ही दिखने लगी। नवंबर शुरू होते ही हालात गंभीर हो गए हैं। स्मॉग की मोटी परत के कारण कई लोगों को सांस संबंधित व स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है

दिल्ली और एनसीआर की हवाओं के बड़े खलनायक भौगोलिक स्थिति
दिल्ली हर तरफ से जमीन से घिरी है। हवाओं के मामले में इसकी स्थिति कीप जैसी है। पड़ोसी राज्यों की मौसमी हलचल का सीधा असर दिल्ली-एनसीआर में पड़ता है। चारों तरफ से आने वाली हवाएं कीप सरीखे दिल्ली-एनसीआर में फंस जाती हैं। नतीजा गंभीर स्तर के प्रदूषण के तौर पर दिखता है।

मिक्सिंग हाइट व वेंटिलेशन इंडेक्स में गिरावट
सर्दी में मिक्सिंग हाइट (जमीन की सतह से वह ऊंचाई, जहां तक आबोहवा का विस्तार होता है) कम होती है। गर्मियों के औसत चार किमी के विपरीत सर्दियों में यह एक किमी से भी कम रहता है। वहीं, वेंटिलेशन इंडेक्स (मिक्सिंग हाइट और हवा की चाल का अनुपात) भी संकरा हो जाता है। इससे प्रदूषक ऊंचाई के साथ क्षैतिज दिशा में भी दूर-दूर तक नहीं फैल पाते। पूरा इलाका ऐसे हो जाता है, जैसे कंबल से उसे ढंक दिया गया हो। शनिवार को हवा की मिक्सिंग हाइट 3000 मीटर रही। जबकि वेंटिलेशन इंडेक्स 9000 वर्ग मीटर प्रति सेकेंड रहा।

Previous Post

Bageshwar Dham: दून में सजे दरबार में बोले धीरेंद्र शास्त्री- “बाबर” को बेघर कर बढ़ाएंगे रघुवर का नाम

Next Post

24 से 28 नवंबर तक होगा अंतरराष्ट्रीय टिहरी एक्रो फेस्टिवल, लगेगा साहसी खेलों का मेला

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

Nirjala Ekadashi: धर्मनगरी हरिद्वार में उमड़े श्रद्धालु, गंगा स्नान से मिलता है अमृत के समान फल, जानिए क्या है धार्मिक मान्यता ?

Nirjala Ekadashi: धर्मनगरी हरिद्वार में उमड़े श्रद्धालु, गंगा स्नान से मिलता है अमृत के समान फल, जानिए क्या है धार्मिक मान्यता ?

June 18, 2024
किसानों के लिए वरदान साबित होगा ये एप, आकाशीय बिजली से भी बचाएंगे

किसानों के लिए वरदान साबित होगा ये एप, आकाशीय बिजली से भी बचाएंगे

June 18, 2024
यहां हुआ दर्दनाक सड़क हादसा…15 यात्रियों की मौत; 51 घायल, दर्शन करने जा रहे थे यात्री

यहां हुआ दर्दनाक सड़क हादसा…15 यात्रियों की मौत; 51 घायल, दर्शन करने जा रहे थे यात्री

May 30, 2024
कैंची धाम दर्शन के लिए पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोगों का उमड़ा सैलाब

कैंची धाम दर्शन के लिए पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोगों का उमड़ा सैलाब

May 30, 2024
देश में एक जुलाई से लागू होंगे 3 नए कानून, उत्तराखंड की तैयारी पूरी

देश में एक जुलाई से लागू होंगे 3 नए कानून, उत्तराखंड की तैयारी पूरी

May 22, 2024
दर्दनाक हादसा: 60 यात्रियों से भरी बस में लगी आग, 9 लोगों की मौत, करीब 24 झुलसे

दर्दनाक हादसा: 60 यात्रियों से भरी बस में लगी आग, 9 लोगों की मौत, करीब 24 झुलसे

May 18, 2024
Next Post
24 से 28 नवंबर तक होगा अंतरराष्ट्रीय टिहरी एक्रो फेस्टिवल, लगेगा साहसी खेलों का मेला

24 से 28 नवंबर तक होगा अंतरराष्ट्रीय टिहरी एक्रो फेस्टिवल, लगेगा साहसी खेलों का मेला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.