• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home देश

सूरज की ओर भारत के बढ़ते कदम, आदित्य एल-1 मिशन थोड़ी देर में होगा लॉन्च, जानें क्यों है यह खास

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
September 2, 2023
in देश
0
सूरज की ओर भारत के बढ़ते कदम, आदित्य एल-1 मिशन थोड़ी देर में होगा लॉन्च, जानें क्यों है यह खास
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चंद्रयान-3 के बाद आज एक बार फिर भारत इतिहास रचने जा रहा है। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में इसरो भारत का पहला सूर्य मिशन आदित्य एल-वन 11 बजकर 50 मिनट पर लॉन्च करने जा रहा है। बता दें कि चार सौ करोड़ रुपये वाले इस मिशन को पूरा करने में करीब 125 दिन लगने वाले हैं। मिशन आदित्य से ऐसी जानकारियां जुटाई जाएंगी, जिनसे धरती पर जीवन को बेहतर करने में मदद मिलेगी।

धरती के लिए सूरज की अहमियत कितनी है, इसको इस बात से समझा जा सकता है कि हमारा जीवन सूरज के बिना संभव नहीं है। यही वजह है कि भारत अब सूरज के बारे में स्टडी करने जाी रहा है।  सूरज के बारे में अध्ययन करके ये जाना जा सकेगा कि मौसम में बदलाव और ग्लोबल वार्मिंग की असली वजह क्या है? आदित्य-L1 में सात पेलोड यानी उपकरण लगे हैं। इनके जरिए फोटोस्फेयर, क्रोमोस्फेयर और सूरज की सबसे बाहरी परतों यानी कोरोना की स्टडी होगी।

भारत की स्पेस एजेंसी इसरो के प्रमुख एस. सोमनाथ ने कहा कि भारत का यह पहला सौर मिशन सूर्य और पृथ्वी के बीच मौजूद L1 पॉइंट पर पहुंचने के लिए 125 दिन लेगा। यह पॉइंट अपनी धरती से 15 लाख किलोमीटर की दूरी पर है। यह धरती से सूरज की दूरी का मात्र 1% है। किसी भी ग्रह की Orbit के चारों ओर पांच ऐसी जगहें होती हैं, जहां गुरुत्व बल और स्पेसक्राफ्ट के ऑर्बिटल मोशन के इंटरैक्शन से एक स्टेबल लोकेशन बनती है, जहां सैटलाइट या स्पेसक्राफ्ट स्थिर रहते हुए काम कर सकता है। ऐसी पांच जगहों को L1, L2, L3, L4 और L5 कहा जाता है। इनको लैगरेंजियन पॉइंट कहा जाता है। यह नाम इटली के 18वीं सदी के वैज्ञानिक जोसेफ लुई लैगरेंज के नाम पर रखा गया है। आदित्य-एल1 को सन-अर्थ सिस्टम के लैगरेंज पॉइंट 1 (Lagrange point 1) के इर्दगिर्द हालो ऑर्बिट (Halo Orbit) में पहुंचाया जाएगा। इस पॉइंट पर किसी सैटलाइट को पहुंचाने का बड़ा फायदा यह होता है कि वहां से सूरज को लगातार देखा जा सकता है और इसमें ग्रहण वगैरह से कोई बाधा नहीं पड़ती। एल1 पॉइंट पर आदित्य-एल1 के पहुंच जाने पर सोलर एक्टिविटी को बेहतर तरीके से देखा जा सकेगा।

आदित्य-L1 मिशन ऑब्जर्वेटरी क्लास मिशन है। यह पहली भारतीय अंतरिक्ष आधारित ऑब्जर्वेटरी (वेधशाला) होगी। अभी तक हम सूरज की स्टडी धरती पर लगाई दूरबीनों से कर रहे हैं। ये दूरबीनें कोडईकनाल या नैनीताल के ARIES जैसी जगहों पर लगी हैं, लेकिन हमारे पास स्पेस में टेलीस्कोप नहीं हैं। धरती की दूरबीन से हम सूरज की दिख रही सतह ही देख पाते हैं, सूरज का ऐटमॉस्फियर नहीं दिखता, जो धरती के वातावरण से काफी अलग है। सूरज के आउटर ऐटमॉस्फियर को कोरोना कहा जाता है। वह बेहद गर्म होता है। कोरोना गर्म क्यों होता है, इसकी इसकी पूरी जानकारी नहीं है। कोरोना को पूर्ण सूर्यग्रहण के दौरान ही देखा जा सकता है। अब हम कोरोनाग्राफ जैसा एक टेलिस्कोप VELC इस मिशन के साथ भेज रहे हैं, जो कोरोना पर 24 घंटे निगाह रखेगा और ग्राउंड स्टेशन पर रोज 1,440 फोटो भेजेगा।

Previous Post

Weather Update: फिर करवट बदलेगा मौसम, इन पांच जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

Next Post

मसूरी गोलीकांड की 29वीं बरसी, छलका आंदोलनकारियों का दर्द

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

Nirjala Ekadashi: धर्मनगरी हरिद्वार में उमड़े श्रद्धालु, गंगा स्नान से मिलता है अमृत के समान फल, जानिए क्या है धार्मिक मान्यता ?

Nirjala Ekadashi: धर्मनगरी हरिद्वार में उमड़े श्रद्धालु, गंगा स्नान से मिलता है अमृत के समान फल, जानिए क्या है धार्मिक मान्यता ?

June 18, 2024
किसानों के लिए वरदान साबित होगा ये एप, आकाशीय बिजली से भी बचाएंगे

किसानों के लिए वरदान साबित होगा ये एप, आकाशीय बिजली से भी बचाएंगे

June 18, 2024
यहां हुआ दर्दनाक सड़क हादसा…15 यात्रियों की मौत; 51 घायल, दर्शन करने जा रहे थे यात्री

यहां हुआ दर्दनाक सड़क हादसा…15 यात्रियों की मौत; 51 घायल, दर्शन करने जा रहे थे यात्री

May 30, 2024
कैंची धाम दर्शन के लिए पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोगों का उमड़ा सैलाब

कैंची धाम दर्शन के लिए पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोगों का उमड़ा सैलाब

May 30, 2024
देश में एक जुलाई से लागू होंगे 3 नए कानून, उत्तराखंड की तैयारी पूरी

देश में एक जुलाई से लागू होंगे 3 नए कानून, उत्तराखंड की तैयारी पूरी

May 22, 2024
दर्दनाक हादसा: 60 यात्रियों से भरी बस में लगी आग, 9 लोगों की मौत, करीब 24 झुलसे

दर्दनाक हादसा: 60 यात्रियों से भरी बस में लगी आग, 9 लोगों की मौत, करीब 24 झुलसे

May 18, 2024
Next Post
मसूरी गोलीकांड की 29वीं बरसी, छलका आंदोलनकारियों का दर्द

मसूरी गोलीकांड की 29वीं बरसी, छलका आंदोलनकारियों का दर्द

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.