• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
Advertisement
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

माउंट मुकुट ईस्ट का ऐतिहासिक आरोहण कर लौटे भारतीय तटरक्षक बल एवं एचएमआई के संयुक्त अभियान दल का मुख्यमंत्री ने किया फ्लैग-इन

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
October 12, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
0
माउंट मुकुट ईस्ट का ऐतिहासिक आरोहण कर लौटे भारतीय तटरक्षक बल एवं एचएमआई के संयुक्त अभियान दल का मुख्यमंत्री ने किया फ्लैग-इन
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में भारतीय तटरक्षक बल एवं हिमालयन माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट (एचएमआई), दार्जिलिंग के संयुक्त पर्वतारोहण अभियान दल का फ्लैग-इन किया। एचएमआई के प्राचार्य कर्नल रजनीश जोशी के नेतृत्व में संयुक्त दल ने 7,045 मीटर ऊंचे माउंट मुकुट ईस्ट का सफल आरोहण कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। यह भारतीय तटरक्षक बल के इतिहास में 7,000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली किसी पर्वत चोटी का पहला सफल आरोहण है।

मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि के लिए अभियान दल के सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हिमालय की दुर्गम और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में इस प्रकार की सफलता पर्वतारोहियों के अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प, अनुशासन और टीम भावना का परिचायक है। यह उपलब्धि भारतीय तटरक्षक बल के साथ ही पूरे देश के लिए गौरव का विषय है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान साहस, शौर्य और समृद्ध पर्वतारोहण परंपरा से जुड़ी रही है। इस अभियान को उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 गौरवशाली वर्षों को समर्पित किया जाना विशेष महत्व रखता है। अभियान दल द्वारा माउंट मुकुट ईस्ट के शिखर पर 2,500 वर्ग फुट का विशाल उत्तराखंड ध्वज फहराया जाना प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि राज्य की गौरवशाली यात्रा और हिमालय के साथ उसके गहरे जुड़ाव को भी प्रदर्शित करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन और पर्वतारोहण की अपार संभावनाएं हैं। राज्य सरकार साहसिक पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ ही युवाओं को पर्वतारोहण और अन्य साहसिक खेलों से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इस प्रकार के अभियान युवाओं को कठिन परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण की प्रेरणा देते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय तटरक्षक बल देश की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। बल के जवानों द्वारा हिमालय की ऊंचाइयों पर इस प्रकार की उपलब्धि हासिल करना उनकी साहसिक क्षमता और उत्कृष्ट प्रशिक्षण को दर्शाता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि माउंट मुकुट ईस्ट अभियान से प्राप्त अनुभव वर्ष 2027 में प्रस्तावित माउंट एवरेस्ट अभियान की सफलता में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस अवसर पर एचएमआई, दार्जिलिंग के प्राचार्य एवं अभियान दल के नेतृत्वकर्ता कर्नल रजनीश जोशी ने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय तटरक्षक बल वर्ष 2027 में अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण करने जा रहा है। स्वर्ण जयंती के अवसर पर प्रस्तावित माउंट एवरेस्ट अभियान की तैयारियों के अंतर्गत यह पर्वतारोहण अभियान आयोजित किया गया। इसके लिए पर्वतारोहियों के चयन एवं प्रशिक्षण की जिम्मेदारी हिमालयन माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट, दार्जिलिंग को सौंपी गई है।

कर्नल जोशी ने बताया कि 15 सितंबर से 9 अक्टूबर 2026 तक संचालित अभियान के अंतर्गत संयुक्त दल ने माउंट मुकुट ईस्ट का सफल आरोहण किया। इस अभियान को उत्तराखंड के 25 गौरवशाली वर्षों को समर्पित करते हुए शिखर पर 2,500 वर्ग फुट का विशाल ध्वज फहराया गया। उन्होंने बताया कि माउंट एवरेस्ट अभियान की तैयारियों के क्रम में दल द्वारा इससे पूर्व सिक्किम हिमालय में माउंट बी.सी. रॉय और माउंट थिंचेनखांग का भी सफल आरोहण किया जा चुका है। इन अभियानों से पर्वतारोहियों को उच्च हिमालयी परिस्थितियों में अनुकूलन, तकनीकी दक्षता और सामूहिक समन्वय का महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त हुआ है।

 

Previous Post

मुख्यमंत्री धामी ने किया  कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का शुभारंभ

Next Post

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, *उत्तराखंड के राज्यपाल बने ढाल सिंह बिसेन*, दुष्यंत गौतम को सिक्किम की जिम्मेदारी

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, *उत्तराखंड के राज्यपाल बने ढाल सिंह बिसेन*, दुष्यंत गौतम को सिक्किम की जिम्मेदारी

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, *उत्तराखंड के राज्यपाल बने ढाल सिंह बिसेन*, दुष्यंत गौतम को सिक्किम की जिम्मेदारी

October 12, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने किया  कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का शुभारंभ

मुख्यमंत्री धामी ने किया  कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का शुभारंभ

October 11, 2026
देहरादून में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, 147 भवन स्वामियों पर 14.70 लाख का जुर्माना

देहरादून में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, 147 भवन स्वामियों पर 14.70 लाख का जुर्माना

October 11, 2026
अंतरराष्ट्रीय  बालिका दिवस पर 149 मेधावी बेटियों को CM धामी ने दिए स्मार्टफोन

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर 149 मेधावी बेटियों को CM धामी ने दिए स्मार्टफोन

October 11, 2026
हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 4 हजार से अधिक श्रद्धालु रहे मौजूद

हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 4 हजार से अधिक श्रद्धालु रहे मौजूद

October 10, 2026
ऋषिकेश: विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते JE फैसल खान रंगे हाथों गिरफ्तार

हरिद्वार: रानीपुर थाने का ASI 10,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, सतर्कता विभाग (विजिलेंस) की बड़ी कार्रवाई

October 10, 2026
Next Post
छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, *उत्तराखंड के राज्यपाल बने ढाल सिंह बिसेन*, दुष्यंत गौतम को सिक्किम की जिम्मेदारी

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, *उत्तराखंड के राज्यपाल बने ढाल सिंह बिसेन*, दुष्यंत गौतम को सिक्किम की जिम्मेदारी

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.