• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
Advertisement
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

नेक्सा शोरूम के पास मारपीट और हंगामा, यू-ट्यूबर अनुराग डोभाल समेत चार गिरफ्तार

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
October 6, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
0
नेक्सा शोरूम के पास मारपीट और हंगामा, यू-ट्यूबर अनुराग डोभाल समेत चार गिरफ्तार
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में हरिद्वार बायपास रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास मारपीट और हंगामे के मामले में पुलिस ने यू-ट्यूबर/कंटेंट क्रिएटर अनुराग डोभाल समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक, 5 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे कंट्रोल रूम के जरिए सूचना मिली थी कि कुछ युवक आपस में झगड़ा कर रहे हैं।
सूचना मिलते ही नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, वहां अनुराग डोभाल और उसके साथियों द्वारा राज सिंह चौहान के साथ मारपीट की जा रही थी। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस दोनों पक्षों को बाईपास चौकी लेकर पहुंची।
पुलिस का कहना है कि चौकी पर बातचीत के दौरान अनुराग डोभाल, अभिषेक, अभय चौधरी और कुर्बान दोबारा राज सिंह चौहान से झगड़ने पर उतारू हो गए। समझाने के बावजूद स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने अतिरिक्त बल बुलाया और चारों को धारा 170 BNSS के तहत नियमानुसार हिरासत में ले लिया।
मारपीट में घायल राज सिंह चौहान को मेडिकल परीक्षण के लिए दून अस्पताल भेजा गया। वहीं, राज सिंह की तहरीर के आधार पर अनुराग डोभाल और अन्य के खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

हिरासत में लिए गए लोगों में अनुराग डोभाल (29), अभिषेक (22), अभय चौधरी (23) और कुर्बान (23) शामिल हैं।
पुलिस टीम में चौकी प्रभारी बाईपास उपनिरीक्षक विनय मोहन द्विवेदी, हेड कांस्टेबल सतेन्द्र, कांस्टेबल हितेश कुमार और पीआरडी प्रमोद शामिल रहे।

Previous Post

हाउस ऑफ हिमालयाज उत्पादों की बिक्री आंकड़ा छह करोड़ के पार,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों उद्घाटन से मिली मजबूत ब्रांडिंग

Next Post

विष्णुलोक कॉलोनी में बुजुर्ग दंपत्ति और नौकरानी की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

विष्णुलोक कॉलोनी में बुजुर्ग दंपत्ति और नौकरानी की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार

विष्णुलोक कॉलोनी में बुजुर्ग दंपत्ति और नौकरानी की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार

October 6, 2026
विष्णुलोक कॉलोनी में बुजुर्ग दंपत्ति और नौकरानी की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार

विष्णुलोक कॉलोनी में बुजुर्ग दंपत्ति और नौकरानी की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार

October 6, 2026
SC-ST अत्याचार निवारण अधिनियम के मामलों का समयबद्ध निस्तारण हो: CM धामी

हाउस ऑफ हिमालयाज उत्पादों की बिक्री आंकड़ा छह करोड़ के पार,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों उद्घाटन से मिली मजबूत ब्रांडिंग

October 6, 2026
गर्मी से राहत के आसार, कल से बारिश का अलर्ट कई जनपदों के लिए जारी किया गया आरेंज अलर्ट

प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 10 अक्टूबर तक येलो अलर्ट

October 5, 2026
रुड़की के अमृत लॉ कॉलेज में बड़ा हादसा, शौचालय का हिस्सा गिरा; मलबे में दबा PAC जवान रेस्क्यू

रुड़की के अमृत लॉ कॉलेज में बड़ा हादसा, शौचालय का हिस्सा गिरा; मलबे में दबा PAC जवान रेस्क्यू

October 5, 2026
सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान,मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा  नानकमत्ता साहिब में मत्था टेक प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान,मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा  नानकमत्ता साहिब में मत्था टेक प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

October 5, 2026
Next Post
विष्णुलोक कॉलोनी में बुजुर्ग दंपत्ति और नौकरानी की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार

विष्णुलोक कॉलोनी में बुजुर्ग दंपत्ति और नौकरानी की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.