• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
October 4, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
0
भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखण्ड में शासन को प्रदेश के दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों तक पहुंचाने की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक नई पहल की है। इसी क्रम में आज भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे चम्पावत जनपद के बनबसा स्थित एनएचपीसी परिसर में मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की जा रही है। चम्पावत जिले में पहली बार कैबिनेट बैठक आयोजित हो रही है।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कैबिनेट बैठकें अब केवल देहरादून तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों में भी आयोजित की जाएंगी। इससे स्थानीय स्तर की समस्याओं, विकास की संभावनाओं और क्षेत्रीय प्राथमिकताओं को सीधे शासन के समक्ष रखने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्र केवल राज्य की भौगोलिक सीमा नहीं, बल्कि हमारी सुरक्षा, संस्कृति और विकास की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। सरकार की प्राथमिकता है कि सीमांत क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ते हुए आधारभूत सुविधाओं, रोजगार, पर्यटन और कनेक्टिविटी को और मजबूत किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य शासन को जनता के और करीब ले जाना है। जब कैबिनेट की बैठकें प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में होंगी, तो वहां की स्थानीय परिस्थितियों, जन अपेक्षाओं और विकास की आवश्यकताओं को समझने तथा उन पर त्वरित निर्णय लेने में भी मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री  धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड के हर क्षेत्र का संतुलित विकास राज्य सरकार की प्रतिबद्धता है। सीमांत गांवों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक विकास की गति को समान रूप से आगे बढ़ाया जाएगा।

Previous Post

दून बासमती के पुनर्जीवन की पहल तेज, 75 हेक्टेयर में लहलहा रही फसल

Next Post

उत्तराखंड से राज्यसभा प्रत्याशी के रूप में दिनेश आर्य के नाम का ऐलान: भाजपा का बड़ा रणनीतिक दांव

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, 24 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, 24 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

October 4, 2026
उत्तराखंड से राज्यसभा प्रत्याशी के रूप में दिनेश आर्य के नाम का ऐलान: भाजपा का बड़ा रणनीतिक दांव

उत्तराखंड से राज्यसभा प्रत्याशी के रूप में दिनेश आर्य के नाम का ऐलान: भाजपा का बड़ा रणनीतिक दांव

October 4, 2026
दून बासमती के पुनर्जीवन की पहल तेज, 75 हेक्टेयर में लहलहा रही फसल

दून बासमती के पुनर्जीवन की पहल तेज, 75 हेक्टेयर में लहलहा रही फसल

October 3, 2026
हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव,राज्य की कनेक्टिविटी, होम-स्टे, पर्यटन विकास, सौर ऊर्जा और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रयासों को सराहा

हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव,राज्य की कनेक्टिविटी, होम-स्टे, पर्यटन विकास, सौर ऊर्जा और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रयासों को सराहा

October 3, 2026
उत्तराखंड में भाजपा का 60 पार मिशन, राम माधव ने कार्यकर्ताओं को दिया चुनावी मंत्र

उत्तराखंड में भाजपा का 60 पार मिशन, राम माधव ने कार्यकर्ताओं को दिया चुनावी मंत्र

October 2, 2026
भूमि नामांतरण मामलों के निस्तारण में देरी बर्दाश्त नहीं: रंजना राजगुरु

भूमि नामांतरण मामलों के निस्तारण में देरी बर्दाश्त नहीं: रंजना राजगुरु

October 2, 2026
Next Post
उत्तराखंड से राज्यसभा प्रत्याशी के रूप में दिनेश आर्य के नाम का ऐलान: भाजपा का बड़ा रणनीतिक दांव

उत्तराखंड से राज्यसभा प्रत्याशी के रूप में दिनेश आर्य के नाम का ऐलान: भाजपा का बड़ा रणनीतिक दांव

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.