• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

सरकारी ट्यूबवेलों से केबल चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
September 30, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
0
सरकारी ट्यूबवेलों से केबल चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने सरकारी ट्यूबवेलों से बिजली की केबल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई केबल, उससे निकाला गया तांबा, केबल कटर और वारदात में इस्तेमाल ई-रिक्शा बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक, 28 सितंबर 2026 को उत्तराखंड जल संस्थान के सहायक अभियंता नीरज कुमार शर्मा ने नेहरू कॉलोनी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में गणेश विहार कब्रिस्तान, अजबपुर और विष्णु विहार हरिद्वार बाईपास स्थित सरकारी ट्यूबवेलों से केबल चोरी होने और इसके कारण पेयजल आपूर्ति बाधित होने की जानकारी दी गई थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्धों की जानकारी जुटाई। साथ ही पूर्व में इस तरह की घटनाओं में शामिल रहे आरोपियों का सत्यापन किया गया।
29 सितंबर को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी का सामान बेचने की फिराक में तीन आरोपी अजबपुर फ्लाईओवर के पास ई-रिक्शा में बैठे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई बिजली की केबल, केबल से निकाला गया तांबा और केबल कटर बरामद हुए।
नशे की जरूरत पूरी करने के लिए करते थे चोरी
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे नशे के आदी हैं और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए सरकारी ट्यूबवेलों समेत अलग-अलग स्थानों से बिजली की केबल चोरी करते थे। चोरी की केबल से तांबा निकालकर उसे अलग-अलग कबाड़ियों को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में बेचने की बात भी आरोपियों ने बताई।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने गणेश विहार, विष्णु विहार, मोथोरोवाला, पटेलनगर और रायपुर क्षेत्र में भी केबल चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है।
गिरफ्तार आरोपी
अंकित सिंह, निवासी नगर निगम कॉलोनी, ब्रह्मपुरी, देहरादून, उम्र 26 वर्ष।
विक्रम साहनी, निवासी नगर निगम कॉलोनी, ब्रह्मपुरी, देहरादून, उम्र 22 वर्ष।
अजय साहनी, निवासी ग्राम अरई नायटोला, जिला दरभंगा, बिहार, हाल निवासी नगर निगम कॉलोनी, ब्रह्मपुरी, देहरादून, उम्र 22 वर्ष।
बरामद सामान
करीब 4.300 किलोग्राम कटी हुई चोरी की केबल
केबल से निकाला गया तांबा
2 केबल कटर
वारदात में इस्तेमाल ई-रिक्शा UK-07-TE-9387
1 मोबाइल फोन
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनय मोहन द्विवेदी, चौकी प्रभारी बाईपास, कांस्टेबल हितेश कुमार, रिंकू कुमार और नीरज सिंह सामंत शामिल रहे।

Previous Post

25 सूत्रीय कार्यक्रम की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, योजनाओं के धरातलीय असर पर जोर

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

25 सूत्रीय कार्यक्रम की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, योजनाओं के धरातलीय असर पर जोर

25 सूत्रीय कार्यक्रम की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, योजनाओं के धरातलीय असर पर जोर

September 30, 2026
साइंस सिटी देहरादून परियोजना को केंद्र से मिलेगी 14 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि

साइंस सिटी देहरादून परियोजना को केंद्र से मिलेगी 14 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि

September 29, 2026
मुख्य सचिव ने की मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा,सीएम घोषणाओं को प्राथमिकता पर लेते हुए निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव ने की मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा,सीएम घोषणाओं को प्राथमिकता पर लेते हुए निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश

September 29, 2026
TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

September 29, 2026
पारंपरिक धारा-नौलों को मिलेगा नवजीवन, 54 ऐतिहासिक जल स्रोतों के वैज्ञानिक पुनरुद्धार की शुरुआत

पारंपरिक धारा-नौलों को मिलेगा नवजीवन, 54 ऐतिहासिक जल स्रोतों के वैज्ञानिक पुनरुद्धार की शुरुआत

September 28, 2026
उत्तरकाशी: कालिंदी पास और ऑडिन कोल बेस से 40 ट्रेकर्स का सुरक्षित रेस्क्यू

उत्तरकाशी: कालिंदी पास और ऑडिन कोल बेस से 40 ट्रेकर्स का सुरक्षित रेस्क्यू

September 28, 2026
Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.