• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

क्लेमेनटाउन में महिला की गोली मारकर हत्या, पति पर मुकदमा दर्ज

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
September 21, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
0
क्लेमेनटाउन में महिला की गोली मारकर हत्या, पति पर मुकदमा दर्ज
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून: थाना क्लेमेनटाउन क्षेत्र में सोमवार सुबह एक महिला की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना खुद महिला के पति ने कंट्रोल रूम को फोन कर दी थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और महिला का शव एक कमरे से बरामद किया।
पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर की सुबह करीब छह बजे धीरज पंवार नामक व्यक्ति ने कंट्रोल रूम को फोन कर अपनी पत्नी को गोली मारने की सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम ने उससे संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिला। पुलिस ने कॉल की लोकेशन के आधार पर जांच करते हुए एक प्लॉट में बने कमरे की तलाशी ली, जहां 26 वर्षीय काजल पत्नी धीरज पंवार मृत अवस्था में मिली। प्रारंभिक जांच में महिला की मौत गोली लगने से होना सामने आया।
बताया गया है कि काजल अपने पति धीरज पंवार के साथ ईदगाह रोड, सुभाष नगर क्षेत्र में रह रही थी। मृतका के भाई अभिषेक का मकान भी घटनास्थल के पास ही है। भाई के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से काजल और उसके पति के बीच विवाद चल रहा था।
घटना की सूचना के बाद पुलिस और फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर थाना क्लेमेनटाउन में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस ने आरोपी पति धीरज पंवार की तलाश के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की जांच जारी है।

Previous Post

श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा,भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

Next Post

मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखण्ड बनेगा : मुख्यमंत्री

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

September 20, 2026
फर्जी प्रमाणपत्र मामले में सीएम पुष्कर सिंह धामी का सख्त एक्शन सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई

फर्जी प्रमाणपत्र मामले में सीएम पुष्कर सिंह धामी का सख्त एक्शन सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई

September 20, 2026
उत्तराखण्ड में व्यापक स्तर पर चलेंगे आपदा प्रबंधन के प्रशिक्षण कार्यक्रम,हर जिले में तैयार होंगे 10 मास्टर ट्रेनर, व्यापक होगा आपदा प्रशिक्षण का दायरा

उत्तराखण्ड में व्यापक स्तर पर चलेंगे आपदा प्रबंधन के प्रशिक्षण कार्यक्रम,हर जिले में तैयार होंगे 10 मास्टर ट्रेनर, व्यापक होगा आपदा प्रशिक्षण का दायरा

September 19, 2026
सेवा संकल्प अभियान के तहत 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर

सेवा संकल्प अभियान के तहत 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर

September 19, 2026
धामी सरकार की होम स्टे नीति ने पर्यटन को दी नई रफ्तार,रिवर्स पलायन को मिला बढ़ावा,युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय

धामी सरकार की होम स्टे नीति ने पर्यटन को दी नई रफ्तार,रिवर्स पलायन को मिला बढ़ावा,युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय

September 19, 2026
Next Post
मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखण्ड बनेगा : मुख्यमंत्री

मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखण्ड बनेगा : मुख्यमंत्री

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.