• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

सड़कों की जमीनी स्थिति और सुधार कार्यों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद अक्टूबर से सड़क मार्ग से प्रदेश का भ्रमण करेंगे।

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
August 25, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
0
सड़कों की जमीनी स्थिति और सुधार कार्यों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद अक्टूबर से सड़क मार्ग से प्रदेश का भ्रमण करेंगे।
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेशभर की सड़कों की स्थिति और उनके सुधार के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में नगर निगम, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत क्षेत्रों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों को दुरुस्त करने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य करने पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक निर्माण विभाग और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) सहित विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के अधीन आने वाली सड़कों को दुरुस्त करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाई जाए। बैठक में पीएमजीएसवाई के अंतर्गत निर्मित ऐसी पुरानी सड़कों, जिनकी अनुरक्षण अवधि समाप्त हो चुकी है और जिनका नियमित रखरखाव नहीं हो पा रहा है, को दुरुस्त करने के लिए राज्य सरकार की ओर से आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराने के संबंध में भी विचार-विमर्श किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क सुधार के कार्य एक साथ युद्धस्तर पर शुरू किए जाने चाहिए। इसके लिए संबंधित विभाग अभी से आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करते हुए निविदा प्रक्रिया समय से पूर्ण कर लें, ताकि बारिश समाप्त होने के बाद निर्माण एवं मरम्मत कार्य शुरू करने में किसी प्रकार का विलंब न हो।

बैठक में शहरी क्षेत्रों की सड़कों की स्थिति में सुधार के लिए स्थानीय निकायों को आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराने पर भी चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों एवं नगर पंचायतों को सड़क सुधार के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं, ताकि शहरी क्षेत्रों की सड़कों को भी प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे अक्टूबर माह से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों का सड़क मार्ग से भ्रमण करेंगे। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से सड़कों के सुधार के लिए ठोस कार्ययोजना बनाकर समयबद्ध रूप से कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों को बेहतर और सुगम बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वित प्रयास करने होंगे।

Previous Post

आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करें ,कालाबाजारी, जमाखोरी और मुनाफाखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश:मुख्यमंत्री

Next Post

धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: उपनल कर्मियों को समान कार्य का समान वेतन, Adani Power से बिजली खरीद और उत्तराखंड राज्य सहकारिता नीति 2026 को मंजूरी

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी,मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी,मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

August 26, 2026
धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: उपनल कर्मियों को समान कार्य का समान वेतन, Adani Power से बिजली खरीद और उत्तराखंड राज्य सहकारिता नीति 2026 को मंजूरी

धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: उपनल कर्मियों को समान कार्य का समान वेतन, Adani Power से बिजली खरीद और उत्तराखंड राज्य सहकारिता नीति 2026 को मंजूरी

August 25, 2026
आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करें ,कालाबाजारी, जमाखोरी और मुनाफाखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश:मुख्यमंत्री

आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करें ,कालाबाजारी, जमाखोरी और मुनाफाखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश:मुख्यमंत्री

August 25, 2026
मुख्यमंत्री को महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र, मुख्यमंत्री ने दी सभी को रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री को महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र, मुख्यमंत्री ने दी सभी को रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं

August 24, 2026
रुद्रपुर कलेक्ट्रेट में SIR बैठक के दौरान भारी हंगामा, भाजपा नेताओं ने शुरू किया धरना

रुद्रपुर कलेक्ट्रेट में SIR बैठक के दौरान भारी हंगामा, भाजपा नेताओं ने शुरू किया धरना

August 24, 2026
रोपवे परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर मुख्यमंत्री ने जताई नाराजगी

रोपवे परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर मुख्यमंत्री ने जताई नाराजगी

August 24, 2026
Next Post
धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: उपनल कर्मियों को समान कार्य का समान वेतन, Adani Power से बिजली खरीद और उत्तराखंड राज्य सहकारिता नीति 2026 को मंजूरी

धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: उपनल कर्मियों को समान कार्य का समान वेतन, Adani Power से बिजली खरीद और उत्तराखंड राज्य सहकारिता नीति 2026 को मंजूरी

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.