• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

अगले 15 दिन दोनों मंडलायुक्त करेंगे फील्ड विजिट, जनपदों में करेंगे कैंप, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
August 17, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
0
अगले 15 दिन दोनों मंडलायुक्त करेंगे फील्ड विजिट, जनपदों में करेंगे कैंप, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय में सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दोनों मंडलायुक्तों को आगामी 15 दिन आवंटित जनपदों में कैम्प करने के आदेश दिए हैं। सभी जनपदों के डीईओ एवं ईआरओ को दावे एवं आपत्तियों के चरण में सुपर चैकिंग / फील्ड विजिट अभियान के तहत सत्यापन करने के भी निर्देश दिए हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने आगामी 15 दिन आयुक्त कुमांऊ को नैनीताल, ऊधमसिंह नगर एवं आयुक्त गढ़वाल को देहरादून, हरिद्वार में कैंम्प करने के आदेश जारी किए हैं। इस दौरान दोनों आयुक्त आयोग द्वारा नियत मानकों के अनुरुप फील्ड विजिट के तहत विशेष रुप से ऐसे बूथों को सत्यापन करेंगे जहां नाम जोड़ने हेतु (फार्म 6) और नाम हटाने हेतु (फार्म 7) के सबसे अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके साथ ही जिलाधिकारी रेंडम फील्ड विजट ( बूथों का औचक निरीक्षण) कर सुपर चैकिंग करेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन बूथों पर फार्म 6 के आवेदन 4 प्रतिशत से अधिक और फार्म 7 के आवेदन 2 प्रतिशत से अधिक हैं वहां ईआरओ फॉर्म्स को क्रॉस वेरिफाई करेंगे।

समीक्षा बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जनपदों के डीईओ को फार्म 6, फार्म 7 एवं फार्म 8 के तहत प्राप्त आवेदनों को नियमानुसार जांच कर ससमय निस्तारण के निर्देश दिए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जनपदों को निर्देश दिए कि दावे आपत्तियों का निस्तारण तय समय सीमा के अंदर किया जाए।

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी  प्रकाश चन्द्र दुम्का, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी  किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी  मस्तू दास के अतरिक्त सभी जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

Previous Post

एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

August 17, 2026
हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश,परिजनों की सोशल मीडिया पर गुहार का मुख्यमंत्री ने लिया स्वत संज्ञान,सीएम धामी ने फोन पर परिजनों से वार्ता कर दिया हर संभव सहायता का आश्वासन

August 16, 2026
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण

August 15, 2026
टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया; दो की तलाश युद्धस्तर पर

टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया; दो की तलाश युद्धस्तर पर

August 15, 2026
टीएचडीसी टनल में फंसे 22 लोगों में से 19 को बाहर निकाला गया, 3 की तलाश जारी,घटना के बाद बचाव के लिए गए सभी 6 लोग भी सुरक्षित, अब तक 7 लोगों के दुःखद मृत्यु की सूचना

टीएचडीसी टनल में फंसे 22 लोगों में से 19 को बाहर निकाला गया, 3 की तलाश जारी,घटना के बाद बचाव के लिए गए सभी 6 लोग भी सुरक्षित, अब तक 7 लोगों के दुःखद मृत्यु की सूचना

August 14, 2026
टनल में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित निकालना प्राथमिकता: मुश्किल हालात में पीपलकोटी पहुंचे CM धामी

टनल में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित निकालना प्राथमिकता: मुश्किल हालात में पीपलकोटी पहुंचे CM धामी

August 14, 2026
Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.