• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

उत्तराखंड के 12 जिलों में अगले 24 घंटे फ्लैश फ्लड का खतरा, आपदा प्रबंधन तंत्र पूरी तरह अलर्ट

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
August 10, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
0
उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: सीएम धामी ने 24×7 अलर्ट रहने के दिए निर्देश, अधिकारियों को दिए फील्ड में उतरने के आदेश
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग के हाइड्रोमेट डिवीजन स्थित फ्लैश फ्लड गाइडेंस सेल ने उत्तराखण्ड के लिए अगले 24 घंटों का फ्लैश फ्लड रिस्क बुलेटिन जारी किया है। बुलेटिन के अनुसार 11 अगस्त 2026 को शाम 5:30 बजे तक प्रदेश के 12 जनपदों में कुछ जलग्रहण क्षेत्रों एवं आसपास के क्षेत्रों में कम से मध्यम स्तर के फ्लैश फ्लड का जोखिम रहने की संभावना है।

बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, टिहरी गढ़वाल, हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी तथा पौड़ी गढ़वाल में अगले 24 घंटों के दौरान कुछ क्षेत्रों में फ्लैश फ्लड का जोखिम संभावित है।

अत्यधिक संतृप्त मिट्टी तथा निचले क्षेत्रों में वर्षा के कारण सतही जल बहाव एवं जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास  विनोद कुमार सुमन ने कहा कि मौसम विभाग एवं अन्य तकनीकी संस्थानों से प्राप्त पूर्व चेतावनियों के आधार पर राज्य का आपदा प्रबंधन तंत्र पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) से प्रदेश की स्थिति पर 24×7 लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा सभी जिला आपातकालीन परिचालन केंद्रों के साथ निरंतर समन्वय किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि संभावित फ्लैश फ्लड, जलभराव, भूस्खलन एवं नदी-नालों में अचानक जलस्तर बढ़ने की परिस्थितियों को देखते हुए जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों को स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार आवश्यक एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के लिए संबंधित एजेंसियों को तैयार रखा गया है।

सुमन ने प्रदेशवासियों एवं पर्यटकों से अपील की कि मौसम खराब होने अथवा लगातार बारिश की स्थिति में अनावश्यक यात्रा से बचें। नदी, नालों, गदेरों एवं बरसाती जलधाराओं के समीप जाने से बचें और जलस्तर बढ़ने की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर रहें।

उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में छोटी जलधाराओं में भी अचानक तेज जलप्रवाह आ सकता है। इसलिए पुल-पुलियों, नदी किनारे तथा जलभराव वाले क्षेत्रों को पार करने का प्रयास न करें। भूस्खलन संभावित मार्गों पर विशेष सावधानी बरतें तथा यात्रा से पहले मौसम एवं सड़क की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र द्वारा मौसम, नदियों के जलस्तर एवं प्रदेश के संवेदनशील क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Previous Post

सरकारी नीतियों में शामिल किए जाएंगे छात्र – छात्राओं के सुझाव ,मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी

Next Post

चमोली तमकनाला हादसा: बेली ब्रिज बहने के बाद सीएम धामी अलर्ट, राहत-बचाव और कनेक्टिविटी बहाली के दिए सख्त निर्देश

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

देहरादून के 5-स्टार होटलों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा: ताज, जेडब्ल्यू मैरियट और हयात समेत कई प्रतिष्ठानों में सघन जांच

देहरादून के 5-स्टार होटलों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा: ताज, जेडब्ल्यू मैरियट और हयात समेत कई प्रतिष्ठानों में सघन जांच

August 11, 2026
चमोली तमकनाला हादसा: बेली ब्रिज बहने के बाद सीएम धामी अलर्ट, राहत-बचाव और कनेक्टिविटी बहाली के दिए सख्त निर्देश

चमोली तमकनाला हादसा: बेली ब्रिज बहने के बाद सीएम धामी अलर्ट, राहत-बचाव और कनेक्टिविटी बहाली के दिए सख्त निर्देश

August 11, 2026
सरकारी नीतियों में शामिल किए जाएंगे छात्र – छात्राओं के सुझाव ,मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी

सरकारी नीतियों में शामिल किए जाएंगे छात्र – छात्राओं के सुझाव ,मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी

August 10, 2026
उत्तराखंड में बढ़ेंगे राजस्व के स्रोत: इको-टूरिज्म, कार्बन क्रेडिट और जड़ी-बूटी आय पर मुख्य सचिव का जोर

उत्तराखंड में बढ़ेंगे राजस्व के स्रोत: इको-टूरिज्म, कार्बन क्रेडिट और जड़ी-बूटी आय पर मुख्य सचिव का जोर

August 10, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड क्षत्रिय कल्याण समिति की वेबसाइट एवं क्षत्रिय जागरण स्मारिका का किया विमोचन

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड क्षत्रिय कल्याण समिति की वेबसाइट एवं क्षत्रिय जागरण स्मारिका का किया विमोचन

August 9, 2026
मुख्यमंत्री ने हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में किया प्रतिभाग,मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा फहराने का किया आवाह्न

मुख्यमंत्री ने हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में किया प्रतिभाग,मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा फहराने का किया आवाह्न

August 9, 2026
Next Post
चमोली तमकनाला हादसा: बेली ब्रिज बहने के बाद सीएम धामी अलर्ट, राहत-बचाव और कनेक्टिविटी बहाली के दिए सख्त निर्देश

चमोली तमकनाला हादसा: बेली ब्रिज बहने के बाद सीएम धामी अलर्ट, राहत-बचाव और कनेक्टिविटी बहाली के दिए सख्त निर्देश

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.