• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

विजिलेंस का बड़ा एक्शन: सितारगंज तहसील में 14 हजार की रिश्वत लेते संग्रह अमीन और वरिष्ठ सहायक रंगे हाथ गिरफ्तार

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
July 29, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
0
विजिलेंस का बड़ा एक्शन: सितारगंज तहसील में 14 हजार की रिश्वत लेते संग्रह अमीन और वरिष्ठ सहायक रंगे हाथ गिरफ्तार
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की हल्द्वानी टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसील सितारगंज में तैनात संग्रह अमीन और वरिष्ठ सहायक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कानूनी व विवेचनात्मक कार्रवाई की जा रही है।
​जमीन मुक्त करने और लोन RC समाप्त करने के एवज में मांगी थी रिश्वत
जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने विजिलेंस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी भूमि के कुर्की आदेश को समाप्त करने, जमीन को बंधन मुक्त करने और उसकी पत्नी के केसीसी लोन पर जारी रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) की कार्यवाही समाप्त करने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही थी। तहसील सितारगंज में नियुक्त संग्रह अमीन मदन लाल शर्मा ने 10,000 रुपये और वरिष्ठ सहायक भूपेन्द्र सिंह राणा ने 6,000 रुपये रिश्वत मांगी थी।
​
शिकायत की प्रारंभिक जांच में मामला सही पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान (सेक्टर हल्द्वानी) के निर्देशों पर निरीक्षक के नेतृत्व में तत्काल एक ट्रैप टीम का गठन किया गया।
​विजिलेंस की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से तहसील सितारगंज स्थित कार्यालय में छापेमारी की। टीम ने संग्रह अमीन मदन लाल शर्मा को 8,000 रुपये और वरिष्ठ सहायक भूपेन्द्र सिंह राणा को 6,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही रंगे हाथ दबोच लिया।
​
​मदन लाल शर्मा (संग्रह अमीन), पुत्र किशोरी लाल शर्मा, निवासी बोरिंगवाली गली, सितारगंज।
​भूपेन्द्र सिंह राणा (वरिष्ठ सहायक), पुत्र प्रताप सिंह राणा, निवासी आमखेड़ा पट्टी बलखेड़ा, नानकमत्ता (ऊधमसिंहनगर)।
​
निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरूगेशन ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी काम के एवज में रिश्वत की मांग करता है, तो डरे नहीं। भ्रष्टाचार के विरुद्ध इस अभियान में सहयोग देने के लिए सतर्कता अधिष्ठान के टोल-फ्री नंबर 1064 या व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9456592300 पर तुरंत संपर्क करें।

Previous Post

लोकसभा में नकल विरोधी संशोधन विधेयक पारित होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जताया आभार

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।

लोकसभा में नकल विरोधी संशोधन विधेयक पारित होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जताया आभार

July 29, 2026
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान : मुख्यमंत्री

सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान : मुख्यमंत्री

July 29, 2026
धामी सरकार की त्वरित कार्रवाई: नंदा की चौकी में मात्र 12 घंटे के भीतर बहाल हुआ आवागमन

धामी सरकार की त्वरित कार्रवाई: नंदा की चौकी में मात्र 12 घंटे के भीतर बहाल हुआ आवागमन

July 28, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: सीएम धामी ने 24×7 अलर्ट रहने के दिए निर्देश, अधिकारियों को दिए फील्ड में उतरने के आदेश

उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: सीएम धामी ने 24×7 अलर्ट रहने के दिए निर्देश, अधिकारियों को दिए फील्ड में उतरने के आदेश

July 28, 2026
मुख्यमंत्री ने 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को किया फ्लैग ऑफ

मुख्यमंत्री ने 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को किया फ्लैग ऑफ

July 28, 2026
28 एवं 29 जुलाई को उत्तराखण्ड के कई जनपदों में ऑरेंज अलर्ट,नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील

28 एवं 29 जुलाई को उत्तराखण्ड के कई जनपदों में ऑरेंज अलर्ट,नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील

July 27, 2026
Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.