• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने ली नागरिक उड्डयन विभाग की समीक्षा,पराग फार्म में बनेगी राज्य की अपनी एविएशन एकेडमी, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
July 15, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
0
मुख्य सचिव ने ली नागरिक उड्डयन विभाग की समीक्षा,पराग फार्म में बनेगी राज्य की अपनी एविएशन एकेडमी, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्य सचिव  आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में नागरिक उड्डयन विभाग की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों से प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि हमंे प्रदेश को हेलिपोर्ट्स एवं हेलीपैड से सैचुरेट करने की आवश्यकता है। ये हमारे जैसे प्रदेश के लिए लाइफलाइन साबित होंगे। उन्होंने कहा कि देहरादून को प्रदेश के सभी जनपद मुख्यालयों को हवाई सेवा से जोड़ा जाए।

मुख्य सचिव ने पौड़ी जनपद को भी नियमित हवाई सेवा से जोड़े जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लैंसडाउन उत्तराखण्ड के मुख्य हिल स्टेशनों में से एक है। लैंसडाउन को हवाई कनेक्टिविटी से जोड़े जाने की सम्भावनाएं तलाशी जाएं। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में अपना पायलट ट्रेनिंग स्कूल तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि उधमसिंह नगर के पराग फार्म में एविएशन एकेडमी स्थापित की जाए। उन्होंने इसके लिए अधिकारियों को आवश्यकत प्रक्रियाएं शुरू किए जाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने बद्रीनाथ एवं केदारनाथ धाम के लिए एयर ट्रेफिक कंट्रोल शीघ्र स्थापित किए जाने के लिए आवश्यक सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली जाए। उन्होंने कहा कि ज्ञातव्य हो कि एयर ट्रेफिक कंट्रोल स्थापित करने में सिविल वर्क राज्य सरकार एवं मैन पॉवर और तकनीकी सहायता एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार हवाई सेवाओं का विस्तार हो रहा है, इसके लिए आवश्यक है कि प्रदेशभर में एयर ट्रेफिक कंट्रोल मैकेनिज्म स्थापित किया जाना चाहिए, ताकि हवाई यात्राएं सुरक्षित हो सकें। उन्होंने युकाडा को प्रदेशभर में एटीसी सैचुरेशन का लक्ष्य देते हुए इस सम्बन्ध में एयरपोर्ट अथॉरिटी से लगातार सम्पर्क किया जाए।

मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेशभर में हवाई यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन (एडब्ल्यूएस) एवं पीटीजेड कैमरा स्थापित किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इसके लिए भारत मौसम विभाग से अनुरोध कर इस दिशा में लगातार फॉलाअप किया जाए।

मुख्य सचिव ने दूर-दराज़ और कम सेवा वाले इलाकों में मज़बूत हवाई कनेक्टिविटी का विस्तार करने के भी निर्देश दिए। इसके लिए उन्होंने प्रदेशभर में हेलीपोटर््स एवं हेलीपैड्स से सैचुरेट किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने गुंजी और आदि कैलाश में बढ़ती पर्यटन गतिविधियों को देखते हुए एयर स्ट्रिप या हेलीपोर्ट स्थापित किए जाने पर की दिशा में कार्य किए जाने की बात भी कही।

मुख्य सचिव ने कहा कि पंतनगर एयरपोर्ट का विस्तारीकरण चल रहा है। उन्होंने कहा कि इससे कुमांऊ क्षेत्र के लिए पूरी कनेक्टिविटी का प्लान कर लिया जाए। भारत सरकारने उड़ान-2 योजना लाँच कर दी है। उन्होंने सभी जनपदों के लिए नए रूट्स पोज किए जाने की बात कही।
इस अवसर पर सचिव  विनय शंकर पाण्डेय एवं सीईओ युकाडा  प्रतीक जैन सहित उपस्थित थे।

Previous Post

उत्तराखंड में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी: प्रदेश में 71.33 लाख से अधिक मतदाता शामिल

Next Post

हरेला पर्व: उत्तराखंड में रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बांटे निःशुल्क फलदार पौधे

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की पुलिस विभाग की समीक्षा, साइबर अपराध और मानव तस्करी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की पुलिस विभाग की समीक्षा, साइबर अपराध और मानव तस्करी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

August 31, 2026
विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण : मुख्यमंत्री

विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण : मुख्यमंत्री

August 31, 2026
उत्तराखंड: ग्लेशियर झीलों की आधुनिक तकनीक से निगरानी और आपदा प्रबंधन को 24×7 अलर्ट मोड पर रखने के कड़े निर्देश

उत्तराखंड: ग्लेशियर झीलों की आधुनिक तकनीक से निगरानी और आपदा प्रबंधन को 24×7 अलर्ट मोड पर रखने के कड़े निर्देश

August 30, 2026
आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करें ,कालाबाजारी, जमाखोरी और मुनाफाखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश:मुख्यमंत्री

साढ़े 6 लाख से अधिक महिलाएं उठाएंगी निशुल्क रोडवेज बस यात्रा का लाभ

August 30, 2026
भारी बरसात के बीच दून पुलिस का “ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक”, 700 से अधिक लोगों से पूछताछ, 19 शराबी चालक गिरफ्तार

भारी बरसात के बीच दून पुलिस का “ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक”, 700 से अधिक लोगों से पूछताछ, 19 शराबी चालक गिरफ्तार

August 30, 2026
टिहरी बांध प्रभावित भलड़गांव के ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना जारी, झील के बढ़ते जलस्तर से गहराया खतरा

टिहरी बांध प्रभावित भलड़गांव के ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना जारी, झील के बढ़ते जलस्तर से गहराया खतरा

August 29, 2026
Next Post
हरेला पर्व: उत्तराखंड में रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बांटे निःशुल्क फलदार पौधे

हरेला पर्व: उत्तराखंड में रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बांटे निःशुल्क फलदार पौधे

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.