• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
Advertisement
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

हरिद्वार ,नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 शातिर गिरफ्तार बड़ी मात्रा में नकली नोट और छपाई के उपकरण बरामद

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
June 30, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
0
हरिद्वार ,नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 शातिर गिरफ्तार बड़ी मात्रा में नकली नोट और छपाई के उपकरण बरामद

Oplus_16908288

0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

हरिद्वार से इस वक्त की एक बड़ी खबर आ रही है। हरिद्वार के श्यामपुर कोतवाली पुलिस ने नकली नोट छापने वाले एक बड़े और संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से भारी मात्रा में नकली नोट और नोट छापने के उपकरण बरामद हुए हैं। यह गिरोह ऑनलाइन स्पेशल पेपर मंगवाकर बड़ी ही चालाकी से नकली नोट तैयार करता था और उसे बाजार में चलाता था।

हरिद्वार की श्यामपुर कोतवाली पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दरअसल, पुलिस इस गिरोह की तह तक जाने के लिए पहले से ही काम कर रही थी। 27 जून को पुलिस ने ₹52,500 के नकली नोटों के साथ तीन आरोपियों को पकड़ा था। पूछताछ के बाद 29 जून की सुबह पुलिस को एक और पुख्ता सूचना मिली।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लालढांग तिराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान एक क्विड कार में सवार संदिग्धों को रोका गया। तलाशी में पुलिस के होश उड़ गए, क्योंकि कार के अंदर नोट छापने का पूरा गोरखधंधा मौजूद था। पुलिस ने मौके से करीब ₹50,000 के छपे हुए नकली नोट, 25 प्रिंटेड शीट, एक लैपटॉप, दो प्रिंटर और पांच मोबाइल फोन बरामद किए।पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वे ऑनलाइन स्पेशल पेपर मंगवाकर, ग्राफिक सॉफ्टवेयर और असली नोट की फोटो का इस्तेमाल कर नकली नोट छापते थे। इससे पहले भी यह गिरोह बिजनौर में करीब ₹60,000 के नकली नोट बाजार में चला चुका है।

हरिद्वार एसपी क्राइम निशा यादव का कहना है कि यह एक संगठित गिरोह था जो लंबे समय से नकली नोट बनाकर आर्थिक व्यवस्था को प्रभावित करने की साजिश रच रहा था। तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पूरे नेटवर्क की गहनता से पड़ताल की जा रही है।हरिद्वार पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस गिरोह के तार और कहां-कहां जुड़े हैं और क्या इस काले कारोबार में कुछ और सफेदपोश भी शामिल हैं। आगे की छापेमारी में कुछ और बड़े नाम सामने आने की उम्मीद है।

 

Previous Post

एक बार फिर आपके द्वार पहुंच रही है धामी सरकार,4 जुलाई से फिर शुरु होगा ‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यकम

Next Post

विद्यालयी शिक्षा विभाग में वरिष्ठ अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी,माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रभारी निदेशक बने विनोद प्रसाद सेमल्टी

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

प्रशासनिक चाबुक, अभियंताओं के तबादले और अवैध निर्माणों पर नकेल: टिहरी में ‘डीपी सिंह मॉडल’ का असर

प्रशासनिक चाबुक, अभियंताओं के तबादले और अवैध निर्माणों पर नकेल: टिहरी में ‘डीपी सिंह मॉडल’ का असर

October 18, 2026
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत को दी लगभग 96 करोड़ रुपये की 16 विकास योजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत को दी लगभग 96 करोड़ रुपये की 16 विकास योजनाओं की सौगात

October 18, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने की शिष्टाचार भेंट,उत्तराखण्ड की फिल्म नीति और प्रदेश में फिल्म निर्माण की संभावनाओं पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने की शिष्टाचार भेंट,उत्तराखण्ड की फिल्म नीति और प्रदेश में फिल्म निर्माण की संभावनाओं पर हुई चर्चा

October 18, 2026
उत्तराखण्ड की CMSSY योजना का अध्ययन करने पहुंची उत्तर प्रदेश की टीम,मुख्यमंत्री  श्रमिक स्वास्थ्य सुरक्षा योजना बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने समझा उत्तराखण्ड का मॉडल

उत्तराखण्ड की CMSSY योजना का अध्ययन करने पहुंची उत्तर प्रदेश की टीम,मुख्यमंत्री  श्रमिक स्वास्थ्य सुरक्षा योजना बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने समझा उत्तराखण्ड का मॉडल

October 17, 2026

October 17, 2026
उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप तैयार हो राज्य का स्किल डेवलपमेंट प्लानः मुख्य सचिव

उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप तैयार हो राज्य का स्किल डेवलपमेंट प्लानः मुख्य सचिव

October 16, 2026
Next Post
विद्यालयी शिक्षा विभाग में वरिष्ठ अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी,माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रभारी निदेशक बने विनोद प्रसाद सेमल्टी

विद्यालयी शिक्षा विभाग में वरिष्ठ अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी,माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रभारी निदेशक बने विनोद प्रसाद सेमल्टी

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.