• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
Advertisement
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

चारधाम यात्रा की 24 घंटे निगरानी कर रहा कमांड कंट्रोल रूम, 45 हज़ार से अधिक शिकायतों का हुआ समाधान, 36 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए पांचो धाम के दर्शन, 50 लाख से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
June 15, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
0
चारधाम यात्रा की 24 घंटे निगरानी कर रहा कमांड कंट्रोल रूम, 45 हज़ार से अधिक शिकायतों का हुआ समाधान, 36 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए पांचो धाम के दर्शन, 50 लाख से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) के गढ़ीकैंट स्थित कमांड एंड कंट्रोल सेंटर अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। अत्याधुनिक तकनीक से लैस यह कंट्रोल रूम 24 घंटे पांचो धामों में कैमरे से यात्रियों की निगरानी के साथ उनकी समस्याओं के तुरंत समाधान और यात्रा संचालन की सतत मॉनिटरिंग में अहम किरदार साबित हो रहा है।

चारधाम यात्रा के लिए अब तक 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पंजीकरण करा लिया है, जबकि 36 लाख से अधिक यात्रियों ने पांचो धाम के दर्शन कर लिए हैं। कंट्रोल रूम में 35 से अधिक कार्मिक चार शिफ्टों में कार्य करते हुए यात्रा से जुड़ी हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। साथ ही उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (USDMA) स्तर पर भी कंट्रोल रूम के चार सदस्य यात्रा की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे है।

यात्रियों की सुविधा के लिए स्थापित कंट्रोल रूम ने अब तक 45 हजार से अधिक शिकायतों एवं पूछताछ का सफल निस्तारण किया जा चुका है। इनमें हेलीकॉप्टर सेवा से संबंधित 4,469, यात्रा पंजीकरण से जुड़ी 31,942, वाहन पंजीकरण की 1,370, बीकेटीसी की पूजा व्यवस्था संबंधी 270, जीएमवीएन टूर से जुड़ी 261 तथा अन्य 785 शिकायतों का त्वरित समाधान शामिल है। केंद्र में मौसम विभाग के द्वारा दी जा रही सटीक जानकारी को यात्रा का रजिस्ट्रेशन करा चुके श्रद्धालुओं को व्हाट्सएप के माध्यम से भी दी जा रही है। वही दूसरी ओर इस बार यात्रा में आधार आधारित पंजीकरण व्यवस्था लागू होने से फर्जी रजिस्ट्रेशन पर प्रभावी रोक लगी है, जिससे यात्रा प्रबंधन अधिक पारदर्शी और सुचारू हुआ है।
उप निदेशक पर्यटन एवं नोडल चार धाम यात्रा कंट्रोल अमित लोहनी ने बताया कि आगामी मानसून के मध्य नजर चार धाम यात्रा को सरल सुगम व सुखद बनाने के लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के कार्यालय में 24 घंटे का कॉल सेंटर रूम स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस सेंटर का मुख्य उद्देश्य है कि चार धाम यात्रा में आ रहे श्रद्धालु अपने पंजीकरण की व्यवस्था के साथ यात्रा मार्ग पर अन्य व्यवस्थाओ के संबंध में जानकारी मिल सके। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय तक 45 हज़ार से अधिक कॉल प्राप्त की जा चुकी है। साथ ही उनके सफल निस्तारण भी किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि इस कॉल सेंटर में जो भी शिकायत आ रही है उन्हें हम संबंधित विभागों के साथ भी साझा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मौसम विभाग द्वारा दिया जा रहा पूर्वानुमान के अनुसार हम चार धाम यात्रा में पंजीकरण करा चुके यात्रियों को व्हाट्सएप के माध्यम से मौसम का अपडेट भी दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह कॉल सेंटर सभी विभागों के लिए मददगार साबित हो रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सतत प्रयासों का नतीजा है कि उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) कार्यालय में स्थापित कमांड कंट्रोल रूम में यात्रियों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे की चार धाम यात्रा को सरल, सुगम व सुव्यवस्थित बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है।

Previous Post

गढ़ी कैंट स्थित गुचुपानी में पर्यटकों का लगा जमावड़ा, ठंडे पानी से मिटा रहे थकान,सहस्त्रधारा के बाद गुचुपानी बन रहा पर्यटकों की पहली पसंद

Next Post

सेवारत शिक्षकों के टीईटी अनिवार्यता का शीघ्र होगा समाधानः डाॅ. धन सिंह रावत कहा, विभागीय अधिकारी शिक्षक संगठनों से वार्ता कर तैयार करें सुसंगत प्रस्ताव

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

प्रशासनिक चाबुक, अभियंताओं के तबादले और अवैध निर्माणों पर नकेल: टिहरी में ‘डीपी सिंह मॉडल’ का असर

प्रशासनिक चाबुक, अभियंताओं के तबादले और अवैध निर्माणों पर नकेल: टिहरी में ‘डीपी सिंह मॉडल’ का असर

October 18, 2026
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत को दी लगभग 96 करोड़ रुपये की 16 विकास योजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत को दी लगभग 96 करोड़ रुपये की 16 विकास योजनाओं की सौगात

October 18, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने की शिष्टाचार भेंट,उत्तराखण्ड की फिल्म नीति और प्रदेश में फिल्म निर्माण की संभावनाओं पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने की शिष्टाचार भेंट,उत्तराखण्ड की फिल्म नीति और प्रदेश में फिल्म निर्माण की संभावनाओं पर हुई चर्चा

October 18, 2026
उत्तराखण्ड की CMSSY योजना का अध्ययन करने पहुंची उत्तर प्रदेश की टीम,मुख्यमंत्री  श्रमिक स्वास्थ्य सुरक्षा योजना बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने समझा उत्तराखण्ड का मॉडल

उत्तराखण्ड की CMSSY योजना का अध्ययन करने पहुंची उत्तर प्रदेश की टीम,मुख्यमंत्री  श्रमिक स्वास्थ्य सुरक्षा योजना बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने समझा उत्तराखण्ड का मॉडल

October 17, 2026

October 17, 2026
उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप तैयार हो राज्य का स्किल डेवलपमेंट प्लानः मुख्य सचिव

उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप तैयार हो राज्य का स्किल डेवलपमेंट प्लानः मुख्य सचिव

October 16, 2026
Next Post
सेवारत शिक्षकों के टीईटी अनिवार्यता का शीघ्र होगा समाधानः डाॅ. धन सिंह रावत कहा, विभागीय अधिकारी शिक्षक संगठनों से वार्ता कर तैयार करें सुसंगत प्रस्ताव

सेवारत शिक्षकों के टीईटी अनिवार्यता का शीघ्र होगा समाधानः डाॅ. धन सिंह रावत कहा, विभागीय अधिकारी शिक्षक संगठनों से वार्ता कर तैयार करें सुसंगत प्रस्ताव

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.