• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का सांसदों-विधायकों को मंत्र मोदी सरकार के 12 साल के कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचाएं

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
May 29, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
0
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का सांसदों-विधायकों को मंत्र मोदी सरकार के 12 साल के कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचाएं
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नबीन ने सांसदों और विधायकों को पार्टी विचार परिवार बढ़ाने की दृष्टि से विधानसभावार कार्ययोजना में भूमिका निभानें के निर्देश दिए हैं। साथ ही पूर्व मे हुए विस और लोस चुनाव मे हारी हुई सीटों पर चर्चा तथा प्रवास के लिए लोकसभा एवं राज्यसभा सांसदों की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जा रही है।

राजपुर रोड स्थित एक निजी प्रतिष्ठान में आयोजित बैठक की जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि सांसद तथा विधायकों को आज राष्ट्रीय अध्यक्ष का विस्तृत मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चुनाव में जीत के लिए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री मोदी  के 12 वर्ष के कार्यों की गांव-गांव तक चर्चा पहुंचे, इसके लिए जहां ग्रामीण ग्राम संपर्क के लिए सभी सांसदों और विधायकों से कहा गया है। वहीं प्रत्येक विधानसभा के 100 बुद्धिजीवी, प्रभावशाली एवं विशिष्ट लोगों की सूची बनाकर उनसे भी संपर्क कर अपने पार्टी के विचार परिवार का विस्तार करना है। इसके साथ-साथ सरकार और संगठन का समन्वय और अधिक बेहतर हो इस दृष्टि से कार्यक्रमों को आगे बढ़ाना है।
इसी तरह जिन बूथों पर बूथ टोली का गठन का सत्यापन नहीं हुआ है, विधायक गणों को मंडल संगठन के साथ मिलकर उन बूथों को सशक्त करने की दृष्टि से इसे पूरा करते हुए अपने सुझाव भी देने का आग्रह किया है। चूंकि हमारी पार्टी की चुनाव पद्धति बूथ आधारित है। लिहाजा चुनाव की दृष्टि से बूथ और उसपर रहने वाला कार्यकर्ता कैसे सशक्त हों, उस पर उन्होंने विशेष मार्गदर्शन दिया।

इसके साथ-साथ प्रदेश सरकार की योजनाओं का व्योरा जनता तक ले जाना जरूरी है। क्योंकि वर्तमान सरकार का 5 वर्ष का कार्यकाल और पिछला 10 वर्ष का कार्यकाल हमारी सरकार का हो गया है। 10 वर्ष के कार्यकाल के एक पम्पलेट, जिसमें विधायक गण अपने द्वारा किए गए कार्यों की भी उसमें उनका उल्लेख हो, उन सारे विषयों को लेकर एक छोटा पाम्पलेट, पत्रिका छाप कर बंटवा सकते हैं। यह पत्र पत्रिका भी हम गांव-गांव तक पहुंचाने का काम करें। सभी सांसदों और विधायकों ने भी अनेकों महत्वपूर्ण सुझाव इस बैठक में दिए हैं। सारे सुझाव 2027 के चुनाव में जीत के लिए प्रभावी होंगे, इस दृष्टि से संगठन कार्ययोजना तैयार करेगा।

​वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन सीटों को लेकर भी मार्गदर्शन दिया, जहां हम जीत नहीं पाए थे या जीत का अंतर बहुत कम रहा है। हमारे राज्यसभा और लोकसभा के सांसदों को विशेष रूप से उन विधानसभाओं का अतिरिक्त दायित्व दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त उन विधानसभाओं के लिए पहले की तरह पूर्णकालिक कार्यकर्ता भी संगठन की ओर से संबंधित क्षेत्र में भेजे जायेंगे।

Previous Post

मुख्य सचिव ने की खाद्य विभाग की समीक्षा बैठक; आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी और जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Next Post

फाइलों में नहीं, धरातल पर दिखें गंगा संरक्षण और अर्धकुंभ 2027 के कार्य, लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पौड़ी-मृत बकरी का मांस खाने से सिरोला गांव में हड़कंप, 25 से अधिक लोग बीमार; कई बच्चे और महिलाएं श्रीनगर बेस अस्पताल में भर्ती

पौड़ी-मृत बकरी का मांस खाने से सिरोला गांव में हड़कंप, 25 से अधिक लोग बीमार; कई बच्चे और महिलाएं श्रीनगर बेस अस्पताल में भर्ती

September 6, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की भव्य एग्जीबिशन का किया अवलोकन,पारंपरिक आभूषणों को ‘लोकल टू ग्लोबल’ पहचान दिलाने पर दिया जोर

मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की भव्य एग्जीबिशन का किया अवलोकन,पारंपरिक आभूषणों को ‘लोकल टू ग्लोबल’ पहचान दिलाने पर दिया जोर

September 6, 2026
‘शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार-2025’: लोक भवन में राज्यपाल और शिक्षा मंत्री ने 19 उत्कृष्ट शिक्षकों को किया सम्मानित

‘शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार-2025’: लोक भवन में राज्यपाल और शिक्षा मंत्री ने 19 उत्कृष्ट शिक्षकों को किया सम्मानित

September 5, 2026
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून और हल्द्वानी में कार्रवाई,प्रदेश में अब तक 20 बिना मान्यता संचालित मदरसों का संचालन कराया गया बंद

बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून और हल्द्वानी में कार्रवाई,प्रदेश में अब तक 20 बिना मान्यता संचालित मदरसों का संचालन कराया गया बंद

September 5, 2026
देहरादून: आवारा पशुओं और श्वानों का होगा विस्तृत सर्वेक्षण, पोर्टल पर अपलोड होगा डेटा

देहरादून: आवारा पशुओं और श्वानों का होगा विस्तृत सर्वेक्षण, पोर्टल पर अपलोड होगा डेटा

September 5, 2026
रायपुर में वृद्ध महिला की अंधी हत्या का 12 घंटे में खुलासा, नौकर ही निकला कातिल; कड़ा बरामद

रायपुर में वृद्ध महिला की अंधी हत्या का 12 घंटे में खुलासा, नौकर ही निकला कातिल; कड़ा बरामद

September 4, 2026
Next Post
फाइलों में नहीं, धरातल पर दिखें गंगा संरक्षण और अर्धकुंभ 2027 के कार्य, लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त

फाइलों में नहीं, धरातल पर दिखें गंगा संरक्षण और अर्धकुंभ 2027 के कार्य, लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.