• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

देहरादून: सरकारी आदेशों की धज्जियां उड़ाना पड़ा भारी, DIT यूनिवर्सिटी के प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
May 20, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
0
देहरादून: सरकारी आदेशों की धज्जियां उड़ाना पड़ा भारी, DIT यूनिवर्सिटी के प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

राजधानी देहरादून के राजपुर क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध DIT यूनिवर्सिटी के प्रबंधन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कानूनी कार्रवाई की है। पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर घोषित राजकीय शोक के नियमों का उल्लंघन करने और सरकारी आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में दून पुलिस ने यूनिवर्सिटी के प्रबंधक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

​राजकीय शोक के बावजूद यूनिवर्सिटी में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम

​दरअसल, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (से०नि०) भुवन चंद्र खंडूरी जी के स्वर्गवास पर उत्तराखंड शासन द्वारा राज्य में 03 दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की गई थी। इसी क्रम में निदेशक माध्यमिक शिक्षा उत्तराखंड द्वारा 19 मई 2026 को एक आधिकारिक पत्र जारी कर सख्त निर्देश दिए गए थे कि राजकीय शोक के दौरान राज्य के किसी भी शैक्षणिक संस्थान में किसी भी प्रकार के मनोरंजन या सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया जाएगा।

​इस आदेश से सभी शिक्षण संस्थानों को समय रहते अवगत भी करा दिया गया था। इसके बावजूद, DIT यूनिवर्सिटी के प्रबंधकों ने नियमों को ताक पर रखकर 19 मई की शाम को अपने परिसर में एक बड़े सांस्कृतिक व मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन किया।

​जानबूझकर की सरकारी आदेश की अवहेलना, दर्ज हुई FIR

​सरकारी आदेशों की सरेआम धज्जियां उड़ाने की जानकारी मिलते ही थाना राजपुर पुलिस ने इस मामले का कड़ा संज्ञान लिया। पुलिस ने जानबूझकर सरकारी आदेशों का उल्लंघन करने के आरोप में DIT यूनिवर्सिटी के प्रबंधक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

​

Previous Post

देहरादून में बड़ा हादसा: अस्पताल के ICU में AC ब्लास्ट, धुएं के बीच देवदूत बनी पुलिस; 1 बुजुर्ग महिला की मौत, कई घायल

Next Post

अगले 24 घंटे हीट वेव का अलर्ट, बच्चे-बुजुर्ग और कामकाजी लोग बरतें विशेष सावधानी

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले- श्रमिक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है सरकार,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले- श्रमिक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है सरकार,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ

July 23, 2026
अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस (नैनीताल) और सोमेश्वर (अल्मोड़ा) के बाबू जगजीवन राम छात्रावास : मुख्यमंत्री

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पेपर लीक मामलों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के प्रधानमंत्री के निर्णय का किया स्वागत

July 23, 2026
देहरादून में 24 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस: ‘मॉडल स्टैंडर्ड्स फॉर इलेक्टोरल ऑब्जर्वर’ पर मंथन करेंगे देश-विदेश के दिग्गज

देहरादून में 24 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस: ‘मॉडल स्टैंडर्ड्स फॉर इलेक्टोरल ऑब्जर्वर’ पर मंथन करेंगे देश-विदेश के दिग्गज

July 22, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने ‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का किया शुभारंभ; 488 महिलाओं को 2.76 करोड़ की राशि हस्तांतरित

मुख्यमंत्री धामी ने ‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का किया शुभारंभ; 488 महिलाओं को 2.76 करोड़ की राशि हस्तांतरित

July 22, 2026
देहरादून-मसूरी मार्ग के क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, पुनर्निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून-मसूरी मार्ग के क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, पुनर्निर्माण में तेजी के निर्देश

July 22, 2026
ध्यान दें कार्डधारक ,31 जुलाई के बाद नहीं मिलेगा जुलाई का राशन, जिला पूर्ति अधिकारी ने दी जानकारी

ध्यान दें कार्डधारक ,31 जुलाई के बाद नहीं मिलेगा जुलाई का राशन, जिला पूर्ति अधिकारी ने दी जानकारी

July 21, 2026
Next Post
अगले 24 घंटे हीट वेव का अलर्ट, बच्चे-बुजुर्ग और कामकाजी लोग बरतें विशेष सावधानी

अगले 24 घंटे हीट वेव का अलर्ट, बच्चे-बुजुर्ग और कामकाजी लोग बरतें विशेष सावधानी

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.