• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

देहरादून में बड़ा हादसा: अस्पताल के ICU में AC ब्लास्ट, धुएं के बीच देवदूत बनी पुलिस; 1 बुजुर्ग महिला की मौत, कई घायल

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
May 20, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
0
देहरादून में बड़ा हादसा: अस्पताल के ICU में AC ब्लास्ट, धुएं के बीच देवदूत बनी पुलिस; 1 बुजुर्ग महिला की मौत, कई घायल
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

राजधानी देहरादून के नेहरू कॉलोनी क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ रिस्पना पुल के पास स्थित पेनेशिया अस्पताल के आईसीयू (ICU) में अचानक एसी (AC) ब्लास्ट होने से भीषण आग लग गई। इस हादसे के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और एक बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
​जान जोखिम में डालकर पुलिस ने बचाई मरीजों की जान
​आईसीयू में जहरीली गैस और भारी धुएं के बावजूद, पुलिसकर्मियों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए मोर्चा संभाला। पुलिस ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए आईसीयू में भर्ती मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला। धुएं और ऑक्सीजन की कमी के कारण कुछ मरीजों और बचाव कार्य में जुटे पुलिसकर्मियों की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें तुरंत पास के कैलाश अस्पताल और कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया।
​1 महिला मरीज की मौत, 10 लोग घायल
​इस दर्दनाक हादसे में अस्पताल के आईसीयू में पहले से ही वेंटिलेटर पर भर्ती एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। इसके अलावा हादसे में एक नवजात बच्ची समेत 10 लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

​मृतक महिला का विवरण:
​वीरवती (उम्र 60 वर्ष), पत्नी अमरनाथ, निवासी- कांवली, बल्लीवाला, देहरादून।
​घायल मरीजों की सूची:
​राहुल कुमार (32 वर्ष), बिजनौर
​मुकेश (42 वर्ष), हिमाचल प्रदेश
​शंभू दास (45 वर्ष), हरिद्वार
​गोरी (ढाई वर्ष), सहारनपुर
​दौलत सिंह (45 वर्ष), चमोली
​बेबी उर्फ पायल (नवजात)
​संगीता देवी
​खान बहादुर, हरिद्वार
​नित्यानंद (42 वर्ष), हरिद्वार
​निहाल (69 वर्ष), बिजनौर (कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती)
​मरीजों को बचाते हुए 3 पुलिसकर्मी भी हुए घायल
​मरीजों की जान बचाते हुए गैस और धुएं के कारण तीन पुलिसकर्मियों की भी तबीयत खराब हो गई, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है:
​अ०उ०नि० नरेंद्र कुमार (ट्रैफिक)
​कानि0 बृजमोहन रावत (थाना नेहरू कॉलोनी)
​कानि0 बृजमोहन कनवासी (थाना नेहरू कॉलोनी)

​
​घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी देहरादून और एसपी सिटी तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने राहत कार्य का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। इसके बाद एसएसपी ने कैलाश अस्पताल जाकर घायल पुलिसकर्मियों और मरीजों से मुलाकात की और डॉक्टरों से उनके बेहतर इलाज की जानकारी ली।

​रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल जांबाज टीम:

​इस साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन को थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल के नेतृत्व में नेहरू कॉलोनी पुलिस (जिसमें चौकी प्रभारी धनीराम पुरोहित, गिरीश बडोनी, अमित रॉड सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे) और मुख्य अग्निशमन अधिकारी अभिनव त्यागी के नेतृत्व में फायर यूनिट की टीम ने मिलकर अंजाम दिया।

Previous Post

शोक में डूबा उत्तराखंड: भाजपा कार्यालय पहुंचे मेजर जनरल खंडूड़ी के पार्थिव शरीर को सीएम धामी और दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि।

Next Post

देहरादून: सरकारी आदेशों की धज्जियां उड़ाना पड़ा भारी, DIT यूनिवर्सिटी के प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले- श्रमिक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है सरकार,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले- श्रमिक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है सरकार,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ

July 23, 2026
अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस (नैनीताल) और सोमेश्वर (अल्मोड़ा) के बाबू जगजीवन राम छात्रावास : मुख्यमंत्री

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पेपर लीक मामलों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के प्रधानमंत्री के निर्णय का किया स्वागत

July 23, 2026
देहरादून में 24 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस: ‘मॉडल स्टैंडर्ड्स फॉर इलेक्टोरल ऑब्जर्वर’ पर मंथन करेंगे देश-विदेश के दिग्गज

देहरादून में 24 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस: ‘मॉडल स्टैंडर्ड्स फॉर इलेक्टोरल ऑब्जर्वर’ पर मंथन करेंगे देश-विदेश के दिग्गज

July 22, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने ‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का किया शुभारंभ; 488 महिलाओं को 2.76 करोड़ की राशि हस्तांतरित

मुख्यमंत्री धामी ने ‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का किया शुभारंभ; 488 महिलाओं को 2.76 करोड़ की राशि हस्तांतरित

July 22, 2026
देहरादून-मसूरी मार्ग के क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, पुनर्निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून-मसूरी मार्ग के क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, पुनर्निर्माण में तेजी के निर्देश

July 22, 2026
ध्यान दें कार्डधारक ,31 जुलाई के बाद नहीं मिलेगा जुलाई का राशन, जिला पूर्ति अधिकारी ने दी जानकारी

ध्यान दें कार्डधारक ,31 जुलाई के बाद नहीं मिलेगा जुलाई का राशन, जिला पूर्ति अधिकारी ने दी जानकारी

July 21, 2026
Next Post
देहरादून: सरकारी आदेशों की धज्जियां उड़ाना पड़ा भारी, DIT यूनिवर्सिटी के प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देहरादून: सरकारी आदेशों की धज्जियां उड़ाना पड़ा भारी, DIT यूनिवर्सिटी के प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.