• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, प्राण प्रतिष्ठा समारोह में होंगे शामिल

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
May 7, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
0
अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, प्राण प्रतिष्ठा समारोह में होंगे शामिल
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अपने दो दिवसीय निजी दौरे पर जनपद पौड़ी के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित पैतृक गांव पंचूर पहुंचे। मुख्यमंत्री के गांव पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों, भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जगह-जगह उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री अपने प्रवास के दौरान नवनिर्मित हरि विष्णु पंचदेव मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे, जिसे धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आया। कार्यक्रम स्थल सहित आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने निजी एवं धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गांव पहुंचे हैं और उनका दौरा दो दिनों तक रहेगा।
वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी यमकेश्वर पहुंचे और उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया। इस दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच मुलाकात भी हुई। सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ के अपने पैतृक गांव आगमन को उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय बताया।
बताया जा रहा है कि पंचूर गांव में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के पहुंचने की संभावना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अपने पैतृक गांव और क्षेत्र की धार्मिक परंपराओं से विशेष लगाव रहा है और वह समय-समय पर यहां पहुंचकर विभिन्न धार्मिक आयोजनों में भाग लेते रहे हैं। उनके आगमन से पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।

Previous Post

मुख्य सचिव ने ली वन स्टेट वन ग्लोबल डेस्टिनेशन को लेकर बैठक,टिहरी क्षेत्र को ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में किया जाए विकसित: मुख्य सचिव

Next Post

असम के चाय बागानों में पहुंचे कृषि मंत्री गणेश जोशी, उत्तराखंड में चाय उत्पादन बढ़ाने के लिए परखी तकनीक

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

बागवाला में प्रधानमंत्री आवास योजना में बने 1872 आवासों का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

बागवाला में प्रधानमंत्री आवास योजना में बने 1872 आवासों का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

June 28, 2026
युवा शक्ति ही विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

युवा शक्ति ही विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

June 28, 2026
देवसंस्कृति विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी: अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च कार्य, सीएम धामी और केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने की शिरकत

देवसंस्कृति विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी: अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च कार्य, सीएम धामी और केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने की शिरकत

June 27, 2026
पेट्रोल पंपों से देशभर तक पहुंचेगा पहाड़ का स्वाद, रीप परियोजना से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को मिलेगा बड़ा बाजार, डोईवाला पेट्रोल पंप में खुलेगा प्रदेश का पहला ‘हिलान्स आउटलेट’

पेट्रोल पंपों से देशभर तक पहुंचेगा पहाड़ का स्वाद, रीप परियोजना से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को मिलेगा बड़ा बाजार, डोईवाला पेट्रोल पंप में खुलेगा प्रदेश का पहला ‘हिलान्स आउटलेट’

June 27, 2026
​पंतनगर विश्वविद्यालय में ‘ब्रेन 3.0’ पूर्व छात्र सम्मेलन का भव्य आगाज; केंद्रीय कृषि मंत्री, मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री ने किया शुभारंभ

​पंतनगर विश्वविद्यालय में ‘ब्रेन 3.0’ पूर्व छात्र सम्मेलन का भव्य आगाज; केंद्रीय कृषि मंत्री, मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री ने किया शुभारंभ

June 26, 2026
पंजाब से उत्तराखंड आ रहे निहंग सिखों के चलते अलर्ट: बॉर्डर पर पहुंचे DM और SSP, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

पंजाब से उत्तराखंड आ रहे निहंग सिखों के चलते अलर्ट: बॉर्डर पर पहुंचे DM और SSP, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

June 26, 2026
Next Post
असम के चाय बागानों में पहुंचे कृषि मंत्री गणेश जोशी, उत्तराखंड में चाय उत्पादन बढ़ाने के लिए परखी तकनीक

असम के चाय बागानों में पहुंचे कृषि मंत्री गणेश जोशी, उत्तराखंड में चाय उत्पादन बढ़ाने के लिए परखी तकनीक

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.