• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

बंगाल फतह के जश्न में डूबी देवभूमि: सीएम धामी और महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं संग खेली होली-दिवाली

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
May 4, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
0
बंगाल फतह के जश्न में डूबी देवभूमि: सीएम धामी और महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं संग खेली होली-दिवाली
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
बंगाल समेत 3 राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। झाल मूडी के स्वाद संग होली दिवाली मनाते हुए सीएम धामी ने इसे गंगोत्री से गंगासागर तक भगवामय तस्वीर बताया। साथ ही इस जीत को 29 के सेमीफाइनल और 32 के फाइनल में उत्तराखंड में भी दोहराने का आह्वाहन किया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने इन जीतों, विशेषकर बंगाल की जीत को पार्टी संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को समर्पित किया।
पार्टी मुख्यालय में हुए इस जोरदार जश्न में कार्यकताओं ने प्रदेश नेतृत्व के साथ जमकर होली दिवाली एक साथ मनाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष के साथ पूर्व सीएम डाक्टर रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद  नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री  खजान दास ने कार्यकर्ताओं संग रंग गुलाल से होली खेली। वहां संगठन और नेतृत्व की गगनचुंबी नारों के साथ हुई आतिशबाजी से कार्यकर्ताओं ने आसमां सर पर उठा दिया। जश्न उस समय और खास हो गया , जब बंगाल की प्रवासी महिलाओं द्वारा वहां का पारम्परिक धुनुची नृत्य प्रस्तुत किया। जिसमें मिट्टी के बर्तन में नारियल और धूप जलाकर धुंआ से माहौल को पवित्र और सुगंधित किया। साथ ही वहां की विशेष उलू ध्वनि से खुशी का इजहार किया। उसके उपरांत सभी ने बंगाल की पारंपरिक और प्रधानमंत्री मोदी द्वारा इस चुनाव में प्रचारित झाल मुड़ी का स्वाद लिया।
इस अवसर कर कार्यकताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री  पुष्कर धामी ने आसाम हैट्रिक, पांडिचेरी की लागतार दूसरी जीत और बंगाल में ऐतिहासिक जीत के लिए सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा, पीएम मोदी के मार्गदर्शन और पार्टी केंद्रीय नेतृत्व में इन जीतों ने गंगोत्री से गंगासागर तक पूर्णतया देश को भगवामय कर दिया है। कहा, मुझे भी संदेशखाली और अन्य स्थानों पर चुनाव प्रचार के लिए जाने का मौका मिला। आज मां काली के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है वहां सरकार का बनना। ये सभी जीतें और विशेषकर जनसंघ के संस्थापक की भूमि पर भगवा फहराया जाना हम सबके लिए गौरवान्वित करने वाला क्षण है। इस चुनाव ने पुनः साबित किया है कि डबल इंजन की सरकार स्थापित करना आज देश की प्राथमिकता है। क्योंकि  ये डबल इंजन सरकार अब विकास सुशासन और जनकल्याण का प्रतीक बन गया है। नारी शक्ति अधिनियम को रोकने का जो पाप कांग्रेस और विपक्ष ने किया, उसकी सजा जनता ने उन्हें दी है।
कहा, हमारे नए राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नबीन की रणनीति से उनके कार्यकाल की शानदार जीत से शुरुआत हुई है।  अब हम इसे उत्तराखंड में भी 29 के सेमीफाइनल, और 32 के फाइनल में भी दोहराएंगे। आज कश्मीर से कन्याकुमारी और अटक से कटक तक भगवा लहरा रहा है। उत्तराखंड में भी इस जीत और पीएम के संदेश को हमें घर घर ले जाना है।
इस अवसर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद  महेंद्र भट्ट भट्ट ने खुशी जताते हुए कहा, आज उस किले को फतह किया जिसके लिए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कुर्बानी दी है। वर्ग विशेष को संरक्षण देने वाली सरकार के खिलाफ परिवर्तन का संदेश दिया है। अब बांग्लादेश से घुसपैठियों का रास्ता बंद होंगा और जो आ गए उन्हें बाहर निकालने का रास्ता साफ हुआ है। इन चुनावों में एक बड़ा चमत्कार हुआ है कि देश से सभी राज्यों से पूरी तरह सीपीएम और वामपंथ समाप्त हुआ है।
उन्होंने कहा, ये उत्साह उत्तराखंड के लिए भी लाभदायक रहने वाला है। अब हम सब धामी के नेतृत्व में तीसरी बार देवभूमि में कमल खिलाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्रि और मंत्री धन सिंह रावत समेत चुनावी राज्यों में गए कार्यकर्ताओं और 45 पूर्णकालिकों के योगदान का भी धन्यवाद किया।उन्हें 3 राज्यों की जीत विशेषकर बंगाल की जीत को भाजपा विचार प्रेरणता और जनसंघ संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को समर्पित करते हुए उन्हें एक सच्ची श्रृद्धांजलि बताया।
इस मौके पर उन्होंने बताया कि जीत का यह उत्सव प्रदेश में अगले 3 दिन मनाया जाएगा। जिसने गांव गांव घर घर तक बंगाली समुदाय एवं अन्य लोगों के साथ तुष्टिकरण और विकास विरोधी नीतियों के खिलाफ मिली जीत को मनाया जाएगा।
वहीं पूर्व सीएम डाक्टर रमेश पोखरियाल निशंक ने कार्यकर्ताओं के बलिदान को याद करते हुए इस जीत को सौभाग्य का अभूतपूर्व क्षण बताया। उन्होंने इन चुनावों में मुख्यमंत्री, मंत्री धन सिंह रावत और प्रदेश के कार्यकर्ताओं के योगदान को भी शानदार बताया  उन्होंने अटल जी के उस विचार को याद करते हुए कहा, अंधेरा छटेगा सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा की तर्ज पर आज देश के कोने कौने में कमल खिल रहा है। प्रदेश की जनता ने भी मन बनाया हुआ है और 27 में भी उत्तराखंड में भाजपा की सरकार तीसरी बार लायेंगे।
Previous Post

गढ़वाल आयुक्त ने रुद्रप्रयाग में की केदारनाथ यात्रा की समीक्षा; बोले- ‘स्वच्छता और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता’

Next Post

परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया UTC मुख्यालय का औचक निरीक्षण; यात्री सुविधाओं और आधुनिक तकनीक पर दिया जोर

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

मुख्यमंत्री ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र,नियुक्ति पत्र नहीं, यह है जनसेवा का संकल्प पत्र – मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र,नियुक्ति पत्र नहीं, यह है जनसेवा का संकल्प पत्र – मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी

May 14, 2026
वीरभूमि के युवाओं को मिला रोजगार का उपहार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिक आश्रितों को सौंपे नियुक्ति पत्र

वीरभूमि के युवाओं को मिला रोजगार का उपहार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिक आश्रितों को सौंपे नियुक्ति पत्र

May 14, 2026
उत्तराखंड कैबिनेट का बड़ा फैसला: पर्वतीय क्षेत्रों में लागू होगी स्वैच्छिक चकबंदी प्रोत्साहन नीति 2026

उत्तराखंड कैबिनेट का बड़ा फैसला: पर्वतीय क्षेत्रों में लागू होगी स्वैच्छिक चकबंदी प्रोत्साहन नीति 2026

May 13, 2026
सीबीआई ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिट फंड घोटाले में सरगना सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया

सीबीआई ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिट फंड घोटाले में सरगना सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया

May 13, 2026
देहरादून, 60 घंटे बाद पानी की टंकी से उतरे नर्सिंग अभ्यर्थी और ज्योति रौतेला, सरकार के आश्वासन पर आंदोलन स्थगित

देहरादून, 60 घंटे बाद पानी की टंकी से उतरे नर्सिंग अभ्यर्थी और ज्योति रौतेला, सरकार के आश्वासन पर आंदोलन स्थगित

May 13, 2026
उत्तराखंड में ‘किफायत’ का नया मॉडल ,ग्लोबल संकट के बीच मुख्यमंत्री ने की कई बड़े सुधारों की घोषणा

उत्तराखंड में ‘किफायत’ का नया मॉडल ,ग्लोबल संकट के बीच मुख्यमंत्री ने की कई बड़े सुधारों की घोषणा

May 13, 2026
Next Post
परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया UTC मुख्यालय का औचक निरीक्षण; यात्री सुविधाओं और आधुनिक तकनीक पर दिया जोर

परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया UTC मुख्यालय का औचक निरीक्षण; यात्री सुविधाओं और आधुनिक तकनीक पर दिया जोर

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.