• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

उत्तराखंड में जनगणना 2027 के प्रथम चरण ‘हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन’ का शुभारंभ, राज्यभर में प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर डेटा संकलन कार्य प्रारंभ

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
April 26, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
0
उत्तराखंड में जनगणना 2027 के प्रथम चरण ‘हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन’ का शुभारंभ, राज्यभर में प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर डेटा संकलन कार्य प्रारंभ
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
उत्तराखंड राज्य में शनिवार से भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण ‘हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन’ का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। इस महत्वपूर्ण कार्य के अंतर्गत राज्यभर में प्रगणक एवं पर्यवेक्षक पूर्ण निष्ठा, उद्देश्यपूर्ण भाव एवं उत्साह के साथ घर-घर जाकर आंकड़े संकलित करने में जुट गए हैं।
इस चरण के अंतर्गत प्रत्येक भवन एवं मकान का सूचीकरण करते हुए उनमें निवास कर रहे परिवारों से संबंधित विस्तृत जानकारी एकत्र की जाएगी। यह डेटा राज्य के समग्र विकास हेतु योजनाओं के निर्माण और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आधार प्रदान करेगा।
राज्य के विभिन्न जनपदों एवं क्षेत्रों में जनगणना कार्य उत्साहपूर्वक प्रारंभ हो चुका है। अल्मोड़ा जनपद के कंखोला (हवालबाग) क्षेत्र में सुपरवाइजर श्री तारा दत्त भट्ट एवं प्रगणक भगवत सिंह बगड़वाल द्वारा जनगणना कार्य किया गया। इसी प्रकार लक्ष्मेश्वर वार्ड, नगर निगम अल्मोड़ा में प्रगणक  दीपक सिंह ने भवन स्वामी  विद्या कर्नाटक के यहाँ जनगणना कार्य संपादित किया।
जनपद रुद्रप्रयाग, तहसील प्रतापनगर के सुदूरवर्ती गांव गोदड़ी में भी टीम द्वारा उत्साह एवं समर्पण के साथ कार्य प्रारंभ किया गया। तहसील खटीमा में भी प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर भवन चिन्हांकन एवं गणना कार्य पूरी निष्ठा और लगन के साथ किया जा रहा है।
राज्यभर में प्रगणक एवं पर्यवेक्षक टीमें क्षेत्र में पहुँचकर जमीनी स्तर पर सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करते हुए जनगणना कार्य को आगे बढ़ा रही हैं।
जनगणना 2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन से संबंधित जानकारी, मार्गदर्शन एवं सहायता हेतु उत्तराखंड राज्य में टोल-फ्री हेल्पलाइन संख्या 1855 संचालित की जा रही है। यह हेल्पलाइन आम नागरिकों की शंकाओं के समाधान एवं आवश्यक जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से स्थापित की गई है। इसकी सेवाएं सोमवार से शुक्रवार, प्रातः 9:30 बजे से सायं 6:00 बजे तक उपलब्ध रहेंगी।
प्रदेशवासियों से अपील की गई है कि वे प्रगणकों को सहयोग प्रदान करें तथा सही जानकारी देकर इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
Previous Post

सीएम धामी ने थपथपाई बोर्ड परीक्षार्थियों की पीठ, मेधावियों को हर संभव सहयोग का दिया भरोसा।

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम धामी ने थपथपाई बोर्ड परीक्षार्थियों की पीठ, मेधावियों को हर संभव सहयोग का दिया भरोसा।

सीएम धामी ने थपथपाई बोर्ड परीक्षार्थियों की पीठ, मेधावियों को हर संभव सहयोग का दिया भरोसा।

April 25, 2026
जनपद देहरादून त्यूणी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत

जनपद देहरादून त्यूणी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत

April 25, 2026
मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण,मुख्यमंत्री आवास में हिमालयी राज्यों से समन्वय और नीति निर्धारण परिषद की बैठक सम्पन्न

मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण,मुख्यमंत्री आवास में हिमालयी राज्यों से समन्वय और नीति निर्धारण परिषद की बैठक सम्पन्न

April 24, 2026
देहरादून में शक्ति प्रदर्शन: परेड ग्राउंड से घंटाघर तक सीएम धामी ने महिलाओं संग की पदयात्रा, गूंजा जन आक्रोश

देहरादून में शक्ति प्रदर्शन: परेड ग्राउंड से घंटाघर तक सीएम धामी ने महिलाओं संग की पदयात्रा, गूंजा जन आक्रोश

April 24, 2026
चंबा-कोटी रोड पर भीषण हादसा, अंतिम संस्कार से लौट रहे ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिरी, 8 की मौत

चंबा-कोटी रोड पर भीषण हादसा, अंतिम संस्कार से लौट रहे ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिरी, 8 की मौत

April 23, 2026
चार धाम यात्रा पर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं: सोशल मीडिया पर पैनी नजर, रुद्रप्रयाग में पहली FIR दर्ज

चार धाम यात्रा पर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं: सोशल मीडिया पर पैनी नजर, रुद्रप्रयाग में पहली FIR दर्ज

April 23, 2026
Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.