• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

धामी सरकार की बड़ी पहल: अब ITBP के जवान खाएंगे उत्तराखंड के पहाड़ों के ताजे फल और सब्जियां

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
April 1, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
0
धामी सरकार की बड़ी पहल: अब ITBP के जवान खाएंगे उत्तराखंड के पहाड़ों के ताजे फल और सब्जियां
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में ‘वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम’ के अंतर्गत भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) की उत्तराखंड में तैनात वाहिनियों के लिए स्थानीय उत्पादों (ताज़े फल एवं सब्जियों) की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल और उत्तराखंड औद्यानिक परिषद के मध्य समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।

मुख्यमंत्री  धामी ने उत्तराखंड औद्यानिक परिषद और आईटीबीपी के मध्य हुए इस समझौता ज्ञापन (MoU) को राज्य के किसानों, स्थानीय उत्पादकों एवं सीमावर्ती क्षेत्रों के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समझौते के माध्यम से राज्य में तैनात भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों को स्थानीय स्तर पर ताज़े फल एवं सब्जियों की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। इससे एक ओर हमारे जवानों को गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक खाद्य सामग्री उपलब्ध होगी, वहीं दूसरी ओर प्रदेश के किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सकेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल “स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा” देने के राज्य सरकार के संकल्प को सशक्त करेगी तथा किसानों को अपनी उपज के विपणन के लिए एक सुदृढ़ एवं स्थायी मंच प्रदान करेगी। इस व्यवस्था के तहत चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ एवं चंपावत जैसे दूरस्थ एवं सीमावर्ती क्षेत्रों के साथ ही देहरादून में भी स्थानीय उत्पादों की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समझौता सीमांत क्षेत्रों में किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने में सहायक होगा और उन्हें बाजार तक पहुँचने में आने वाली कठिनाइयों से भी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों की रक्षा एवं हमारे जवानों के कल्याण के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। यह समझौता दोनों पक्षों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।

वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड सरकार और आईटीबीपी के मध्य स्थानीय उत्पादों की खरीद के लिए पहले भी समझौता किया गया, जिसके काफी अच्छे परिणाम रहे हैं। अभी तक आईटीबीपी 14 करोड़ 77 लाख रुपये के स्थानीय उत्पादों की खरीद कर चुका है, जिसे और बढ़ाने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। उत्तराखंड में आईटीबीपी वार्षिक मांग की 25 प्रतिशत फल एवं सब्जियाँ भी खरीदती है, तो इससे स्थानीय किसानों को लगभग 6 करोड़ रुपये की आमदनी होगी।

Previous Post

बड़ी खबर: उत्तराखंड में अपराधियों की अब खैर नहीं, शुरू होगा “ऑपरेशन प्रहार”

Next Post

ब्रिगिडेयर मुकेश जोशी के निधन पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- ‘दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई’

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।

June 10, 2026
मसूरी में बड़ा हादसा: झड़ीपानी रोड पर 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार; एक महिला का शव बरामद, रेस्क्यू जारी

मसूरी में बड़ा हादसा: झड़ीपानी रोड पर 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार; एक महिला का शव बरामद, रेस्क्यू जारी

June 10, 2026
नीट और UKSSSC पुनर्परीक्षा को लेकर मुख्य सचिव सख्त; निष्पक्ष परीक्षा, परीक्षार्थियों को मुफ्त बस सेवा और योग दिवस की तैयारियों के दिए निर्देश

नीट और UKSSSC पुनर्परीक्षा को लेकर मुख्य सचिव सख्त; निष्पक्ष परीक्षा, परीक्षार्थियों को मुफ्त बस सेवा और योग दिवस की तैयारियों के दिए निर्देश

June 9, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने 221 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र; कहा- साढ़े चार साल में 33 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

मुख्यमंत्री धामी ने 221 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र; कहा- साढ़े चार साल में 33 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

June 9, 2026
देहरादून जिला प्रशासन की पहल,दून बासमती के बाद अब चमकेगी ब्लूबेरी देहरादून में पायलट प्रोजेक्ट के तहत 10 किसानों से शुरुआत

देहरादून जिला प्रशासन की पहल,दून बासमती के बाद अब चमकेगी ब्लूबेरी देहरादून में पायलट प्रोजेक्ट के तहत 10 किसानों से शुरुआत

June 9, 2026
समाधान दिवस में गरजे डीएम डॉ. आशीष चौहान: सुनीं 194 शिकायतें, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

समाधान दिवस में गरजे डीएम डॉ. आशीष चौहान: सुनीं 194 शिकायतें, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

June 8, 2026
Next Post
ब्रिगिडेयर मुकेश जोशी के निधन पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- ‘दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई’

ब्रिगिडेयर मुकेश जोशी के निधन पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- 'दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई'

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.