• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

रुद्रपुर में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन, 39 शिकायतों का मौके पर निस्तारण,जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार सरकार की अनूठी पहल – गणेश जोशी

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
January 25, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
0
रुद्रपुर में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन, 39 शिकायतों का मौके पर निस्तारण,जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार सरकार की अनूठी पहल – गणेश जोशी
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

प्रदेश के कृषि एवं जनपद ऊधमसिंह नगर प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने आज रुद्रपुर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज बागवाला में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया और शिविर में आए लाभार्थियों से संवाद भी किया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत आमजन की समस्याएं सुनीं। शिविर में कुल 48 शिकायतें एवं समस्याएं दर्ज की गईं, जिनमें से 39 शिकायतों का निस्तारण अधिकारियों की उपस्थिति में मौके पर ही कर दिया गया। शेष शिकायतें विकासपरक एवं योजनाओं से संबंधित थीं, जिनके समाधान हेतु समयबद्ध प्रस्ताव तैयार कर निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेशभर में 45 दिनों तक विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे अब तक 4 लाख 62 हजार से अधिक लोग लाभान्वित हो चुके हैं। उन्होंने इसे सरकार की एक अनूठी एवं जनकल्याणकारी पहल बताया।उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है और अब तक 1 लाख 65 हजार से अधिक महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं। महिलाएं खेती, गृहकार्य एवं समूह कार्य के माध्यम से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रही हैं।

कृषि मंत्री जोशी ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। कृषि विभाग द्वारा 80 प्रतिशत से अधिक कृषि यंत्रों, बीज एवं अन्य संसाधनों पर सब्सिडी दी जा रही है, जिससे किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने मिलेट्स के स्वास्थ्यवर्धक लाभों की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि यूसीसी लागू कर उत्तराखंड देश का पहला राज्य बना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार “जनता की सरकार, जनता के द्वार” के संकल्प को निरंतर साकार कर रही है।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने बाल विकास विभाग द्वारा लाभार्थी महिलाओं को गोदभराई एवं मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित की, शिविर में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, टूल किट, व्हील चेयर, महालक्ष्मी किट, जॉब कार्ड व प्रमाण पत्र वितरित किए गए व पौधा रोपण किया गया तथा स्टालों का निरीक्षण भी किया। मंत्री गणेश जोशी ने रविवार के दिन कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिलाधिकारी एवं जिला प्रशासन की टीम की सराहना भी की।

Previous Post

मतदान केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक और संवैधानिक कर्तव्य है- राज्यपाल,लोकभवन में आयोजित किया गया 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम,राज्यपाल ने किया उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिलाधिकारियों और ईआरओ को सम्मानित

Next Post

भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण: मुख्यमंत्री धामी ने जताया हर्ष, कहा- “समस्त उत्तराखंडवासियों के लिए गौरव का क्षण”

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू की सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र आउट करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार,सीएम पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देश, नकल माफियाओं को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी

July 24, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले- श्रमिक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है सरकार,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले- श्रमिक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है सरकार,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ

July 23, 2026
अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस (नैनीताल) और सोमेश्वर (अल्मोड़ा) के बाबू जगजीवन राम छात्रावास : मुख्यमंत्री

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पेपर लीक मामलों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के प्रधानमंत्री के निर्णय का किया स्वागत

July 23, 2026
देहरादून में 24 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस: ‘मॉडल स्टैंडर्ड्स फॉर इलेक्टोरल ऑब्जर्वर’ पर मंथन करेंगे देश-विदेश के दिग्गज

देहरादून में 24 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस: ‘मॉडल स्टैंडर्ड्स फॉर इलेक्टोरल ऑब्जर्वर’ पर मंथन करेंगे देश-विदेश के दिग्गज

July 22, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने ‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का किया शुभारंभ; 488 महिलाओं को 2.76 करोड़ की राशि हस्तांतरित

मुख्यमंत्री धामी ने ‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का किया शुभारंभ; 488 महिलाओं को 2.76 करोड़ की राशि हस्तांतरित

July 22, 2026
देहरादून-मसूरी मार्ग के क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, पुनर्निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून-मसूरी मार्ग के क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, पुनर्निर्माण में तेजी के निर्देश

July 22, 2026
Next Post
भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण: मुख्यमंत्री धामी ने जताया हर्ष, कहा- “समस्त उत्तराखंडवासियों के लिए गौरव का क्षण”

भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण: मुख्यमंत्री धामी ने जताया हर्ष, कहा- "समस्त उत्तराखंडवासियों के लिए गौरव का क्षण"

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.