• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

वर्ष 2025 में थाना रायपुर, पटेलनगर, क्लेमेंटाउन, राजपुर तथा सहसपुर ने किया नकबजनी की शतप्रतिशत घटनाओं का अनावरण

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
January 14, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
0
वर्ष 2025 में थाना रायपुर, पटेलनगर, क्लेमेंटाउन, राजपुर तथा सहसपुर ने किया नकबजनी की शतप्रतिशत घटनाओं का अनावरण
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस कार्यालय देहरादून में जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों/थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी की गई। गोष्ठी के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा वर्ष 2025 में घटित अपराधों की समीक्षा करते हुए उपस्थित अधिकारियों को निम्न दिशा निर्देश दिये गये।

1- आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध धारा 107 बीएनएसएस के तहत की गयी कार्यवाही की समीक्षा करते हुए सभी थाना प्रभारियों को ऐसे सभी अभियुक्तों की अवैध सम्पत्तियों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध 107 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही करते हुए उनकी अवैध सम्पत्ति की कुर्की/जब्ती करने के निर्देश दिये गये। वर्ष 2025 में थाना नेहरू कालोनी द्वारा 03 अभियुक्तों तथा थाना रायपुर द्वारा 02 अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध 107 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गई है।

2- नकबजनी की घटनाओं की समीक्षा करते हुए वर्ष 2025 की लम्बित घटनाओ के लम्बित रहने के कारणों की जानकारी प्राप्त की गई, साथ ही वर्ष 2025 में घटनाओं के अनावरण में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रभारियों की पीठ थपथपाते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया। वर्ष 2025 में थाना रायपुर द्वारा अपने क्षेत्र में घटित 04, पटेलनगर द्वारा 09, क्लेमेंटाउन द्वारा 02, राजपुर द्वारा 03 तथा सहसपुर द्वारा 02 नकबजनी की घटनाओं का शतप्रतिशत अनावरण किया गया।

3- वर्ष 2025 में घटित चेन/अन्य स्नेचिंग की 96 प्रतिशत घटनाओं का पुलिस द्वारा अनावरण किया गया, जिसमें थाना कैंट द्वारा अपने क्षेत्र में घटित 04, डालनवाला द्वारा 01, नेहरू कालोनी द्वारा 10, रायपुर द्वारा 02, डोईवाला/क्लेमेंटाउन/सेलाकुई द्वारा 01-01, ऋषिकेश द्वारा 02, रानीपोखरी द्वारा 03 तथा विकासनगर द्वारा 05 घटनाओं को शतप्रतिशत अनावरण किया गया।

4- वाहन चोरी की घटनाओं में थाना कालसी द्वारा अपने क्षेत्र में घटित वाहन चोरी की 02 घटनाओं का शत प्रतिशत अनावरण, कोतवाली डोईवाला द्वारा अपने क्षेत्र में घटित 18 में से 17 घटनाओं का तथा सहसपुर द्वारा अपने क्षेत्र में घटित 07 में से 06 घटनाओं का अनावरण किया गया तथा अन्य चोरी की घटनाओं में थाना क्लेमेंटाउन द्वारा अपने क्षेत्र में घटित तीनों घटनाओं का शतप्रतिशत अनावरण किया गया।

5- एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए 328 नशा तस्करों को जेल भेजा गया, जिसमें थाना सहसपुर द्वारा सर्वाधिक 38 अभियोग पंजीकृत कर 40 नशा तस्करों को तथा नेहरू कालोनी द्वारा 30 अभियोग पंजीकृत कर 36 नशा तस्करों को जेल भेजा गया। मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 04 अभियुक्तों के विरूद्ध पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उन्हें जिला कारागार में निरूद्ध कराया गया। जबकि 09 अन्य अभियुक्तो के विरूद्ध पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही प्रचलित है। मादक पदार्थोे की तस्करी में लम्बे समय से लिप्त रहे अभियुक्तों की प्रभावी निगरानी हेतु 114 अभियुक्तों की हिस्ट्रीशीट खोली गई।

6- वर्ष 2025 में पुलिस द्वारा संगठित अपराधों में लिप्त 31 अभियुक्तों के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए अभियोग पंजीकृत किये गये, जिनमें से 23 अभियुक्तों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया तथा अन्य के द्वारा पुलिस की दबिश से डरकर आत्मसमर्पण किया गया। इसके अतिरिक्त 19 आदतन अपराधियों के विरूद्ध गुण्डा एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।

7- यातायात नियमों के उल्लंघन में वर्ष 2024 की तुलना में वर्ष 2025 में पुलिस द्वारा लगभग 50 प्रतिशत अधिक कार्यवाही की गयी। वर्ष 2024 में यातायात नियमों के उल्लघंन में 144844 वाहन चालकों के विरूद्ध की गयी कार्यवाही की तुलना में वर्ष 2025 में नियमों का उल्लघंन करने वाले 205224 वाहन चालकों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई। जिसमंे ओवर स्पींडिग में 8940, ड्रंक एण्ड ड्राइव में 5308, रैश ड्राइविंग में 2983, ओवर लोडिंग में 1685 वाहन चालको के विरूद्ध कार्यवाही की गयी है। जबकि वर्ष 2024 में ओवर स्पींडिग में 1914, ड्रंक एण्ड ड्राइव में 2383, रैश ड्राइविंग में 1564, ओवर लोडिंग में 993 वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी है।

Previous Post

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मृतक किसान के परिजनों से की मुलाकात, हर संभव मदद का दिया भरोसा

Next Post

मुख्यमंत्री के निर्देश पर भूमि विवादों के त्वरित निस्तारण के लिए एक माह का विशेष अभियान

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले- श्रमिक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है सरकार,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले- श्रमिक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है सरकार,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ

July 23, 2026
अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस (नैनीताल) और सोमेश्वर (अल्मोड़ा) के बाबू जगजीवन राम छात्रावास : मुख्यमंत्री

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पेपर लीक मामलों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के प्रधानमंत्री के निर्णय का किया स्वागत

July 23, 2026
देहरादून में 24 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस: ‘मॉडल स्टैंडर्ड्स फॉर इलेक्टोरल ऑब्जर्वर’ पर मंथन करेंगे देश-विदेश के दिग्गज

देहरादून में 24 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस: ‘मॉडल स्टैंडर्ड्स फॉर इलेक्टोरल ऑब्जर्वर’ पर मंथन करेंगे देश-विदेश के दिग्गज

July 22, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने ‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का किया शुभारंभ; 488 महिलाओं को 2.76 करोड़ की राशि हस्तांतरित

मुख्यमंत्री धामी ने ‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का किया शुभारंभ; 488 महिलाओं को 2.76 करोड़ की राशि हस्तांतरित

July 22, 2026
देहरादून-मसूरी मार्ग के क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, पुनर्निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून-मसूरी मार्ग के क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, पुनर्निर्माण में तेजी के निर्देश

July 22, 2026
ध्यान दें कार्डधारक ,31 जुलाई के बाद नहीं मिलेगा जुलाई का राशन, जिला पूर्ति अधिकारी ने दी जानकारी

ध्यान दें कार्डधारक ,31 जुलाई के बाद नहीं मिलेगा जुलाई का राशन, जिला पूर्ति अधिकारी ने दी जानकारी

July 21, 2026
Next Post
खनन सुधारों में उत्तराखण्ड का उत्कृष्ट प्रदर्शन देश में हासिल किया दूसरा स्थान,केंद्र सरकार ने जारी की 200 करोड़ की प्रोत्साहन राशि राज्य में खनन सुधार पर केद्र की मोहर

मुख्यमंत्री के निर्देश पर भूमि विवादों के त्वरित निस्तारण के लिए एक माह का विशेष अभियान

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.