• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

देहरादून: रैपिडो पर परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन, एग्रीगेटर लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
January 9, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
0
देहरादून: रैपिडो  पर परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन, एग्रीगेटर लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। राजधानी देहरादून में परिवहन विभाग ने नियम विरुद्ध तरीके से संचालित हो रही बाइक टैक्सी कंपनी रैपिडो (Rapido) के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार किया है। शुक्रवार को संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) श्री संदीप सैनी के नेतृत्व में विभाग की टीम ने कंपनी के कार्यालय पर औचक छापेमारी की। निरीक्षण के दौरान भारी अनियमितताएं मिलने पर विभाग ने कंपनी का एग्रीगेटर लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश की है।

​​आरटीओ की जांच में सामने आया कि कंपनी ने कैनाल रोड स्थित अपना मुख्य कार्यालय बिना किसी पूर्व सूचना के रिंग रोड पर शिफ्ट कर दिया है। आश्चर्य की बात यह है कि कंपनी का कार्यालय एक पुराने रेस्टोरेंट से संचालित होता पाया गया। पते में बदलाव की जानकारी विभाग को न होने के कारण पिछले कुछ समय से कंपनी के साथ पत्राचार संभव नहीं हो पा रहा था।

​​लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि रैपिडो द्वारा निजी (सफेद नंबर प्लेट) दोपहिया वाहनों को अपनी ऐप में रजिस्टर किया जा रहा है। यह मोटर वाहन अधिनियम और एग्रीगेटर लाइसेंस की शर्तों का सीधा उल्लंघन है। इससे न केवल यात्रियों की सुरक्षा खतरे में है, बल्कि राज्य सरकार को भारी राजस्व की हानि भी हो रही है। साथ ही, इन चालकों का कोई सत्यापन रिकॉर्ड विभाग के पास उपलब्ध नहीं है।

​​पेमेंट फ्रॉड की शिकायत: उपभोक्ताओं ने शिकायत की थी कि कंपनी बुक की गई गाड़ी के बजाय दूसरी गाड़ी भेजती है और एडवांस पेमेंट ले लेती है।
​प्राइसिंग सिस्टम में पारदर्शिता का अभाव: कंपनी ने आज तक विभाग के साथ अपना प्राइस कैलकुलेशन सिस्टम (Algorithm) साझा नहीं किया।
​राजस्व की चोरी: लाइसेंस की शर्तों के अनुसार, प्रति राइड 2% राजस्व सरकार को देना था, जो कंपनी ने अभी तक जमा नहीं किया है।
​डेटा छिपाना: विभाग को यह जानकारी भी नहीं दी गई कि ऐप पर कुल कितने वाहन रजिस्टर्ड हैं।
​लाइसेंस निलंबन की तैयारी और सख्त निर्देश

​आरटीओ संदीप सैनी ने बताया कि कंपनी के सहायक मैनेजर और ऑपरेशन मैनेजर की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई। विभाग अब STA (State Transport Authority) को रैपिडो का लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति भेज रहा है।

विभाग ने रैपिडो को अपनी ऐप से सभी निजी वाहनों को तुरंत डी-एक्टिवेट करने के निर्देश दिए हैं। यदि कंपनी जनता और वाहन स्वामियों को गुमराह करना बंद नहीं करती, तो उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में कठोर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Previous Post

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी प्रकरण में CBI जांच की संस्तुति की

Next Post

मुख्यमंत्री राजस्व विभाग के विभागीय कार्यों से सम्बन्धित 6 वेब पोर्टल का किया शुभारंभ

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

मुख्यमंत्री ने की राज्य में प्रस्तावित एवं निर्माणाधीन रेल परियोजनाओं की समीक्षा

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुआरियों और सट्टेबाजों की अब खैर नहीं, 5 साल की जेल और 10 लाख तक जुर्माना।

March 7, 2026

March 7, 2026
चंपावत के अनुज पंत ने UPSC में हासिल की 69वीं रैंक, मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने फोन कर दी बधाई

चंपावत के अनुज पंत ने UPSC में हासिल की 69वीं रैंक, मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने फोन कर दी बधाई

March 7, 2026
पर्यटन को लगेंगे पंख: सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने की झील सौंदर्यीकरण परियोजनाओं की समीक्षा

पर्यटन को लगेंगे पंख: सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने की झील सौंदर्यीकरण परियोजनाओं की समीक्षा

March 6, 2026
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम,टिहरी लेक फेस्टिवल’ शुरू, सीएम नेे की घोषणा-कोटी कालोनी-नई टिहरी रोपवे निर्माण होगा,नौ मार्च तक चलने वाले ‘टिहरी लेक फेस्टिवल’ की भव्य शुरूआत

मुख्य सचिव ने की SARA की समीक्षा: सॉन्ग और कमल नदी पुनर्जीवन परियोजनाओं पर जोर

मुख्य सचिव ने की SARA की समीक्षा: सॉन्ग और कमल नदी पुनर्जीवन परियोजनाओं पर जोर

March 6, 2026
Next Post
मुख्यमंत्री राजस्व विभाग के विभागीय कार्यों से सम्बन्धित 6 वेब पोर्टल का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री राजस्व विभाग के विभागीय कार्यों से सम्बन्धित 6 वेब पोर्टल का किया शुभारंभ

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.