• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

राज्य के 191 कॉमन सर्विस सेन्टर में श्रमिकों की सहायता के लिए विशेष व्यवस्था का हुआ शुभारंभ

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
December 29, 2025
in उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
0
मानव-भालू संघर्ष की घटनाओं पर सीएम नाराज, नियंत्रण के लिए कार्रवाई करने के निर्देश
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के 4224 लाभार्थी श्रमिकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से ₹ 12 करोड़ 89 लाख 85 हज़ार की धनराशि हस्तान्तरित की। मुख्यमंत्री ने राज्य के 191 कॉमन सर्विस सेन्टर में श्रमिकों की सहायता के लिए विशेष व्यवस्था का भी शुभारंभ किया, जिससे श्रमिकों को योजनाओं से संबंधित जानकारी, पंजीकरण तथा अन्य सेवाएं सुगमता से उपलब्ध हो सकेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा श्रमिकों की हर समस्या का निस्तारण किया जा रहा है। श्रमिकों एवं उनके आश्रितों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिनके माध्यम से उन्हें आर्थिक सुरक्षा, सामाजिक संरक्षण तथा सम्मानजनक जीवन प्रदान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार द्वारा श्रमिकों एवं उनके आश्रितों की आजीविका के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाकर उनके कौशल विकास से भी जोड़ने का कार्य भी किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रमिक हमारे राज्य के विकास की सबसे मजबूत नींव हैं। बुनियादी ढांचे के निर्माण में श्रमिकों का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने कहा राज्य सरकार का दायित्व है कि जो लोग प्रदेश के विकास में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं उनका एवं उनके परिजनों का भविष्य भी सुरक्षित हो। उन्होंने कहा राज्य के 191 कॉमन सर्विस सेंटरों में श्रमिकों के लिए शुरू की गई विशेष व्यवस्था से अब उन्हें सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। साथ ही ब्लॉक तहसील एवं गांव स्तर में ही सीएससी के माध्यम से श्रमिकों को पंजीकरण, नवीनीकरण और योजनाओं से जुड़ी हर सहायता एक ही स्थान पर मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मकार बोर्ड द्वारा अब तक 51 करोड़ रूपये की धनराशि विगत 06 माह में श्रमिको एवं उनके परिजनों के खातों में हस्तान्तरित की जा चुकी है। पूर्व में कर्मकार बोर्ड द्वारा श्रमिको के पंजीकरण / नवीनीकरण तथा लाभ के आवेदन हेतु विकासखण्ड स्तर पर व्यवस्था का शुभारम्भ भी किया जा चुका है।

Previous Post

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने एंजेल चकमा के पिता से की फोन पर वार्ता ,एंजेल चकमा के हत्यारोपियों को सख्त सजा दिलाने का आश्वासन

Next Post

आपदा में बिखरे 48 परिवारों को जिला प्रशासन ने वितरित की 17 लाख की आर्थिक सहायता

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

मुख्य सचिव ने दिए राज्य के सभी भवनों का फायर सेफ्टी ऑडिट करने के कड़े निर्देश,भवनों और संवेदनशील क्षेत्रों का जिलाधिकारी जनपद में करेंगे सघन स्थलीय सर्वे

मुख्य सचिव ने दिए राज्य के सभी भवनों का फायर सेफ्टी ऑडिट करने के कड़े निर्देश,भवनों और संवेदनशील क्षेत्रों का जिलाधिकारी जनपद में करेंगे सघन स्थलीय सर्वे

June 23, 2026
मसूरी में बम धमाके की धमकी से हड़कंप: खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से आया ई-मेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

मसूरी में बम धमाके की धमकी से हड़कंप: खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से आया ई-मेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

June 23, 2026
कर्णप्रयाग विवाद: घायल सिख श्रद्धालु की शिकायत पर FIR दर्ज; जांच हरिद्वार पुलिस को ट्रांसफर, IPS अधिकारी करेंगे पुलिस के व्यवहार की जांच

कर्णप्रयाग विवाद: घायल सिख श्रद्धालु की शिकायत पर FIR दर्ज; जांच हरिद्वार पुलिस को ट्रांसफर, IPS अधिकारी करेंगे पुलिस के व्यवहार की जांच

June 22, 2026
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रोपवे निदेशक मंडल की बैठक; केदारनाथ और हेमकुंट साहिब रोपवे प्रोजेक्ट में तेजी लाने के निर्देश

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रोपवे निदेशक मंडल की बैठक; केदारनाथ और हेमकुंट साहिब रोपवे प्रोजेक्ट में तेजी लाने के निर्देश

June 22, 2026
​शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर नपेंगे अफसर; हॉटस्पॉट्स की पहचान के लिए बनेगा GIS मैप

​शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर नपेंगे अफसर; हॉटस्पॉट्स की पहचान के लिए बनेगा GIS मैप

June 22, 2026
मुख्यमंत्री ने बनबसा में किया सामूहिक योगाभ्यास, योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान,अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हजारों लोगों के साथ मुख्यमंत्री ने किया योगाभ्यास

मुख्यमंत्री ने बनबसा में किया सामूहिक योगाभ्यास, योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान,अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हजारों लोगों के साथ मुख्यमंत्री ने किया योगाभ्यास

June 21, 2026
Next Post
आपदा में बिखरे 48 परिवारों को जिला प्रशासन ने वितरित की 17 लाख की आर्थिक सहायता

आपदा में बिखरे 48 परिवारों को जिला प्रशासन ने वितरित की 17 लाख की आर्थिक सहायता

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.