• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने चकराता रोड स्थित स्थानीय दुकानों से की दीपावली की खरीदारी, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का दिया संदेश

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
October 20, 2025
in उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
0
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने चकराता रोड स्थित स्थानीय दुकानों से की दीपावली की खरीदारी, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का दिया संदेश
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली पर्व के अवसर पर आज देहरादून स्थित चकराता रोड की स्थानीय दुकानों से मिट्टी के दीये, बर्तन एवं अन्य पारंपरिक स्वदेशी सामानों की खरीदारी की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्थानीय दुकानदारों, कुम्हारों और हस्तशिल्पकारों से संवाद भी किया तथा उन्हें पारंपरिक कलाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।

मुख्यमंत्री ने दीपावली की खरीदारी के दौरान डिजिटल भुगतान (UPI) के माध्यम से सामान खरीदा और आम जनता से भी आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक स्थानीय उत्पादों और स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी करें, जिससे छोटे व्यवसायियों, कारीगरों और स्वावलंबी भारत के संकल्प को मजबूती मिले।

मुख्यमंत्री ने कहा कि,

“ *दीपावली का पर्व प्रकाश और समृद्धि का प्रतीक है। इस शुभ अवसर पर हमें अपने देश के कारीगरों और स्थानीय उद्यमियों को प्रोत्साहित करना चाहिए। स्वदेशी उत्पादों की खरीद न केवल हमारी परंपरा को जीवित रखती है, बल्कि ‘वोकल फॉर लोकल’ के संकल्प को भी सशक्त बनाती है।”*

दीपावली की खरीदारी के दौरान मुख्यमंत्री  धामी ने चकराता रोड पर स्थित दुकानदारों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत भी की। दुकानदारों ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस वर्ष जीएसटी की कम दरों के कारण सामान सस्ता हुआ है, जिससे बिक्री पिछले वर्षों की तुलना में अधिक रही है।

मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस बार दीपावली के दौरान व्यापार में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के ‘स्वदेशी अपनाओ’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ के आह्वान का भी परिणाम है, जिसके चलते लोगों ने स्थानीय दुकानदारों से अधिक से अधिक खरीदारी की है।

उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि इस दीपावली पर घरों को स्वदेशी मिट्टी के दीयों से रोशन करें और भारतीय परंपरा व संस्कृति की खुशबू को अपने उत्सवों का हिस्सा बनाएं।

मुख्यमंत्री की इस पहल से स्थानीय व्यापारियों और दुकानदारों में हर्ष और उत्साह का वातावरण देखने को मिला।

Previous Post

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावितों के बीच मनाई दीपावली

Next Post

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस स्मृति दिवस परेड के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग किया राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के सुअवसर पर उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त कार्मिकों को एक विशेष रजत जयंती पदक किया जाएगा प्रदान

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस (नैनीताल) और सोमेश्वर (अल्मोड़ा) के बाबू जगजीवन राम छात्रावास : मुख्यमंत्री

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पेपर लीक मामलों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के प्रधानमंत्री के निर्णय का किया स्वागत

July 23, 2026
देहरादून में 24 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस: ‘मॉडल स्टैंडर्ड्स फॉर इलेक्टोरल ऑब्जर्वर’ पर मंथन करेंगे देश-विदेश के दिग्गज

देहरादून में 24 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस: ‘मॉडल स्टैंडर्ड्स फॉर इलेक्टोरल ऑब्जर्वर’ पर मंथन करेंगे देश-विदेश के दिग्गज

July 22, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने ‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का किया शुभारंभ; 488 महिलाओं को 2.76 करोड़ की राशि हस्तांतरित

मुख्यमंत्री धामी ने ‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का किया शुभारंभ; 488 महिलाओं को 2.76 करोड़ की राशि हस्तांतरित

July 22, 2026
देहरादून-मसूरी मार्ग के क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, पुनर्निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून-मसूरी मार्ग के क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, पुनर्निर्माण में तेजी के निर्देश

July 22, 2026
ध्यान दें कार्डधारक ,31 जुलाई के बाद नहीं मिलेगा जुलाई का राशन, जिला पूर्ति अधिकारी ने दी जानकारी

ध्यान दें कार्डधारक ,31 जुलाई के बाद नहीं मिलेगा जुलाई का राशन, जिला पूर्ति अधिकारी ने दी जानकारी

July 21, 2026
हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर,सीएम धामी ने 235 करोड़ की 4 प्रमुख विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर,सीएम धामी ने 235 करोड़ की 4 प्रमुख विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

July 21, 2026
Next Post
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस स्मृति दिवस परेड के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग किया राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के सुअवसर पर उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त कार्मिकों को एक विशेष रजत जयंती पदक किया जाएगा प्रदान

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस स्मृति दिवस परेड के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग किया राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के सुअवसर पर उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त कार्मिकों को एक विशेष रजत जयंती पदक किया जाएगा प्रदान

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.