• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

गणेश जोशी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को चेताया: ‘सड़क कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं’

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
October 14, 2025
in उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
0
गणेश जोशी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को चेताया: ‘सड़क कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं’
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों साथ बैठक कर मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सड़कों से सम्बंधित विकास कार्यो की समीक्षा की।

बैठक के दौरान मंत्री जोशी ने अधिकारियों से निर्माण कार्यों की प्रगति रिपोर्ट ली और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री ने अधिकारियों को क्यारा-धनोल्टी मोटर मार्ग, मोटीधार-मरसाना, गढ़- बुरांशखंडा, चालाँग नागल हटनाला, छमरौली-सरोना, बार्लोगंज-चामासारी, सहस्त्रधारा-खैरीमान सिंह, देहरादून-किमाड़ी तथा छमरौली-डोमकोट मोटर मार्ग जैसे प्रमुख सड़कों के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि मोटर मार्ग निर्माण में आ रही विसंगतियों और वन स्वीकृति से संबंधित मामलों को तुरंत निपटाया जाए। साथ ही गढ़ीकैंट-डाकरा मार्ग के चौड़ीकरण तथा अनारवाला-मालसी मार्ग, संताल देवी मार्ग जैसे कार्यों को भी शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मंत्री जोशी ने कहा कि बरसात में क्षतिग्रस्त मार्गों, आंतरिक सड़कों, सेतु, सीसीए मार्गों और पुनर्निर्माण से संबंधित कार्यों को भी प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि कार्यों में उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए और सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि जनहित के विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है, और विभागीय अधिकारी इस दिशा में जिम्मेदारी से कार्य करें।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, अपर सचिव विनीत कुमार, मुख्य अभियंता रंजीत सिंह, पीडब्ल्यूडी अधीक्षण अभियंता राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Previous Post

1456 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किये नियुक्ति पत्र,1347 सहायक अध्यापकों तथा 109 समीक्षा एवं सहायक समीक्षा अधिकारियों को मिली नियुक्ति,राज्य में चार साल में 26 हजार से अधिक युवाओं को मिल चुकी है सरकारी नौकरी

Next Post

प्रदेश के 10 हजार प्रतियोगियों को मिलेगा निःशुल्क कोचिंग योजना का लाभ,आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को सभी तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने को मिलेगी नि:शुल्क कोचिंग

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

उत्तराखण्ड में 99 फीसदी गणना फार्म डिजिटाइज- अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी एसआईआर को लेकर जानकारी

उत्तराखण्ड में 99 फीसदी गणना फार्म डिजिटाइज- अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी एसआईआर को लेकर जानकारी

July 4, 2026
राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का किया शुभारंभ

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का किया शुभारंभ

July 4, 2026
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना

July 4, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
इंस्टाग्राम पर हीरे का हार चमकाना घरेलू सहायिका को पड़ा भारी, 10 लाख के चोरी के जेवरातों के साथ देहरादून पुलिस ने किया गिरफ्तार

इंस्टाग्राम पर हीरे का हार चमकाना घरेलू सहायिका को पड़ा भारी, 10 लाख के चोरी के जेवरातों के साथ देहरादून पुलिस ने किया गिरफ्तार

July 3, 2026
मुख्यमंत्री ने पीसीएस मुख्य परीक्षा-2024 के 182 तथा कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के 5 अभ्यर्थियों सहित 187 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए

मुख्यमंत्री ने पीसीएस मुख्य परीक्षा-2024 के 182 तथा कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के 5 अभ्यर्थियों सहित 187 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए

July 3, 2026
Next Post
प्रदेश के 10 हजार प्रतियोगियों को मिलेगा निःशुल्क कोचिंग योजना का लाभ,आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को सभी तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने को मिलेगी नि:शुल्क कोचिंग

प्रदेश के 10 हजार प्रतियोगियों को मिलेगा निःशुल्क कोचिंग योजना का लाभ,आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को सभी तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने को मिलेगी नि:शुल्क कोचिंग

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.