• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

उत्तराखंड को आपदा पैकेज मिले, PMGSY में न्यूनतम आबादी घटे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मंत्री गणेश जोशी की अहम मांगें

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
October 3, 2025
in उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
0
उत्तराखंड को आपदा पैकेज मिले, PMGSY में न्यूनतम आबादी घटे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मंत्री गणेश जोशी की अहम मांगें
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज सचिवालय स्थित एफआरडीसी सभागार से केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित ग्रामीण विकास से संबंधित वर्चुअल बैठक में हिस्सा लिया। इस बैठक में देशभर के विभिन्न राज्यों के ग्रामीण विकास मंत्री भी जुड़े।

बैठक में ग्रामीण अवसंरचना, सड़क, आजीविका संवर्धन और प्रधानमंत्री आवास योजना सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि उत्तराखण्ड में इस वर्ष 944 मार्ग और 23 सेतु आंशिक या पूर्ण रूप से प्रभावित हुए हैं, जिन्हें पुनर्स्थापित करने के लिए लगभग ₹645 करोड़ की आवश्यकता है। उन्होंने पीएमजीएसवाई-4 के अन्तर्गत 212 मार्ग (लंबाई 1371 किमी, लागत ₹2060 करोड़) के प्रस्तावों को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का भी आग्रह किया।

मंत्री गणेश जोशी ने पर्वतीय राज्यों की परिस्थितियों को देखते हुए पीएमजीएसवाई में न्यूनतम आबादी की संख्या 250 से घटाकर 100 करने का सुझाव भी दिया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) में वर्तमान स्वीकृत अनुदान राशि ₹1.30 लाख प्रति आवास इकाई को बढ़ाकर ₹2.00 लाख करने की मांग की। मंत्री जोशी ने कहा कि दुर्गम क्षेत्रों में सामग्री ढुलाई की अधिक लागत के कारण लाभार्थियों को आवास निर्माण में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा, मंत्री गणेश जोशी ने इस वर्ष राज्य में आई दैवीय आपदाओं से क्षतिग्रस्त आवासों की मरम्मत और पुनर्निर्माण हेतु एक विशेष पैकेज की भी मांग की। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सकारात्मक आश्वासन देते हुए भारत सरकार की ओर से उत्तराखंड को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

Previous Post

शिकायतकर्ता की संतुष्टि को मानक बनाकर किया जाए समस्याओं का निस्तारण – मुख्यमंत्री,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा में दिए निर्देश

Next Post

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी में आपदा में सहयोग वाले कर्मियों को सम्मानित किया,आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण को स्कूल-कॉलेजों में शामिल करने की प्रक्रिया जारी

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

चंपावत के अनुज पंत ने UPSC में हासिल की 69वीं रैंक, मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने फोन कर दी बधाई

चंपावत के अनुज पंत ने UPSC में हासिल की 69वीं रैंक, मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने फोन कर दी बधाई

March 7, 2026
पर्यटन को लगेंगे पंख: सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने की झील सौंदर्यीकरण परियोजनाओं की समीक्षा

पर्यटन को लगेंगे पंख: सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने की झील सौंदर्यीकरण परियोजनाओं की समीक्षा

March 6, 2026
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम,टिहरी लेक फेस्टिवल’ शुरू, सीएम नेे की घोषणा-कोटी कालोनी-नई टिहरी रोपवे निर्माण होगा,नौ मार्च तक चलने वाले ‘टिहरी लेक फेस्टिवल’ की भव्य शुरूआत

मुख्य सचिव ने की SARA की समीक्षा: सॉन्ग और कमल नदी पुनर्जीवन परियोजनाओं पर जोर

मुख्य सचिव ने की SARA की समीक्षा: सॉन्ग और कमल नदी पुनर्जीवन परियोजनाओं पर जोर

March 6, 2026
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 7 मार्च को हरिद्वार में विकास एवं न्याय संहिता प्रदर्शनी का करेंगे अवलोकन, जनसभा को भी करेंगे संबोधित

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 7 मार्च को हरिद्वार में विकास एवं न्याय संहिता प्रदर्शनी का करेंगे अवलोकन, जनसभा को भी करेंगे संबोधित

March 5, 2026
होली पर दून मेडिकल कॉलेज अलर्ट: 24 घंटे में आए 610 मरीज, 47 सड़क हादसों का शिकार

होली पर दून मेडिकल कॉलेज अलर्ट: 24 घंटे में आए 610 मरीज, 47 सड़क हादसों का शिकार

March 5, 2026
Next Post
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी में आपदा में सहयोग वाले कर्मियों को सम्मानित किया,आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण को स्कूल-कॉलेजों में शामिल करने की प्रक्रिया जारी

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी में आपदा में सहयोग वाले कर्मियों को सम्मानित किया,आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण को स्कूल-कॉलेजों में शामिल करने की प्रक्रिया जारी

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.