• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी से मिले बीकेटीसी के पूर्व अध्यक्ष अजेंद्र, विभिन मुद्दों पर सीएम को सौंपे पत्र

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
September 17, 2025
in उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
0
मुख्यमंत्री धामी से मिले बीकेटीसी के पूर्व अध्यक्ष अजेंद्र, विभिन मुद्दों पर सीएम को सौंपे पत्र
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। भाजपा नेता व श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के पूर्व अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पर्यटन विभाग के माध्यम से ढाबे/ रेस्टोरेंट आदि के निर्माण का सुझाव दिया है।

मुख्यमंत्री आवास पर भेंट के दौरान अजेंद्र ने इस संबंध में मुख्यमंत्री धामी को एक पत्र भी सौंपा। पत्र में कहा गया है कि प्रदेश के विभिन्न स्थानों यथा – देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, हल्द्वानी, नैनीताल, रुद्रपुर आदि स्थानों से दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रतिदिन उत्तराखंड परिवहन निगम के वाहनों की बड़ी संख्या में आवाजाही बनी रहती है। परिवहन निगम द्वारा दिल्ली मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर यात्रियों के अल्पाहार व भोजन इत्यादि हेतु ढाबे व रेस्टोरेंट इत्यादि के साथ अनुबंध किया जाता है। कतिपय बार इन ढाबों व रेस्टोरेंट के बारे में यात्रियों द्वारा स्वच्छ व गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ नहीं उपलब्ध कराने की शिकायतें भी प्राप्त होती हैं।

बीकेटीसी के पूर्व अध्यक्ष ने सुझाव दिया है कि देहरादून -दिल्ली और हल्द्वानी – दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ स्थानों पर पर्यटन विभाग के माध्यम से भूमि क्रय कर रेस्टोरेंट आदि का निर्माण किया जाए। रेस्टोरेंट का संचालन गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) व कुमायूं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) के माध्यम से कराया जा सकता है। इससे प्रदेश सरकार के साथ-साथ दोनों निगमों की आय में भी वृद्धि होगी और यात्रियों को उचित सुविधा मिलेगी। उन्होंने यह भी सुझाव दिया है कि रेस्टोरेंट्स के साथ पहाड़ी अनाज व हस्त शिल्प के ऑउटलेट्स भी खोले जा सकते हैं। साथ ही पर्यटक सूचना केंद्र के रूप में प्रदेश के अनछुए प्राकृतिक स्थलों व तीर्थ स्थानों के बारे में भी यहाँ पर यात्रियों को जानकारी दी जा सकती है।

*नंदा- गौरा योजना के छूटे लाभार्थियों के लिए बजट स्वीकृति की मांग*

मुख्यमंत्री धामी से भेंट के दौरान बीकेटीसी के पूर्व अध्यक्ष अजेंद्र ने महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित नंदा-गौरा योजना के तहत चमोली जिले में छूटे लाभार्थियों के लिए बजट स्वीकृति का मामला भी उठाया। उन्होंने कहा की चमोली जिले में नंदा-गौरा योजना के तहत वर्ष 2022- 23 में जन्मी 345 बालिकाओं और बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाली 1391 बालिकाओं को योजना का लाभ मिल गया। मगर विभागीय त्रुटि के कारण 196 जन्मी बालिकाएं और 439 बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण बालिकाएं योजना के लाभ से वंचित रह गईं। उन्होंने कहा कि योजना के तहत वंचित रह गयी पात्र बालिकाओं हेतु अवशेष भुगतान की पत्रावली बाल विकास निदेशालय द्वारा शासन को प्रेषित की गयी है। उन्होंने मुख्यमंत्री से तत्काल बजट स्वीकृति का अनुरोध किया।

Previous Post

सीएम धामी मंगलवार देर रात पहुँचे आपदा परिचालन केंद्र ( SEOC) , अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा की,आपदा की घड़ी में हर पीड़ित के साथ है सरकार– सीएम पुष्कर सिंह धामी

Next Post

सचिव शैलेष बगोली ने आपदा से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों को जल्द से जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पौड़ी-मृत बकरी का मांस खाने से सिरोला गांव में हड़कंप, 25 से अधिक लोग बीमार; कई बच्चे और महिलाएं श्रीनगर बेस अस्पताल में भर्ती

पौड़ी-मृत बकरी का मांस खाने से सिरोला गांव में हड़कंप, 25 से अधिक लोग बीमार; कई बच्चे और महिलाएं श्रीनगर बेस अस्पताल में भर्ती

September 6, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की भव्य एग्जीबिशन का किया अवलोकन,पारंपरिक आभूषणों को ‘लोकल टू ग्लोबल’ पहचान दिलाने पर दिया जोर

मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की भव्य एग्जीबिशन का किया अवलोकन,पारंपरिक आभूषणों को ‘लोकल टू ग्लोबल’ पहचान दिलाने पर दिया जोर

September 6, 2026
‘शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार-2025’: लोक भवन में राज्यपाल और शिक्षा मंत्री ने 19 उत्कृष्ट शिक्षकों को किया सम्मानित

‘शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार-2025’: लोक भवन में राज्यपाल और शिक्षा मंत्री ने 19 उत्कृष्ट शिक्षकों को किया सम्मानित

September 5, 2026
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून और हल्द्वानी में कार्रवाई,प्रदेश में अब तक 20 बिना मान्यता संचालित मदरसों का संचालन कराया गया बंद

बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून और हल्द्वानी में कार्रवाई,प्रदेश में अब तक 20 बिना मान्यता संचालित मदरसों का संचालन कराया गया बंद

September 5, 2026
देहरादून: आवारा पशुओं और श्वानों का होगा विस्तृत सर्वेक्षण, पोर्टल पर अपलोड होगा डेटा

देहरादून: आवारा पशुओं और श्वानों का होगा विस्तृत सर्वेक्षण, पोर्टल पर अपलोड होगा डेटा

September 5, 2026
रायपुर में वृद्ध महिला की अंधी हत्या का 12 घंटे में खुलासा, नौकर ही निकला कातिल; कड़ा बरामद

रायपुर में वृद्ध महिला की अंधी हत्या का 12 घंटे में खुलासा, नौकर ही निकला कातिल; कड़ा बरामद

September 4, 2026
Next Post
सचिव शैलेष बगोली ने आपदा से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों को जल्द से जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए

सचिव शैलेष बगोली ने आपदा से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों को जल्द से जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.