• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से राज्य में आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने आई भारत सरकार की अन्तर-मंत्रालयी टीम ने भेंट की।

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
September 10, 2025
in उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
0
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से राज्य में आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने आई भारत सरकार की अन्तर-मंत्रालयी टीम ने भेंट की।
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से राज्य में आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने आई भारत सरकार की अन्तर-मंत्रालयी टीम ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड आपदा की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील राज्य है। मानसून अवधि में राज्य को अतिवृष्टि के कारण भूस्खलन, बाढ और जल भराव की गंभीर समस्याओं से जूझना पड़ता है। उन्होंने कहा कि भूस्खलन से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों को मिलकर पूर्वानुमान प्रणाली को और अधिक विकसित करने की दिशा कार्य करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष अत्यधिक वर्षा के कारण राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में काफी नुकसान हुआ है। जनहानि के साथ ही परिसंपत्तियों को भी अत्यधिक क्षति पहॅुंची है। उन्होंने कहा कि राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में बादल फटने व भूस्खलन की घटनाओं से जमीन का स्थाई नुकसान होता है, ऐसी जगहों को दोबारा खेती-बाड़ी या निर्माण कार्यों के लिए प्रयुक्त करना संभव नहीं हो पाता है। इसके लिए प्रभावी कार्ययोजना पर भी उन्होंने बल दिया।

भारत सरकार की अंतर मंत्रालयी टीम के सदस्यों ने उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग, पौड़ी गढवाल, चमोली, बागेश्वर एवं नैनीताल जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने के बाद बुधवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री से भेंट की। गृह मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त सचिव  आर. प्रसन्ना के नेतृत्व में आई इस टीम में अनु सचिव शेर बहादुर, अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार, उप निदेशक विकास सचान, मुख्य अभियंता पंकज सिंह, निदेशक डॉ. वीरेन्द्र सिंह शामिल थे। अंतर मंत्रालयी टीम ने आपदा प्रभावितों से बातचीत कर मिले फीड बैक का उल्लेख करते हुए राज्य सरकार द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में संचालित राहत कार्यों को सराहनीय बताया। आपदा प्रभावितों के लिए राहत शिविरों में रहने व भोजन की समुचित व्यवस्था, मौके पर ही चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था को भी केन्द्रीय टीम ने बेहतर बताया।

केन्द्रीय टीम ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आपदा में मृतकों के परिजनों तथा जिनके घर पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं, उनकोे रू. पॉंच लाख की तात्कालिक सहायता राशि दिए जाने से भी प्रभावितों को काफी राहत मिली है। राज्य में सभी गर्भवती महिलाओं का संपूर्ण डाटा जिला प्रशासन के पास उपलब्ध होने एवं उनके स्वास्थ्य व सुरक्षित प्रसव की व्यवस्था हेतु निरंतर संपर्क रखने की पहल की भी केन्द्रीय टीम ने सराहना की। टीम के सदस्यों ने कहा कि इस तरह की महत्वपूर्ण पहल को अन्य राज्यों में भी अपनाने के लिए अपना सुझाव प्रस्तुत करेगी। केन्द्रीय टीम ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में भूस्खलन व बाढ़ से नदियों में अत्यधिक मात्रा में सिल्ट भर जाने के कारण जल स्तर ऊपर उठने से भविष्य में नुकसान की संभावना को भी भ्रमण के दौरान उनके संज्ञान में लाया गया है।

Previous Post

नेपाल में राजनीतिक अस्थिरता: सीएम धामी ने उत्तराखंड की सीमा पर सुरक्षा बढ़ाने के दिए निर्देश

Next Post

फिर दिखी मोदी–धामी की केमिस्ट्री: उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन का नया मॉडल,प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड को दिया 1200 करोड़ रुपये का तात्कालिक राहत पैकेज, विस्तृत आकलन के बाद अतिरिक्त सहायता राशि का भी खाका होगा तैयार

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल को मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल को मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

July 5, 2026
उत्तराखण्ड में 99 फीसदी गणना फार्म डिजिटाइज- अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी एसआईआर को लेकर जानकारी

उत्तराखण्ड में 99 फीसदी गणना फार्म डिजिटाइज- अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी एसआईआर को लेकर जानकारी

July 4, 2026
राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का किया शुभारंभ

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का किया शुभारंभ

July 4, 2026
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना

July 4, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
इंस्टाग्राम पर हीरे का हार चमकाना घरेलू सहायिका को पड़ा भारी, 10 लाख के चोरी के जेवरातों के साथ देहरादून पुलिस ने किया गिरफ्तार

इंस्टाग्राम पर हीरे का हार चमकाना घरेलू सहायिका को पड़ा भारी, 10 लाख के चोरी के जेवरातों के साथ देहरादून पुलिस ने किया गिरफ्तार

July 3, 2026
Next Post
फिर दिखी मोदी–धामी की केमिस्ट्री: उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन का नया मॉडल,प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड को दिया 1200 करोड़ रुपये का तात्कालिक राहत पैकेज, विस्तृत आकलन के बाद अतिरिक्त सहायता राशि का भी खाका होगा तैयार

फिर दिखी मोदी–धामी की केमिस्ट्री: उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन का नया मॉडल,प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड को दिया 1200 करोड़ रुपये का तात्कालिक राहत पैकेज, विस्तृत आकलन के बाद अतिरिक्त सहायता राशि का भी खाका होगा तैयार

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.