• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uncategorized

50 मेधवी छात्रों को शोध के लिये मिलेगी स्कॉलरशिपः डॉ. धन सिंह रावत

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
June 16, 2023
in Uncategorized
0
50 मेधवी छात्रों को शोध के लिये मिलेगी स्कॉलरशिपः डॉ. धन सिंह रावत
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून।  सूबे में उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र-छात्राओं में शोध के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिये राज्य सरकार लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में राजकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत 50 निर्धन एवं मेधावी छात्रों को शोध कार्यों हेतु प्रत्येक माह रूपये पांच हजार की स्कॉलरशिप प्रदान की जायेगी। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को इसी शैक्षणिक सत्र में कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दे दिये गये हैं। क्वालिटी एजुकेशन व कौशल विकास पर फोकस करते हुये राज्य के दो दर्जन राजकीय महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालय परिसरों को मॉडल संस्थान के रूप में विकसित किया जायेगा। वहीं सूबे के एक दर्जन महाविद्यालय अंतिम चरण के नैक मूल्यांकन हेतु तैयार हैं।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज यमुना कालोनी स्थित शासकीय आवास पर विभागीय समीक्षा बैठक ली। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में शोधपरक शिक्षा पर विशेष पर बल दिया गया है, जिसके मध्यनजर राज्य सरकार ने भी उच्च शिक्षा में शोध कार्यों पर विशेष फोकस किया है। छात्र-छात्राओं में शोध प्रवृत्ति विकसित करने के उद्देश्य से प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत 50 निर्धन व मेधावी छात्रों को प्रत्येक माह रूपये पांच हजार की स्कॉलरशिप प्रदान की जायेगी जो कि मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना से इतर होगी। उन्होंने बताया कि निर्धन व मेधावी छात्रों को इसी शैक्षणिक सत्र से स्कॉलरशिप प्रदान करने के लिये विभागीय अधिकारियों को आगे की कार्रवाई करने के निर्देश दे दिये गये हैं। डा. रावत ने बताया कि इससे जहां प्रदेश के गरीब एवं ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभावान छात्रों को अपने रूचि के अनुरूप शोध करने का अवसर मिलेगा वहीं छात्रों में शोध के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि राज्य के दो दर्जन राजकीय महाविद्यालयों तथा कुछ विश्वविद्यालय परिसरों को मॉडल संस्थान के रूप में स्थापित करने के लिये डीपीआर तैयार कर भारत सरकार को प्रस्ताव भेजने के निर्देश अधिकारियों को दिये गये हैं। इसी प्रकार राज्य के दो विश्वविद्यालयों में केन्द्रीय शोध प्रयोगशाला स्थापित करने का प्रस्ताव भी भारत सरकार को भेजा जा रहा है। विभागीय मंत्री ने बताया कि प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों को अनिवार्य रूप से नैक मूल्यांकन के निर्देश पूर्व में दिये गये थे, जिसके तहत इस शैक्षणिक सत्र में सूबे के दो दर्जन राजकीय स्नातक एवं स्नातकोत्तर महाविद्यालयों को नैक मूल्यांकन के तीसरे व अंतिम चरण में पहुंच चुके हैं जो कि विभाग के लिये गौरव की बात है।
बैठक में सचिव उच्च शिक्षा शैलेश बगोली, अपर सचिव प्रशांत आर्य, एम.एम.सेमवाल, प्रभारी निदेशक प्रो.सी.डी.सूंठा, रूसा सलाहकार प्रो. एम.एस.एम. रावत, प्रो. के.डी. पुरोहित, संयुक्त निदेशक डा. ए.एस. उनियाल, उप सचिव ब्योमकेश दुबे, सहायक निदेशक डा. गोविंद पाठक सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous Post

रामनगर में दर्दनाक हादसा, स्कूटी सवार दो युवकों को बस ने कुचला, मौत

Next Post

जल्द शुरू होगा सिंगटाली मोटर पुल का निर्माण, 114 करोड़ रुपए से होगा तैयार

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

टनकपुर में संस्कृति और समरसता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने लिया खिचड़ी प्रसाद,माघ खिचड़ी भोज में मुख्यमंत्री धामी, खड़ी होली की धुनों पर झूम उठा टनकपुर

टनकपुर में संस्कृति और समरसता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने लिया खिचड़ी प्रसाद,माघ खिचड़ी भोज में मुख्यमंत्री धामी, खड़ी होली की धुनों पर झूम उठा टनकपुर

February 7, 2026
शहीद हवलदार गजेंद्र सिंह गढ़िया को नम आंखों से अंतिम विदाई: सरयू-खीरगंगा संगम पर सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

शहीद हवलदार गजेंद्र सिंह गढ़िया को नम आंखों से अंतिम विदाई: सरयू-खीरगंगा संगम पर सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

January 20, 2026
परफ्यूम बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, सिलिंडरों के धमाके की आवाज से गूंजा सेलाकुई

परफ्यूम बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, सिलिंडरों के धमाके की आवाज से गूंजा सेलाकुई

December 15, 2025
परफ्यूम बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, सिलिंडरों के धमाके की आवाज से गूंजा सेलाकुई

परफ्यूम बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, सिलिंडरों के धमाके की आवाज से गूंजा सेलाकुई

December 15, 2025
उत्तराखण्ङ में पीएमश्री योजना की तर्ज पर बनेगी स्कूलों के लिए योजनाः मुख्य सचिव

उत्तराखण्ङ में पीएमश्री योजना की तर्ज पर बनेगी स्कूलों के लिए योजनाः मुख्य सचिव

October 17, 2025
धामी सरकार की प्रतिबद्धता से साकार हो रही सुरक्षित चारधाम यात्रा, अब तक 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग

धामी सरकार की प्रतिबद्धता से साकार हो रही सुरक्षित चारधाम यात्रा, अब तक 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग

June 8, 2025
Next Post
जल्द शुरू होगा सिंगटाली मोटर पुल का निर्माण, 114 करोड़ रुपए से होगा तैयार

जल्द शुरू होगा सिंगटाली मोटर पुल का निर्माण, 114 करोड़ रुपए से होगा तैयार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.