• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home देश

भारत में बढ़ती बेरोजगारी दर, 42 फीसदी ग्रेजुएट युवा बेरोजगार…कैसे देश की नैया लगेगी पार?

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
September 29, 2023
in देश
0
भारत में बढ़ती बेरोजगारी दर, 42 फीसदी ग्रेजुएट युवा बेरोजगार…कैसे देश की नैया लगेगी पार?
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भारत में बेरोजगारी एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। इसमें छिपी हुई बेरोजगारी की स्थिति तो और भी ज्यादा चिंताजनक है। रोजगार पर अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत में 15 प्रतिशत से ज्यादा ग्रैजुएट बेरोजगार हैं। यही नहीं, 25 साल से कम उम्र के ग्रैजुएटों के बीच बेरोजगारी दर 42 प्रतिशत है। हाल ही में जारी की गई अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय की ‘स्टेट ऑफ वर्किंग इंडिया 2023’ रिपोर्ट ने भारत में रोजगार को लेकर चिंताजनक तस्वीर पेश की है। रिपोर्ट के मुताबिक 2019 के बाद से भारत में नियमित वेतन की नौकरियों के सृजन की रफ्तार कम हुई है।

कोविड-19 महामारी को ठहराया जिम्मेदार 

रिपोर्ट ने इसके लिए अर्थव्यवस्था में आई मंदी और कोविड-19 महामारी को जिम्मेदार ठहराया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि महामारी के बाद की बेरोजगारी दर महामारी से पहले की दर से कम है, लेकिन ग्रैजुएशन और उससे ऊपर की शिक्षा हासिल कर चुके लोगों में 15 प्रतिशत से ज्यादा लोग बेरोजगार हैं।

युवा ग्रैजुएटों में बेरोजगारी दर और ज्यादा

युवा ग्रैजुएटों में यह दर और ज्यादा है। 25 साल से कम के ग्रैजुएटों में 42 प्रतिशत बेरोजगार हैं। ज्यादा उम्र के और कम पढ़े-लिखे लोगों में बेरोजगारी दर सिर्फ दो से तीन प्रतिशत के बीच है. 25 से 29 साल के ग्रैजुएटों में 22.8 प्रतिशत, 30 से 34 साल के ग्रैजुएटों में 9.8 प्रतिशत, 35 से 39 साल के ग्रैजुएटों में 4.5 प्रतिशत और 40 साल से ज्यादा के ग्रैजुएटों में 1.6 प्रतिशत बेरोजगार हैं। रिपोर्ट कहती है कि इसका मतलब है ग्रैजुएट लोगों को बाद में नौकरियां मिल रही हैं, लेकिन उसके बाद सवाल यह उठता है कि यह किस तरह की नौकरियां हैं और यह उनके कौशल और आकांक्षाओं से मेल खाती हैं या नहीं। रिपोर्ट कहती है कि इन सवालों पर और रिसर्च करने की जरूरत है।

महिलाएं अभी भी रोजगार से दूर

महिलाओं में रोजगार की दर 2004 के बाद से या तो रुकी हुई रही या गिर गई। लेकिन 2019 के बाद से यह दर बढ़ी है, लेकिन इसमें एक पेंच है। रिपोर्ट के मुताबिक महिलाओं के बीच आर्थिक दबाव की वजह से स्वरोजगार बढ़ा है। कोविड-19 से पहले 50 प्रतिशत महिलाएं स्वरोजगार में थीं, लेकिन महामारी के बाद यह संख्या बढ़ कर 60 प्रतिशत हो गई। इसका मतलब है कि नियमित वेतन नौकरी की जगह महिलाओं के बीच स्वरोजगार बढ़ा और इस वजह से उनकी कमाई घट गई। इसके अलावा महिलाओं और रोजगार के बीच के रिश्ते पर कई और कारक हावी हैं। जैसे रिपोर्ट में कहा गया है कि जिन परिवारों में सास मौजूद नहीं है उनके मुकाबले वो परिवार जिनमें सास है लेकिन बाहर काम नहीं करती है, उन परिवारों में बहू के किसी नौकरी में लगे होने की संभावना 20 से 30 प्रतिशत कम है।

वेतन असमानता में गिरावट

हालांकि महिलाओं के लिए अच्छी खबर यह है कि उनके और पुरुषों के बीच वेतन की असमानता में 18 सालों में थोड़ी सी गिरावट आई है। जहां 2004 में वेतनभोगी महिलाएं पुरुषों की कमाई का 70 प्रतिशत कमा रही थीं, वहीं 2017 तक संख्या 76 प्रतिशत हो गई थी। हालांकि उसके बाद से यह संख्या वहीं अटकी हुई है और इसमें कोई बदलाव नहीं आया है।

दलितों को मिला रोजगार, स्थिति निराशाजनक

रिपोर्ट कहती है कि 2011 से 2022 के बीच में नियमित वेतन पाने वाले दलित श्रमिकों की संख्या बढ़ी है, लेकिन दूसरी जातियों के श्रमिकों के मुकाबले दलित श्रमिक कैजुअल नौकरियों में ज्यादा हैं। 2021-22 में करीब 22 प्रतिशत दलित श्रमिक नियमित वेतन पा रहे थे, जबकि दूसरी जातियों के 32 प्रतिशत श्रमिक नियमित वेतन पा रहे थे. लेकिन दलित श्रमिकों में से 40 प्रतिशत कैजुल नौकरियां कर रहे थे, जबकि दूसरी जातियों के श्रमिकों में सिर्फ 13 प्रतिशत कैजुअल नौकरियां कर रहे थे.

Previous Post

आदि कैलाश की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की राह जल्द होगी आसान, मिलेगी हेली सेवा की सुविधा

Next Post

1 अक्टूबर से लागू होंगे ये बदलाव, क्या आपकी जब पर डालेंगे असर, पढ़ें

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

Nirjala Ekadashi: धर्मनगरी हरिद्वार में उमड़े श्रद्धालु, गंगा स्नान से मिलता है अमृत के समान फल, जानिए क्या है धार्मिक मान्यता ?

Nirjala Ekadashi: धर्मनगरी हरिद्वार में उमड़े श्रद्धालु, गंगा स्नान से मिलता है अमृत के समान फल, जानिए क्या है धार्मिक मान्यता ?

June 18, 2024
किसानों के लिए वरदान साबित होगा ये एप, आकाशीय बिजली से भी बचाएंगे

किसानों के लिए वरदान साबित होगा ये एप, आकाशीय बिजली से भी बचाएंगे

June 18, 2024
यहां हुआ दर्दनाक सड़क हादसा…15 यात्रियों की मौत; 51 घायल, दर्शन करने जा रहे थे यात्री

यहां हुआ दर्दनाक सड़क हादसा…15 यात्रियों की मौत; 51 घायल, दर्शन करने जा रहे थे यात्री

May 30, 2024
कैंची धाम दर्शन के लिए पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोगों का उमड़ा सैलाब

कैंची धाम दर्शन के लिए पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोगों का उमड़ा सैलाब

May 30, 2024
देश में एक जुलाई से लागू होंगे 3 नए कानून, उत्तराखंड की तैयारी पूरी

देश में एक जुलाई से लागू होंगे 3 नए कानून, उत्तराखंड की तैयारी पूरी

May 22, 2024
दर्दनाक हादसा: 60 यात्रियों से भरी बस में लगी आग, 9 लोगों की मौत, करीब 24 झुलसे

दर्दनाक हादसा: 60 यात्रियों से भरी बस में लगी आग, 9 लोगों की मौत, करीब 24 झुलसे

May 18, 2024
Next Post
1 अक्टूबर से लागू होंगे ये बदलाव, क्या आपकी जब पर डालेंगे असर, पढ़ें

1 अक्टूबर से लागू होंगे ये बदलाव, क्या आपकी जब पर डालेंगे असर, पढ़ें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.